Category Archives: शहर

भारत की प्रगति में प्रवासी भारतीय विश्वसनीय भागीदार – सीएम शिवराज

Last Updated:  Sunday, January 8, 2023  3:41 pm

अतिथि देवो भव की भावना के साथ आपका मध्यप्रदेश में स्वागत है। मुख्यमंत्री चौहान ने युवा प्रवासी भारतीय दिवस को किया संबोधित। इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ। देश को प्रवासी भारतीयों से प्रेम और उनकी उपलब्धियों पर गर्व – केन्द्रीय मंत्री ठाकुर। केन्द्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने श्रेष्ठतम सद्भावना और सर्वोत्तम आवभगत के साथ स्वागत के लिए मुख्यमंत्री चौहान का माना आभार। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस में और पढ़े

प्रवासी भारतीयों के लिए मप्र में बनेगी एक्जीक्यूटिव समिति

Last Updated:  Sunday,   3:09 pm

फ्रेंड्स ऑफ एमपी चैप्टर लीडर्स और डेलीगेट्स से बोले सीएम शिवराज। मुख्यमंत्री श्री चौहान होटल अंबर गार्डन में आयोजित डिनर में हुए शामिल। मुख्यमंत्री ने न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, यूके, यूएई आदि देशों से आये अतिथियों से की मुलाकात। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होटल अंबर गार्डन में आयोजित डिनर में शामिल हुए। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह, विदेश सचिव औसाफ़ सैयद सहित अन्य अधिकारी और प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पधारे अतिथि गण और पढ़े

सीएम शिवराज ने की सूरीनाम के राष्ट्रपति की अगवानी

Last Updated:  Sunday,   3:00 pm

इंदौर : प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी इंदौर आए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर आगमन पर राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर इंदौर के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे।

म्हारो इंदौर का सीएम शिवराज सिंह ने किया विमोचन

Last Updated:  Sunday,   2:55 pm

इंदौर : अप्रवासी भारतीय दिवस एवं ग्लोबल समिट के अवसर पर असली दुनिया द्वारा प्रकाशित म्हारो इंदौर का विमोचन म. प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित थे। पुस्तक के सम्पादक अन्ना दुराई ने बताया कि बाहर से आने वाले अतिथियों को इंदौर की संस्कृति, परम्परा एवं आधारभूत संरचना से अवगत कराने के लिए इसमें विभिन्न जानकारियों का समावेश किया गया है। ई पुस्तक भी बनाई गई है और पढ़े

आईडीए के नवाचार ‘पधारो म्हारे घर’ को मिली अच्छी सफलता

Last Updated:  Sunday,   12:43 am

अब तक 40 प्रवासी मेहमान पहुंच चुके हैं मेजबानों के घर। लगातार जारी है मेहमानों का आगमन। इंदौर : प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर आईडीए द्वारा की गई पहल ‘पधारो म्हारे घर’ को बेहतर प्रतिसाद मिला है। कुल 75 परिवारों को मेजबान के रूप में चिन्हित किया गया है। इनमें से करीब 40 मेजबानों के घर प्रवासी मेहमान पधार चुके हैं। खुद मेजबानों ने इन प्रवासी मेहमानों को एयरपोर्ट से रिसीव किया और पूरे आदरातिथ्य के साथ अपने घर ले और पढ़े

इंदौर में नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण में किसी एजेंसी ने नही दिखाई दिलचस्पी

Last Updated:  Saturday, January 7, 2023  9:44 pm

प्रदेश सरकार पीपीपी मोड पर करवाना चाहती है एयरपोर्ट का निर्माण। एमपीआईडीसी ने देश की कई बड़ी कंपनियों को पीपीपी मॉडल पर एयरपोर्ट बनाने का भेजा था प्रस्ताव। इंदौर : इंदौर में नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाए जाने को लेकर सरकार गंभीरता तो दिखा रही है लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इंदौर में नया एयरपोर्ट बनाने के लिए देश और दुनिया की किसी भी बड़ी कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई है। इसके चलते एयरपोर्ट का प्रोजेक्ट कागजों पर और पढ़े

56 दुकान पर थैला एटीएम का किया गया लोकार्पण

Last Updated:  Saturday,   9:42 pm

केवल दस रुपए में लोगों को उपलब्ध होगा कपड़े का थैला। शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने की दिशा में नगर निगम की बड़ी पहल। एलआईजी चौराहे पर रिसाइकल्ड सामग्री से निर्मित उत्कृष्ट कलाकृति बाघ का भी किया गया लोकार्पण। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर लगाए थैला एटीएम के जरिए मात्र 10 रूपये में मिलेगा कपडे का थैला। इंदौर : शहर को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए इंदौर नगर निगम द्वारा नया और पढ़े

सीएम के पुतला दहन मामले में सज्जन वर्मा को मिली जमानत

Last Updated:  Saturday,   9:27 pm

इंदौर : कुछ वर्ष पूर्व गीता भवन चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आम जनता की समस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस द्वारा पुतला दहन किया गया था। इस मामले में थाना तुकोगंज द्वारा पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित कांग्रेस नेताओ पर धारा 188 एवं अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज हुआ था। इस पर सज्जन सिंह वर्मा शनिवार को जिला न्यायालय पहुंचे और जेएमएफसी अरविंद गुर्जर की अदालत में पहुंचे, जहां से उन्हें और पढ़े

केंद्रीय अधिकारियों ने लिया प्रवासी सम्मेलन के इंतजामों का जायजा

Last Updated:  Saturday,   5:23 am

पीएम मोदी 9 जनवरी को करेंगे प्रवासी सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन। 8 से 10 जनवरी तक विभिन्न विषयों पर होंगे कई सत्र। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां हुई लगभग मुकम्मल। इंदौर : इंदौर में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की सभी तैयारियां लगभग मुकम्मल हो गई हैं।अतिथियों के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। एयरपोर्ट पर अतिथियों के आगमन पर उनका ऐसा भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया, कि वे भाव विभोर हो गये। केंद्रीय अधिकारियों ने लिया और पढ़े

यह 21 वी सदी का इंदौर है, जो टेक ऑफ मोड पर है – महापौर

Last Updated:  Saturday,   5:19 am

महापौर और जनप्रतिनिधियों ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां का किया अवलोकन। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत बापट चौराहा से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर तक किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य और आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, सभापति मुन्ना लाल यादव, समस्त महापौर परिषद सदस्य, पार्षद और पढ़े