इंदौर : स्वच्छता में लगातार छठी बार नंबर वन इंदौर शहर की साफ – सफाई एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को देखने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी जनप्रतिनिधि आ रहे हैं।इसी क्रम में तंजानिया के जनप्रतिनिधियों का दल इंदौर की सफाई व्यवस्था एवं विकास कार्य को देखने आया। दल ने ट्रेंचिंग ग्राउंड ,आई ट्रिपल सी, राजवाड़ा के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य , 56 दुकान आदि स्थानों का अवलोकन किया। सांसद शंकर लालवानी और भाजपा शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने 56 दुकान पर दल का स्वागत किया और दल में शामिल सदस्यों को यहां के लजीज व्यंजन भी खिलाए।
तंजानिया से आए दल में मिस्टर अब्दुल रहमान कीनाना चेयरपर्सन आफ सीसीएम पार्टी, मिस्टर अब्दुल मवीनई मेंबर ऑफ पार्लियामेंट एंड मेंबर ऑफ नेशनल एक्टिविटी कमेटी, मिस्टर एम बिलबर्ड मारवा प्राइवेट सेक्रेट्री आफ वाइस चेयरमैन, मिस्टर तादेव बूरटोन मबोबा हेड आफ आईटी, मिस्टर शालूम वाकारी सुमा पर्सनल असिस्टेंट वाइस चेयरमैन शामिल थे। दल के साथ रोहित गंगवाल स्टेट को कन्वेंनर द्वारा भी अवलोकन किया गया।
स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ला एवं अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन ने तंजानियाई दल का ट्रेंचिंग ग्राउंड पर स्वागत किया। प्रेजेंटेशन के माध्यम से तंजानिया के दल को सफाई के संबंध में निगम द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। इसके बाद तंजानिया दल द्वारा नेपरा में सूखे कचरे को किस प्रकार से अलग- अलग किया जाता है, उसके प्रोसेस को समझा गया।
इस मौके पर अधीक्षण यंत्री अनूप गोयल, डीआर लोधी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
August 23, 2023 आईडीए अध्यक्ष चावड़ा का अवैध कॉलोनियों के रहवासियों ने किया घेराव
प्रदर्शन के साथ आईडीए के खिलाफ की नारेबाजी।
वैधता में बाधक योजना क्रमांक 171 व अन्य […]
August 13, 2023 माधव सृष्टि में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का सैकड़ों मीडियाकर्मियों और परिजनों ने लिया लाभ
स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण के साथ की गई कई तरह की पैथोलॉजिकल जांचें।
गुरुजी सेवा […]
November 13, 2019 जोधा- अकबर के गीत ने दिया करियर को ऊंचा मुकाम – जावेद अली इंदौर : जाने माने पार्श्वगायक जावेद अली का कहना है कि रियलिटी शोज आपको घर- घर पहुंचाते […]
June 18, 2023 प्याज की हेराफेरी कर व्यापारी के साथ लाखों की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : राजेन्द्र नगर पुलिस ने प्याज व्यापारी को लाखों रुपए का चूना लगाकर 4 साल से फरार […]
April 22, 2021 विधायक शुक्ला ने विजयवर्गीय को दिया धन्यवाद, एमवायएच सहित तीन अस्पतालों में कोरोना पीड़ितों के उपचार की रखी थी मांग
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को कांग्रेस के विधायक […]
January 2, 2020 कोहरे ने रोकी यात्रियों की राह, उड़ानें लेट होने से घंटों झेलनी पड़ी परेशानी इंदौर : नए साल की दूसरी सुबह घने कोहरे में लिपटी नजर आई। सड़क, रेल और हवाई यातायात पर […]
December 26, 2021 बिजली के बढ़े बिल माफ करने और ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर देवास कांग्रेस ने निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन
देवास : शहर एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में जवाहर चौक से पूर्व […]