Category Archives: शहर

हर जरूरतमंद को न्याय व मदद मिले यह विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य – मुख्य न्यायाधिपति मलिमठ

Last Updated:  Sunday, November 20, 2022  7:11 pm

अब इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में बनना शुरू हुए जयपुर फुट। जयपुर फुट बनाने के स्थायी सेंटर एवं तीन दिवसीय शिविर का हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति रवि मलिमठ ने किया शुभारंभ। इंदौर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रवि मलिमठ का कहना है कि विधिक सेवा प्राधिकरण की मंशा है कि हर जरूरतमंद को न्याय मिले और उन्हें आवश्यकता के अनुसार अन्य जरूरी मदद भी मुहैया कराई जाए, जिससे उनका जीवन सुलभ हो सकें। उन्होंने कहा कि इस और पढ़े

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फूंका पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला

Last Updated:  Sunday,   7:05 pm

मंदिर की आकृति का हनुमानजी का फोटो लगा केक काटने पर जताया विरोध। इंदौर : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंदिर की आकृति वाले हनुमान जी की फोटो लगे बर्थडे केक को काटकर हिंदुओं की आस्था का अपमान किया है। इसी बात को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की इंदौर नगर इकाई ने राजवाड़ा चौक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया। इस दौरान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। भारतीय जनता युवा मोर्चा और पढ़े

चिकित्सकों के लिए वीसी डिस्टेंस पॉइंट का मुख्य न्यायाधिपति ने किया लोकार्पण

Last Updated:  Sunday,   4:28 pm

सुप्रीम कोर्ट के ई -कोर्ट्स प्रोजेक्ट अंतर्गत मध्यप्रदेश के पहले सेंटर का हुआ लोकार्पण। चिकित्सकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साक्ष्य अंकित कराए जाने की मिलेगी सुविधा। साक्ष्य के संबंध में विभिन्न जिलों तक की यात्रा करने में लगने वाला समय, शक्ति व श्रम बचेगा। इंदौर : जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर ,महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग इंदौर के सहयोग से भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रारंभ किए गए ई -कोर्ट्स प्रोजेक्ट के तहत मध्य और पढ़े

औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से कलेक्टर ने की चर्चा

Last Updated:  Sunday,   4:25 pm

कलेक्टर इलैया राजा टी ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की चर्चा। प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टमेंट समिट को इंदौर की मेहमान नवाजी के साथ यादगार बनाने का किया आग्रह। इंदौर : कलेक्टर इलैया राजा टी ने इंदौर में आगामी जनवरी माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और प्रवासी भारतीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए इंदौर के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर्स और पढ़े

अंग्रेजों की गुलामी के पहले यूरोप से ज्यादा शिक्षित था भारत

Last Updated:  Saturday, November 19, 2022  10:30 pm

एक लाख से ज्यादा थे उच्च शिक्षा संस्थान। समाज पोषित थी शिक्षा व्यवस्था। अंग्रेजों का 1835 में बनाया मान्यता का कानून आज भी लागू। अभ्यास मंडल की मासिक व्याख्यानमाला में बोले शिक्षाविद, विचारक मुकुल कानिटकर। इंदौर : देश की नई शिक्षा नीति बनाने में अहम योगदान देने वाले शिक्षाविद एवं विचारक मुकुल कानिटकर का कहना है कि भारतीय शिक्षा को व्यावसायीकरण और सरकारी करण की नहीं बल्कि समाज आधारित होने की जरूरत है। हमारे देश में शिक्षा हमेशा समाज से और पढ़े

दलालबाग में 24 नवंबर से पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से होगी शिव पुराण कथा

Last Updated:  Saturday,   3:47 pm

डेढ़ लाख लोग एक साथ कर सकेंगे कथा का श्रवण। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में, इंदौर का पहला सबसे भव्य आयोजन होगा। इंदौर : भगवान शिव की उपासना को हर घर तक पहुंचाने का माध्यम बने सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से इंदौर में 24 से 30 नवंबर तक शिव पुराण कथा का आयोजन किया गया है । कथा को व्यवस्थित पांडाल में बैठकर एक साथ डेढ़ लाख लोग सुन सकेंगे। इस कथा महोत्सव को शहर का और पढ़े

17 करोड़ की लागत के 110 वाहन महापौर ने किए लोकार्पित

Last Updated:  Saturday,   3:33 pm

इंदौर शहर के स्वच्छता अभियान के पैमाने को बनाए रखना हमारा लक्ष्य है- महापौर इन्दौर : शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दशहरा मैदान में निगम के सफाई एवं सीवर सेक्शन मशीनों से युक्त 07 तरह के रुपए 17 करोड से अधिक के 110 वाहनों का विधि-विधान से पूजन कर लोकार्पण किया।इस अवसर पर निगम सभापति मुन्नालाल यादव, पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा, महापौर परिषद सदस्य जीतू यादव, और पढ़े

राहुल गांधी के नाम धमकी भरी चिट्ठी के मामले में एक व्यक्ति हिरासत में

Last Updated:  Saturday,   12:18 am

इंदौर : एक दुकान पर डाक से चिट्‌ठी भेजकर राहुल गांधी को उड़ाने की धमकी देने के मामले में व्यक्ति को पुलिस ने अन्नपूर्णा क्षेत्र से हिरासत में लिया है। उससे अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक यह वह व्यक्ति है जिसके नाम से चिट्‌ठी भिजवाई गई थी। पकड़े गए व्यक्ति से चिट्ठी भिजवाने के पीछे कौन लोग हैं, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।बता दें कि इंदौर की एक होटल और पढ़े

डाकघर बचत योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाए जा रहे शिविर

Last Updated:  Friday, November 18, 2022  8:42 pm

वित्तीय सशक्तिकरण के लिए डाकघर का विशेष अभियान। इंदौर : भारतीय डाक विभाग द्वारा वित्तीय सशक्तिकरण हेतु माह नवम्बर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत डाकघर बचत बैंक की विभिन्न योजनाओं, जिनमें बचत खाता, आवर्ती जमा खाता(RD), मासिक आय योजना(MIS), सावधि जमा खाता (1 वर्षीय, 2 वर्षीय, 3 वर्षीय, 5 वर्षीय), वरिष्ठ नागरिक बचत खाता (SCSS), लोक भविष्य निधि खाता (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSA), राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC) एवं किसान विकास पत्र (KVP) आदि योजनाओं की और पढ़े

बच्चों के हितों और सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की कार्यशाला के जरिए दी गई जानकारी

Last Updated:  Friday,   8:36 pm

मुंबई की सामाजिक संस्था ने पुलिस अधिकारियों से साझा किए, बच्चों के लैंगिक शोषण और उनकी सुरक्षा से संबंधित, रिपोर्ट और अनुभव। इन्दौर : बच्चों के लैंगिक शोषण, बाल अपराध निवारण, उनकी सुरक्षा व देखभाल तथा उनके बेहतर संरक्षण के उद्देश्य से शासन द्वारा विभिन्न कानूनी प्रावधान एवं योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में इन्दौर पुलिस द्वारा बाल अपराधों एवं उनके शोषण की रोकथाम, संरक्षण व इससे संबंधित जागरूकता लाने हेतु समय-समय पर कार्यशाला व अन्य विभिन्न और पढ़े