मुख्यमंत्री ने बच्चों को पौधे लगाने के लिए किया प्रेरित
मुख्यमंत्री चौहान ने झाबुआ में किया पौधरोपण। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ के गेल परिसर में गेल कर्मचारियों के बच्चों के साथ पीपल का पौधा रोपा। उन्होंने बच्चों को पेड़-पौधों के महत्व के बारे में बताया तथा अपने, माता-पिता के जन्म-दिवस, परीक्षा में अच्छे अंक आने और जीवन की अन्य उपलब्धियों पर पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि धरती पर जीवन बनाए रखने के लिए हरियाली बचाना और हरियाली को बढ़ाना जरूरी और पढ़े











