Category Archives: शहर

ढाई साल बाद कोरोना से मुक्त हुआ इंदौर

Last Updated:  Tuesday, November 22, 2022  7:09 pm

इंदौर : करीब ढाई साल बाद इंदौर कोरोना मुक्त हो गया है। अर्थात सरकारी रिकॉर्ड में अब कोरोना का एक भी मरीज उपचाररत नहीं और न ही कोई कोई नया मरीज सामने आया है। बता दें कि 24 मार्च 2020 को इंदौर में कोरोना का पहला मरीज मिला था। लगभग 32 माह बाद वो समय आया जब इंदौर में एक भी उपचाररत मरीज नहीं बचा। अंतिम दो मरीज भी होम आइसोलेशन में स्वस्थहो गए। जांच में भी नहीं मिला कोई और पढ़े

एमजीएम सहित प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स रहे हड़ताल पर

Last Updated:  Tuesday,   6:36 pm

मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव का किया विरोध। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स ने धरना – प्रदर्शन कर की नारेबाजी। ओपीडी में नहीं किया मरीजों का परीक्षण। आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं रहीं अबाधित। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में रखा जाना था प्रस्ताव। बैठक टल जाने से पेश नहीं हो सका प्रस्ताव। इंदौर: मप्र के 13 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव के विरोध में प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के डॉक्टर्स ने और पढ़े

प्रवासी भारतीयों के स्वागत में पलक पांवड़े बिछाएगा इंदौर

Last Updated:  Tuesday,   12:12 am

महापौर ने की प्रवासी भारतीय सम्मेलन के संबंध में इंदौर के प्रबुद्धजनों के साथ चर्चा। अतिथि देवो भवः की तर्ज पर स्वागत करने के दिए सुझाव। मेहमानों का करेंगे ऐतिहासिक स्वागत। अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर करने के साथ ही विभिन्न संस्थाएं देंगी निःशुल्क उपहार। इंदौर के स्वादिष्ठ व्यंजन भी परोसे जाएंगे। अतिथियों के साथ होगी हेरिटेज वॉक, पतंग उत्सव। प्रवासी भारतीयों को इंदौर के इतिहास से कराएंगे रूबरू। विभिन्न संगठनो के 300 से अधिक पदाधिकारी परिचर्चा में सम्मिलित हुए। और पढ़े

क्यू आर कोड की मदद से जान सकेंगे पुलिस अधिकारियों की जानकारी

Last Updated:  Tuesday,   12:05 am

तकनीकी सहायता से अब और आसान होगा, पुलिस अधिकारियों तक पहुँचना। इंदौर : पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने, आम नागरिकों तक पुलिस की पहुंच आसान बनाने और इंदौर में होने जाने रहे अंतर्राष्ट्रीय एनआरआई शिखर सम्मेलन व निवेशकों की बैठक को ध्यान में रखते हुए, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा सिटीजन कॉप फाउंडेशन के सहयोग से नो योर कॉप नाम से एक नई सुरक्षा तकनीक सुविधा की शुरूआत की गई है। इसके और पढ़े

वीर सावरकर को लेकर राहुल गांधी के बयान के खिलाफ बीजेपी ने किया प्रदर्शन

Last Updated:  Monday, November 21, 2022  9:20 pm

वीर सावरकर को लेकर की गई टिप्पणी राहुल गांधी एवं कांग्रेस के मानसिक दिवालियेपन को दर्शाती है।- गौरव रणदिवे इंदौर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर पर की गई अनर्गल टिप्पणी को लेकर नगर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वीर सावरकर चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। वीर सावरकर के खिलाफ टिप्पणी राहुल गांधी का मानसिक दिवालियापन। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष और पढ़े

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में गंभीरता बरतें अधिकारी

Last Updated:  Monday,   9:11 pm

लापरवाही तथा उदासीनता बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी/कर्मचारी समय पर पहुंचे कार्यालय। स्वच्छता और व्यवस्थीकरण पर दें विशेष ध्यान। कलेक्टर इलैया राजा टी के निर्देश। इंदौर : कलेक्टर इलैया राजा टी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को गंभीरता से ले। प्रतिदिन निराकरण की समीक्षा करे। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही तथा उदासीनता बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर और पढ़े

यूपी के विभिन्न शहरों से आए अधिकारियों के दल ने देखी, सुनी व समझी इंदौर की स्वच्छता की प्रक्रिया

Last Updated:  Monday,   6:35 pm

डोर टू डोर कचरा संग्रहण, जीटीएस, देवगुराडिया ट्रेचिंग ग्राउण्ड प्लांट का किया अवलोकन। इंदौर के सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट को प्रेजेंटेशन के माध्यम से जाना। इंदौर : स्वच्छता में छठवीं बार नंबर वन इंदौर शहर की स्वच्छता एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को देखने के लिए देश के विभिन्न प्रदेश/शहरों के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी आ रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के अलीगढ, झांसी, वृंदावन, सहारनपुर, बरेली, फर्रूखाबाद, कुशीनगर, इटावा के निगमायुक्त साथ स्वच्छ भारत मिशन के प्रशासनिक अधिकारियों के और पढ़े

प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर्स व कर्मचारी 22 से करेंगे कामबन्द हड़ताल

Last Updated:  Monday,   6:31 pm

सोमवार 21 नवंबर को काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन। मंत्री तुलसी सिलावट और ऊषा ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से कराया अवगत। मेडिकल कॉलेजों में प्रशासकीय अधिकारियों की नियुक्ति का कर रहें विरोध। इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में सभी प्रोफेसर्स व कर्मचारियों ने कॉलेजों में डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम की नियुक्ति के विरोध में 21 नवम्बर को काली पट्‌टी बांधकर प्रदर्शन किया। 22 नवम्बर से काला दिवस मनाते हुए वे काम बंद हड़ताल करेंगे। उन्होंने सोमवार को अपनी और पढ़े

नजूल की एनओसी मिलते ही वैध हो जाएगा तुलसी नगर – विधायक हार्डिया

Last Updated:  Monday,   6:17 pm

वार्ड 36-37 रहवासी महासंघ द्वारा निपानिया में शीघ्र नया पुलिस थाना खोलने की मांग। इंदौर : नजूल की एनओसी मिलने के बाद तुलसी नगर वैध कॉलोनी की श्रेणी में आ जाएगा। यह बात विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया ने वार्ड 36-37 रहवासी महासंघ द्वारा तुलसी नगर स्थित सरस्वती मंदिर प्रांगण में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों को संबोधित करते हुए कही। नजूल की एनओसी मिलते ही वैध हो जाएगा तुलसी नगर। और पढ़े

प्रबुद्ध वर्ग को जोड़ा जा रहा विहिप के हितचिंतक अभियान से – दंडोतिया

Last Updated:  Sunday, November 20, 2022  11:03 pm

इंदौर: विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नंददास दंडोतिया का कहना है कि वर्ष 2024 में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना को 60 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इसके चलते परिषद के देशव्यापी हितचिंतक अभियान के तहत समाज के हर जाति, मत, पंथ, संप्रदाय से संपर्क कर उन्हें हिंदू धर्म और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ा जा रहा है। श्री दंडोतिया रविवार को अभिनव कला समाज में आयोजित प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी में बोल रहे थे। विहिप के कार्यों को दिया और पढ़े