Category Archives: विदेश

काठमांडू में 19 जनवरी से होगा दक्षिण एशियाई कृषि शिखर सम्मेलन

Last Updated:  Tuesday, December 13, 2022  1:57 pm

दक्षिण एशियाई कृषि, उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े व्यापारी करेंगे सम्मेलन में शिरकत। कृषि उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा। नेपाल करेगा दक्षिण एशियाई कृषि शिखर सम्मेलन की मेजबानी। इन्दौर : भारत के पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू में पहली बार दक्षिण एशियाई कृषि शिखर सम्मेलन जनवरी – 2023 में आयोजित किया जा रहा है। 19 व 20 जनवरी को होने वाले इस शिखर सम्मेलन में इन्दौर सहित देशभर के कृषि उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण और व्यापार और पढ़े

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सेना की झड़प

Last Updated:  Tuesday,   1:42 pm

भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास कर रहे चीनी सैनिकों को भारतीय जवानों ने खदेड़ा। भारत के 06 और चीन के 20 सैनिक घायल होने की खबर। नई दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश में बॉर्डर के पास तवांग इलाके में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सैन्य जवानों की झड़प हो गई। बताया जाता है कि तवांग के यांगत्से इलाके में हुई इस झड़प में भारत के 6 और चीन के 20 से अधिक जवान घायल हो गए। ये झड़प 9 और और पढ़े

चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

Last Updated:  Monday, November 28, 2022  10:44 am

शिनजियांग-बीजिंग होते हुए शंघाई तक पहुंचा सरकार विरोधी प्रदर्श कोरोना लॉकडाउन से देशभर में बिफरे लोग। बीजिंग : चीन में कोरोना खतरनाक रूप लेता जा रहा है। यहां आए दिन संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने एक बार फिर से जीरो कोविड पॉलिसी लागू कर दी है। कई शहरों के लाखों लोगों को उनके घरों में कैद कर दिया गया है। इस बीच सरकार की सख्त नीति से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क पर और पढ़े

भास्तवंशी ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री

Last Updated:  Tuesday, October 25, 2022  11:55 pm

आर्थिक संकट से ब्रिटेन को बाहर निकालने का किया वादा। लंदन : इसे समय का फेर कहें या कुछ और, जिन अंग्रेजों ने भारत पर सैकड़ों बरस तक राज किया, आज उन्हीं अंग्रेजों के देश ब्रिटेन का नेतृत्व अब एक भारतवंशी के हाथ में आ गया है। आईटी कंपनी इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री बन गए हैं।मंगलवार को उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में शपथग्रहण की। सुनक, सनातन धर्म को मानते हैं। आर्थिक और पढ़े

ईरान में हिजाब की अनिवार्यता के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाएं

Last Updated:  Sunday, September 25, 2022  3:53 pm

नई दिल्ली : ईरान में हिजाब को लेकर पुलिस कस्टडी में युवती की मौत के बाद से ही प्रदर्शन जारी है। एक हफ्ते में ही लगभग 35 लोगों की प्रदर्शन के दौरान मौत हो चुकी है। ईरान के कई शहरों में महिलाएं हिजाब की अनिवार्यता के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहीं हैं। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक महिलाएं हिजाब की होली जलाकर और अपने बाल कटवाकर विरोध को अभिव्यक्त कर रहीं है। बता और पढ़े

चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तख्ता पलट की अटकलें सोशल मीडिया पर हो रहीं वायरल..!

Last Updated:  Saturday, September 24, 2022  11:26 pm

इंदौर : सोशल मीडिया खासकर ट्वीटर पर ये अटकलें जोरों पर हैं कि चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तख्तापलट कर उन्हें नजरबंद कर दिया गया है। बताया जाता है कि हाल ही में शी जब समरकंद में थे, उस दौरान उन्हें पीएलए प्रमुख के पद से भी हटा दिया गया था। वापस लौटने पर उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया, सुप्रीम कोर्ट के वकील और वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी चीन से मिल रही इन अपुष्ट खबरों और पढ़े

ताइवान में 24 घंटे में तीन बड़े भूकंपों से मची भारी तबाही

Last Updated:  Sunday, September 18, 2022  8:09 pm

नई दिल्ली : ताइवान में बीते 24 घंटे में आए तीन बड़े भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है। कई बहुमंजिला इमारतें धराशाई हो गई, ट्रेनें पलटी खा गई। पुल – पुलियाएं ढह गई और सड़कें टूट गई हैं। पानी और बिजली की सप्लाई भी ठप हो गई है। इस बीच जापान ने सुनामी का अलर्ट भी जारी किया है। 6.4 से 7.2 तीव्रता का था भूकंप। बताया जाता है कि ताइवान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में स्थित ताइतुंग काउंटी में भूकंपों और पढ़े

मलेशिया में आईएनएस सुमेधा पर पहुंची मंत्री ऊषा ठाकुर, नौसेना का बढ़ाया हौसला

Last Updated:  Monday, August 29, 2022  9:30 pm

मलेशिया के पोर्ट क्लैग में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हुई शामिल। पर्यटन मंत्री का थाईलैंड, मलेशिया और कंबोडिया दौरा। इंदौर : पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने मलेशिया के पोर्ट क्लैंग में भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा पर नौसेना का हौसला बढ़ाया। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मंत्री ऊषा ठाकुर ने भारत की समुद्री सीमाओं की प्रभावी ढंग से रक्षा करने वाली भारतीय नौसेना को सर्वोच्च स्थान देने की बात कही।मंत्री ठाकुर और पढ़े

कैलाश विजयवर्गीय ने अमेरिका में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

Last Updated:  Sunday, August 14, 2022  3:58 pm

इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों अमेरिका के प्रवास पर हैं।उन्होंने न्यूजर्सी में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। इस दौरान भारत का राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया गया और देशभक्ति गीत गाए गए। अमेरिकी भारतीयों के दिल में हिंदुस्तान बसता है। विजयवर्गीय ने कहा कि अमेरिका में कई परिवारों की तो तीसरी पीढ़ी अप्रवासी हो गई हैं पर उनकी धड़कन मे आज भी हिन्दुस्तान बसता है। हमने स्वतंत्रता दिवस की रौनक और पढ़े

अमरीका के मुंबई स्थित कांसुलेट में माइक हेंकी नए कोंसुल जनरल नियुक्त

Last Updated:  Tuesday, August 9, 2022  6:37 pm

मुंबई : माइक हेंकी भारत में मुंबई स्थित अमेरिकी कांसुलेट में नए कोंसुल जनरल नियुक्त किए गए है। उन्होंने डेविड जे रैंज की जगह ली। बीती 7 अगस्त को हेंकी ने मुंबई आकर कांसुलेट में पदभार संभाल लिया। श्री हेंकी पूर्व में सऊदी अरब, इराक, इजिप्त, यमन और नाइजीरिया में भी पदस्थ रहे हैं। अमरीकी सरकार द्वारा भारत में मुंबई स्थित कोंसुलेट में पदस्थ किए जाने पर खुशी जताते हुए कोंसुल जनरल माइक हेंकी ने कहा कि अमरीका और भारत और पढ़े