तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप में अबतक 4300 की मौत
मौतों का आंकड़ा 35 हजार तक पहुंचने की आशंका। दुनियाभर से राहत सामग्री तुर्की भेजे जाने का सिलसिला शुरू। भारत ने भी बढ़ाया मदद का हाथ। नई दिल्ली : तुर्की और सीरिया में सोमवार को एक के बाद एक 7.8, 7.6 और 6.0 तीव्रता के तीन भूकंपों ने तुर्की में तबाही मचा दी है। सैकड़ों बहुमंजिला इमारतें ढह गई और हजारों लोग मलबे में दब गए। बिजली गुल हो गई और प्रभावित इलाकों का अन्य शहरों से संपर्क टूट गया। और पढ़े











