Category Archives: विदेश

वैश्विक पर्यटन स्थल बनेगा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी

Last Updated:  Wednesday, October 31, 2018  11:45 am

इंदौर: सरदार पटेल के प्रतिमा स्थल स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को वैश्विक पर्यटन स्थल के बतौर विकसित किया जा रहा है। बुधवार को ही पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व की सबसे ऊंची ( 182 मीटर ) इस प्रतिमा का अनावरण किया था। गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में साधु आइलैंड पर ये विशालकाय प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा के नीचे एक म्यूजियम बनाया गया है जिसमे सरदार पटेल की स्मृतियां संजोई गई हैं। स्टेच्यू परिसर में पर्यटकों के लिए और पढ़े

अमेरिका ने पाक को दिया बड़ा झटका, आतंकियों को पनाह देने वाले देशों की लिस्ट में डाला नाम

Last Updated:  Thursday, July 20, 2017  8:28 am

नई दिल्ली: अमेरिका ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है. अमेरिका ने पाकिस्तान का नाम उन देशों की सूची में डाला है जो आतंक की पनाहगाह बने हुए हैं. अमेरिका के इस कदम से भारत के उस दावे को मजबूती मिलती है जिसके मुताबिक पाकिस्तान आतंकियों की मदद करता है. अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवादियों को पनाह देने वाले देशों की लिस्ट में शामिल किया तो भारत ने इसे आतंक के खिलाफ अपनी मुहिम की जीत बताया है. भारत की और पढ़े

अमेरिकी सासंदों का बयान, कहा – पाक हमारे हथियारों से हमें ही मार रहा

Last Updated:  Monday, June 19, 2017  12:25 pm

वाशिंगटन : अमेरिकी सांसदों ने आतंकवाद फैला रहे पाकिस्तान की सैन्य मदद में कटौती के साथ उसे हथियारों की बिक्री बंद करने की मांग की है। सासंदों ने शुक्रवार को संसद में कहा कि हम पाक को हथियार मुहैया करा रहे हैं और वह हमारे हथियारों से अमेरिकी नागरिकों की हत्याएं कर रहा है। अमेरिका के दो शीर्ष सांसदों ने समक्ष सुनवाई के दौरान सांसद डाना रोहराबाचेर और टेड पो ने यह मुद्दा उठाया। रोहराबाचेर ने पाकिस्तान पर आतंकवाद का और पढ़े

मैकरॉन फ्रांस के अगले राष्ट्रपति होंगे

Last Updated:  Monday, May 8, 2017  8:06 am

पेरिस।युवा नेता इमैनुअल मैकरॉन फ्रांस के अगले राष्ट्रपति होंगे। देर रात तक आए आए शुरुआती रुझानों के अनुसार, 65.1 फीसदी वोटों के साथ मैकरॉन की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। वहीं उनकी प्रतिद्वंद्वी और धुर दक्षिणपंथी मरीन ली पेन को मात्र 34.9 फीसदी वोट ही मिले। पेन ने रुझानों को देखते हुए मैकरॉन को जीत की बधाई भी दे दी। हालांकि अभी चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। राष्ट्रपति चुनने के लिए रविवार को मतदान हुआ और पढ़े

अमेरिका में मेयर का चुनाव लड़ रहे मूक-बधिर के प्रचार में उतरे इंदौर के दिव्यांग

Last Updated:  Friday, March 24, 2017  7:04 am

इंदौर।कहने को भले ही उनके पास ना तो सुनने की क्षमता है और ना ही अपनी बात कहने के लिए आवाज,लेकिन ये हौसला ही है जो ना सिर्फ उन्हें खुद जीने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए कोशिश करने का जोश जगाता है बल्कि दुसरो के लिए भी अब ये प्रयास करने का जज्बा दिखा रहे है|जीहाँ हम बात कर रहे है इंदौर के उन दिव्यांग बच्चों की जो फ़िलहाल, अमेरिका में मेयर का चुनाव लड़ने जा रहे और पढ़े

व्हाइट हाउस में पत्रकारों का डिनर, ट्रंप का शामिल होने से इनकार

Last Updated:  Monday, February 27, 2017  6:19 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह व्हाइट हाउस संवाददाता संघ (व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स असोसिएशन) के वार्षिक रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे. ट्रंप का यह कदम वर्षों से चली आ रही उस परंपरा के विपरीत है, जिसके तहत अमेरिकी राष्ट्रपति इस समारोह में शिरकत करते हैं. ट्रंप ने ट्विटर पर घोषणा की कि मैं इस साल व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स असोसिएशन के रात्रिभोज में शामिल नहीं होऊंगा. उन्होंने कहा, कृपया हर किसी को मेरी शुभकामनाएं दें. पिछले कुछ दिनों और पढ़े

पाकिस्तान: लाहौर में बम ब्लास्ट, DIG और SSP सहित 10 लोगों की मौत, 58 घायल

Last Updated:  Tuesday, February 14, 2017  9:01 am

पाकिस्तान के लाहौर में सोमवार शाम हुए बम ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में लाहौर ट्रैफिक पुलिस के डीआईजी और पंजाब पुलिस के एसएसपी भी शामिल हैं. इस ब्लास्ट में करीब 58 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस धमाके की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान गुट जमात-उल-अहरार ने ली है. जानकारी के मुताबिक, लाहौर के पंजाब पूर्वांचल एसेंबली के पास एक समूह द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था. उसी समय और पढ़े

ट्रंप की बैन वाली लिस्ट में पाकिस्तान भी शामिल किया जा सकता है: व्हाइट हाउस

Last Updated:  Monday, January 30, 2017  5:49 am

वॉशिंगटन: व्हाइट हाउस के एक सीनियर अधिकारी ने इसका संकेत दिया कि आने वाले समय में उन देशों की सूची में पाकिस्तान को भी शामिल किया जा सकता है जहां के लोगों के अमेरिका में आने पर रोक लगाई गई है. व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टॉफ रींस प्रीबस ने कहा, ‘‘हमने इन सात देशों को चुना तो इसकी वजह यह है कि कांग्रेस और ओबामा प्रशासन दोनों ने इनकी ऐसे देशों के तौर पर शिनाख्त कर रखी थी कि और पढ़े

ट्रंप ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत

Last Updated:  Wednesday, January 25, 2017  9:45 am

अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के चार दिन बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातकर उन्हें इस साल के अंत में अमेरिका आने का निमंत्रण दिया है। व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप की भारतीय प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन पर बातचीत हुई जिसमे दोनों नेताओं के बीच आर्थिक और रक्षा के क्षेत्र में एक दूसरे को सहयोग करने सहित क्षेत्रीय मुद्दों पर भी बातचीत की।

यूएई में दाऊद की 15 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त

Last Updated:  Wednesday, January 4, 2017  7:08 am

नयी दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ मोदी सरकार को बड़ी कामयाबी प्राप्त हुई है. यूएई ने भारत के डॉजियर पर कार्रवाई करते हुए दाऊद की दुबई में करीब 15 हजार करोड़ रूपये से ज़्यादा की प्रॉपर्टी को अपने कब्जे में ले ली है. इसमें एक होटल और कई रियल स्टेट से जुडी प्रॉपर्टी भी शामिल है. आपको बता दें कि अगस्त 2015 में पीएम मोदी ने यूएई की यात्रा की थी और राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने और पढ़े