Category Archives: राज्य

किसान आंदोलन : मंदसौर में फायरिंग में दो की मौत, 3 घायल

Last Updated:  Tuesday, June 6, 2017  12:02 pm

मंदसौर में किसान आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया है। पिपलिया मंडी थाने के पास बही में किसानों ने 10 ट्रक और दो बाइक में आग लगी दी। इसके बाद हालत पर काबू पाने के लिए सीआरपीएफ और पुलिस ने गोलीबारी की। इसमें दो की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। मंदसौर के दलोदा में सोमवार रात उग्र किसानों ने रेलवे लाइन की फिश प्लेट उखाड़ दी थी। कुछ लोगों ने रेलवे गेट भी तोड़ दिया था। इसके बाद और पढ़े

किसानों की आड़ में राजनीति करने वालों के खिलाफ दर्ज केस वापस नहीं होंगेः गृहमंत्री

Last Updated:  Tuesday,   11:57 am

भोपाल। मध्यप्रदेश में 1 जून से हो रही किसानों की हड़ताल राजनीतिक रूप लेती जा रही है। मंगलवार को हड़ताल के 6वें दिन राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ लोगों किसानों की आड़ में गुंडागर्दी कर रहे हैं। किसानों को भड़काने और उनकी आड़ में राजनीति करने वालों के खिलाफ दर्ज किए गए कोई केस पुलिस वापस नहीं लेगी। -गृहमंत्री ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के आश्वासन के बाद किसानों ने आंदोलन स्थगित कर दिया था। -लेकिन, और पढ़े

किसानो को लेकर सी एम की घोषणा के महत्वपूर्ण बिंदु

Last Updated:  Monday, June 5, 2017  8:24 am

किसान कृषि उपज मंडी में जो उत्पाद बेचते हैं उनका 50% उन्हें अब नकद भुगतान प्राप्त होगा तथा 50% RTGS किया जाएगा गर्मी की मूंग की फसल को सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदेगी किसानों का प्याज 8 रुपए प्रति किलो पर सरकार खरीदेगी यह खरीदी तीन-चार दिन में चालू हो जाएगी तथा जून के अंत तक चलेगी सब्जी मंडियों में किसानों को ज्यादा आड़त देनी पड़ती है इसे रोकने के लिए सब्जी मंडियों को मंडी अधिनियम के दायरे में लाया और पढ़े

विधायकों का वेतन बढ़ाने को लेकर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी

Last Updated:  Friday, June 2, 2017  11:52 am

भोपाल (ब्यूरो)। प्रदेश में विधायकों का वेतन बढ़ाने को लेकर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। बुधवार सुबह विधानसभा में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके बाद विधायकों का 71 हजार रुपए से बढ़कर 1 लाख 10 हजार रुपए प्रतिमाह हो गया है। विधायकों ने इसमें डीए को भी जोड़ने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने उसे खारिज कर दिया। अगर इसमें डीए भी जोड़ दिया जाता तो वेतन 1 लाख 50 हजार रुपए हो जाता। कैबिनेट और पढ़े

बालाघाट में नक्सलियों को सप्लाई करने की थी योजना, पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त किए विस्फोटक…

Last Updated:  Wednesday, May 31, 2017  4:24 am

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट में नक्सलियों द्वारा विस्फोटकों का परिवहन किया जाता रहा है। ऐसी शिकायतें पुलिस को मिलती रही हैं। पुलिस को नक्सलियों द्वारा रखा गया विस्फोटक का जखीरा मिला है। इसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। बालाघाट रेंज आईजी जी. जनार्दन ने बताया कि 29 मई को बहेला थाना अंतर्गत सीतापाला में की गई इस कार्यवाही के दौरान बरामद विस्फोटक सामग्री में अमोनियम नाईट्रेट, सल्फर और डेटोनेटर सहित वायर, बैट्री और अन्य सामग्री शामिल हैं। और पढ़े

एक साथ दस ट्रक को दस फुट हवा में उड़ानें जितना विस्फोटक पकड़ा…..

Last Updated:  Tuesday, May 30, 2017  11:20 am

मध्यप्रदेश की खण्डवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता….. ग्राम देशगांव थाना छैगांवमाखन से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद खण्डवा/देशगाँव– आतंकी सगंठन सिमी का गढ़ माने जाने वाले मध्यप्रदेश की खण्डवा पुलिस को दस ट्रक को एक साथ हवा में उड़ानें जितनी विस्फोटक सामग्री पकड़नें में सफलता हाथ लगी है.मध्यप्रदेश के खण्डवा जिले के छैंगाँव माखन थानें के अन्तर्गत आनें वाली चौकी प्रभारी देशगांव उनि. श्रीमति मोनिका कुमरे को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक टाटा इंडिका कार क्रं. MP09CJ5681 और पढ़े

कैबिनेट में कर्मचारियों का डीए 7 से घटाकर 4 प्रतिशत किया गया

Last Updated:  Wednesday, May 24, 2017  1:09 pm

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश में तीन नई सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में तीन नई सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसी के साथ आदिम जाति कल्याण विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य मंत्रालय रखा गया है। कैबिनेट ने जबलपुर उच्च न्यायालय के लिए 6 प‍दों और पढ़े

बड़ी खबर – भाजपा नेता कमल पटेल के लड़के को हरदा से किया जिला बदर

Last Updated:  Wednesday,   1:00 pm

नर्मदा रेत खनन मामले में मुहिम चला रहे, भाजपा के नेता कमल पटेल को बड़ा झटका.. हरदा जिले के कलेक्टर-एसपी पर भ्रष्टाचार कर सरकार को ५००० करोड़ रूपए का नुक़सान पहुँचाने का आरोप लगाने वाले पूर्व मंत्री कमल पटेल के बेटे सुदीप पटेल को अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में आज जिला हरदा के प्रशासन ने सुदीप पिता कमल पटेल को एक साल के लिए तत्काल प्रभाव से जिलाबदर कर दिया है.. ।

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख एवं गंभीर घायलों को पचास-पचास हजार रुपये राहत की घोषणा

Last Updated:  Wednesday,   12:56 pm

भोपाल । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उत्तरकाशी में हुई बस दुर्घटना में इन्दौर के श्रद्धालुओं के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बस दुर्घटना को त्रासदी बताते हुए शोकमग्न परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रुप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल भी मौके पर भेजा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह और पढ़े

टल गए कमलनाथ, जून में होगा मप्र कांग्रेस का फैसला, राहुल गांधी आएंगे भोपाल

Last Updated:  Monday, May 15, 2017  4:40 am

भोपाल। कमलनाथ को मप्र की कमान का ऐलान टल गया है। अब यह फैसला जून में होगा। राहुल गांधी खुद मप्र आएंगे और पूरा दिन बातचीत के बाद फैसला लेंगे। तब तक के लिए प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव को कहा गया है कि वो अपना काम नियमित रूप से करें। शनिवार को राहुल गांधी ने अरुण यादव को तलब किया था। इसी दौरान यह निर्देश दिए गए। जानकारी के अनुसार मप्र में कांग्रेस की लीडरशिप के बदलाव का फैसला फिलहाल टल गया और पढ़े