Category Archives: शहर

157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाने की योजना का चिकित्सा बिरादरी ने किया स्वागत

Last Updated:  Wednesday, February 1, 2023  8:16 pm

इंदौर : इंडियन मेडिकल एसो. की इंदौर शाखा के वरिष्ठ सदस्य, चेस्ट फिजिशियन डॉ. संजय लौंढे और चिकित्सा बिरादरी ने बुधवार को पेश किए गए आगामी वित्तीय वर्ष के बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा किकेंद्रीय बजट में नए 157 नर्सिंग कॉलेज खोलने की घोषणा स्वागत योग्य है क्योंकि देश मे डॉक्टर्स से अधिक ट्रेंड नर्सेस की कमी है। मेडिकल रिसर्च एवं उपकरणों के निर्माण में बढ़ोतरी से संबंधित घोषणा निश्चित ही अलग क्रांति लाएगी। ग्रीन तकनीक का सारे और पढ़े

अगले 25 साल का ब्लू प्रिंट है केंद्रीय बजट

Last Updated:  Wednesday,   8:12 pm

गरीबों, किसानों, युवाओं,महिलाओं और आम नागरिकों के लिए उम्मीदें जगाने वाला है बजट। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बोले सांसद शंकर लालवानी। इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि ये एक ऐतिहासिक बजट है। सांस लालवानी ने कहा कि देश की आजादी के अमृतकाल का ये पहला बजट है। हमने हर वर्ग तक पहुंचने की कोशिश की है। खासकर युवाओं और सभी वर्ग और पढ़े

केंद्रीय बजट में आयकर छूट सीमा बढ़ाकर मध्यम वर्ग को दी गई राहत।

Last Updated:  Wednesday,   3:03 pm

आयकर अधिनियम की धारा 87A की छूट के साथ 7 लाख रुपए तक की आय पर नहीं देना होगा कोई कर। ,इंदौर : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट संसद में पेश किया। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखरी पूर्ण बजट है। 2024 में चुनाव को देखते हुए बजट में कई रियायतें दी गई हैं। नए टैक्स स्लैब बनाए जाने के साथ आयकर छूट सीमा बढ़ाकर महंगाई से जूझ रहे मध्यम और पढ़े

वैश्विक स्तर पर हिंदू समाज को बांटने का किया जा रहा प्रयास – मरकाम

Last Updated:  Tuesday, January 31, 2023  11:00 pm

इंदौर : राष्ट्र सेविका समिति द्वारा जाल सभागृह में आयोजित दो दिवसीय लक्ष्मीबाई केळकर स्मृति व्याख्यानमाला के दूसरे और अंतिम दिन मंगलवार को भोपाल से आए लक्ष्मणसिंह मरकाम ने “तेजस्वी राष्ट्र के पुनर्निर्माण में जन सामान्य की भूमिका” विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रत्ना बोचरे ने की। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। वैश्विक स्तर पर हिंदू समाज को कमजोर करने का किया जा रहा प्रयास। श्री मरकाम ने कहा और पढ़े

संविधान मात्र किताब नहीं, जीवन जीने का साधन है – जयवर्द्धन सिंह

Last Updated:  Tuesday,   10:58 pm

विधिक जागृति फोरम ने किया युवा प्रतिभाओं का सम्मान। इंदौर : विधिक जागृति फोरम ने अपने स्थापना दिवस पर जाल सभागृह में परिसंवाद एवं युवा प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री जयवर्धन सिंह, विशेष अतिथि प्रवीण कुमार खारीवाल, (अध्यक्ष, स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र.)थे। संविधान ने दिया समानता का अधिकार। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह ने इस मौके पर ”संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण में युवाओं की भूमिका“ विषय पर अपने विचार रखते हुए और पढ़े

चमेली देवी अग्रवाल रेडक्रॉस डायग्नोस्टिक सेंटर में नाममात्र के शुल्क पर मिलेगा डॉक्टरी परामर्श

Last Updated:  Tuesday,   6:14 pm

न्यूनतम शुल्क पर होगी सोनोग्राफी, एक्सरे और पैथोलॉजी जांच। जिला प्रशासन की पहल पर एक फरवरी से मिलने जा रही सौगात। इंदौर :जिला प्रशासन की पहल पर शहर की जनता को बहुमूल्य सौगात मिलने जा रही है। मात्र दस रुपए के शुल्क पर विशेषज्ञ डॉक्टर के परामर्श और न्यूनतम दरों पर पैथोलॉजी, एक्सरे और सोनोग्राफी जैसी महंगी जाँच रेड क्रॉस सोसाइटी- इन्दौर द्वारा चमेलीदेवी अग्रवाल रेडक्रॉस डायग्नॉस्टिक सेंटर , छावनी हॉट मैदान, पर दिनांक 1 फरवरी 2023 से मिलने लगेगी। और पढ़े

पुराने अस्पतालों को साधन संपन्न बनाने के साथ नए अस्पताल भी बनाएं सरकार

Last Updated:  Tuesday,   5:02 pm

मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जरूरी है नए अस्पताल। एम वाय अस्पताल का बोझ कम करने इंदौर के जिला अस्पताल को शीघ्र प्रारंभ किया जाए। मेडिकल कॉलेज और उससे संबद्ध अस्पतालों को प्रशासन की दखलंदाजी से रखें मुक्त। मेडिकल टीचर्स एसो. और अन्य चिकित्सा संगठनों ने की मांग। तीन फरवरी को चिकित्सा सेवा यात्रा के इंदौर आगमन पर पदयात्रा के साथ आयोजित होगी आमसभा। इंदौर: चिकित्सा बचाओ,चिकित्सक बचाओ के नारे के साथ प्रदेश में निकाली जा रही चिकित्सा और पढ़े

5 फरवरी से इंदौर जिले में विधानसभा क्षेत्रवार निकाली जाएगी विकास यात्रा

Last Updated:  Monday, January 30, 2023  7:44 pm

25 फरवरी तक हर दिन दो-दो गांवों में होंगी सभाएं। व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने की समीक्षा। इंदौर : इंदौर जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार विकास यात्रा निकालने का सिलसिला 5 फरवरी से प्रारंभ होगा। आगामी 25 फरवरी तक यह यात्राएं इंदौर शहर के हर वार्ड और गांवों में पहुचेंगी। जिले में यह यात्रा विधानसभा क्षेत्रवार निकाली जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में यह यात्रा प्रतिदिन न्यूनतम 5 से 6 गांवों में पहुंचेगी। हर दिन इनमें और पढ़े

निजी वाहनों को हतोत्साहित और लोक परिवहन को प्रोत्साहित करें..

Last Updated:  Monday,   7:27 pm

‘झंडा ऊंचा रहे हमारा ’ अभियान के तहत प्रेस क्लब सभागृह में शहर की यातायात व्यवस्था पर एक सामयिक पहल। इंदौर : यातायात व्यवस्था के मामले में इंदौर को बड़े शहरों में की गई गलतियों से सीखना होगा। इंदौर में प्रति हजार आबादी पर 400 से कुछ ज्यादा निजी वाहन हैं, जो देश में सबसे ज्यादा हैं। निजी वाहनों की संख्या इसी तरह बढ़ती रही तो हम चाहे जितनी ही सड़कें बना लें, हालात और भयावह होते जाएंगे। पिछले दो और पढ़े

1.68 करोड़ रुपए की लागत से होगा नर्मदा चौराहे का विकास

Last Updated:  Monday,   4:01 pm

महापौर भार्गव ने किया भूमिपूजन। प्रथम चरण में भेड़ाघाट एवं ओंकारेश्वर की आकृति में चौराहे का होगा विकास और सौंदर्यीकरण। रेती मंडी चौराहे के पास स्थित भारत रत्न मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा तथा गोपुर चौराहे पर वीर दुर्गादास राठौड़ की प्रतिमा को चौराहे के पास ही उचित स्थान पर स्थापित कर चौराहे का भव्य विकास किया जाएगा – महापौर भार्गव। इंदौर : शहर में किए जा रहे विकास कार्यों की कड़ी में रविवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं सांसद और पढ़े