20 से भरे जाएंगे ‘रुक जाना नहीं’ के फार्म
भोपाल। 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए छात्रों को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एक और मौका दिया जाएगा। रुक जाना नहीं योजना के तहत ऐसे छात्रों को उनके फेल विषय की ही परीक्षा दिलाकर पास कराने की तैयारी सरकार ने की है। इसके लिए 20 मई से फार्म भरे जाएंगे। इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार रुक जाना नहीं की परीक्षा आगामी जून माह में संभावित है। इसके लिए छात्रो को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और पढ़े










