Category Archives: शहर

इंदौर के पूर्वी क्षेत्र में नि:शुल्क चिकित्सा उपकरण बैंक का शुभारंभ

Last Updated:  Sunday, September 4, 2022  8:55 pm

वार्ड 36-37 रहवासी महासंघ, गोल्ड कॉइन सेवा ट्रस्ट द्वारा शहर के पूर्वी क्षेत्र की जनता हेतु की गई पहल। चिकित्सा उपकरण बैंक के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इंदौर : शहर के पूर्वी क्षेत्र के रहवासियों और उनके परिजनों को जरूरत के समय निःशुल्क चिकित्सकीय उपकरण मुहैया कराने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 36-37 रहवासी महासंघ द्वारा गोल्ड कॉइन सेवा ट्रस्ट के सौजन्य एवं श्री हनुमान सेवा समिति साईकृपा कॉलोनी,पायोनियर सोसाइटी फ़ॉर प्रोफेशनल स्टडीज, और पढ़े

एयरपोर्ट से बिजासन मंदिर की ओर जानेवाला मार्ग होगा बंद

Last Updated:  Sunday,   8:50 pm

एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 20.84 एकड़ जमीन मिलने के बाद विमानतल प्रबंधन जमीन को कब्जे में लेते हुए तार फेंसिंग करने की तैयारी में। इंदौर : इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुक्रवार को 20 एकड़ जमीन प्रबंधन को सौंप दी है। इससे एयरपोर्ट की विस्तार योजनाएं तो आकार ले पाएंगी, लेकिन बिजासन मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की राह मुश्किल हो जाएगी। एयरपोर्ट प्रबंधन इसी महीने जमीन पर तार फेंसिंग और पढ़े

दिन में चले बुलडोजर के बाद रात में आया हाई कोर्ट का स्थगनादेश

Last Updated:  Sunday,   5:03 pm

इंदौर : एलआईजी कॉलोनी चौराहा स्थित हाउसिंग बोर्ड के मकानों में एमओएस पर बनी 14 दुकानें नगर निगम के अमले की मदद से ध्वस्त कर दी गई। हाउसिंग बोर्ड ने 2020 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए ये कार्रवाई की। इस बीच एक रहवासी महिला ने हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। चीफ जस्टिस के आदेश पर विशेष पीठ गठित कर मामले की सुनवाई की गई। रात में सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने और पढ़े

इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने हेतु सांसद लालवानी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को सौंपा पत्र

Last Updated:  Sunday,   1:07 pm

इंदौर : सांसद शंकर लालवानी का दावा है कि उनके प्रयासों से शुक्रवार को इंदौर एयरपोर्ट को 20.48 एकड़ जमीन मिली है। शनिवार को सांसद लालवानी ने इंदौर एयरपोर्ट का इंफ्रास्ट्रक्चर अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने एवं इंदौर को पूर्णतः अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक पत्र सौंपा गया। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलकर इंदौर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से विकसित करने का अनुरोध किया और पढ़े

24 घंटे खुले रहेंगे बीआरटीएस स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान

Last Updated:  Sunday,   1:04 pm

इंदौर : बीआरटीएस के दोनों ओर 100 मीटर दूरी तक के व्यवसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे खुले रहेंगे। दरअसल, शहर की अर्थव्यवस्था को नई रफ़्तार देने के उद्देश्य से ‘स्टार्ट अप प्रोग्राम’ के तहत शहर के कुछ हिस्सों को 24 घंटे खुला रखने के संबंध में सिटी बस ऑफिस में बैठक आयोजित की गई । इस दौरान सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, कलेक्टर मनीष सिंह, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा और नगर निगम आयुक्त प्रतिभा और पढ़े

आवासीय अनुमति लेकर व्यावसायिक उपयोग हेतु निर्मित अस्पताल किया सील

Last Updated:  Sunday,   12:50 pm

बिना कार्य पूर्णता एवं अधिभोग प्रमाण पत्र प्राप्त किए अस्पताल खोलने की तैयारी की जा रही थी। इंदौर : नगर निगम के जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत भवन स्वामी कुलभूषण कांनसे 206 बी स्कीम नंबर 134 द्वारा निगम की आवासीय भवन अनुज्ञा के विपरीत अस्पताल का निर्माण करने के साथ ही बिना कार्य पूर्णतः एवं अधिभोग प्रमाण पत्र प्राप्त किए, अस्पताल खोलने की तैयारी की जा रही थी। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर भवन अधिकारी गजल खन्ना के और पढ़े

अहिल्यापुरा स्थित दो जर्जर मकान किए धराशायी

Last Updated:  Sunday,   12:45 pm

इंदौर : शहर में चिह्नित खतरनाक एवं जर्जर मकानों को हटाने की कार्रवाई के तहत शनिवार को दो खतरनाक एवं जर्जर मकान तोड़ने की कार्रवाई की गई। भवन अधिकारी विवेश जैन ने बताया कि निगम के रिमूवल विभाग द्वारा भवन स्वामी घीसा लाल चंपालाल अशोक पिता राधा किशन राठौड़ का 12 अहिल्या पुरा स्थित 600 स्क्वेयर फीट में बना जी + 1 तथा भवन स्वामी पवन सोनी पूर्ण चंद सोनी का 15 अहिल्या पुरा स्थित 900 स्केयर फीट में बना और पढ़े

जातिगत की बजाय आर्थिक आधार पर हो आरक्षण

Last Updated:  Sunday,   12:02 am

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने उठाई मांग। अपनी मांग को लेकर जम्मू से 9 अगस्त को शुरू हुई क्षत्रिय महासभा की रथयात्रा इंदौर पहुंची। 9 अक्टूबर को दिल्ली में होगा रथयात्रा का समापन। ब्राह्मण, वैश्य और अन्य समाजों का भी मिला समर्थन। इंदौर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले बीते 9 अगस्त को जम्मू से प्रारंभ हुई रथयात्रा शनिवार 3 सितंबर को इंदौर पहुंची। शहर के क्षत्रिय व अन्य समाजों ने जगह – जगह मंचों से पुष्पवर्षा कर और पढ़े

चित्रगुप्त चौराहे पर निर्मित कलम – दवात का अनावरण 4 सितंबर को

Last Updated:  Saturday, September 3, 2022  11:51 pm

इंदौर : एम आर -10 स्थित चित्रगुप्त चौराहे पर कायस्थ समाज, इंदौर ने विशाल कलम – दवात का निर्माण जनसहयोग से किया है। इसका अनावरण रविवार 4 सितंबर को सुबह 11 बजे होगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक महेंद्र हार्डिया भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रत्नेश श्रीवास्तव करेंगे।चौराहा निर्माण समिति की संयोजक वीणा सक्सेना और कायस्थ समाज इंदौर के जिलाध्यक्ष और पढ़े

मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. बड़े भैया को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Friday, September 2, 2022  11:51 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अपने इंदौर प्रवास के दौरान विधायक संजय शुक्ला के निवास पहुंचे। उन्होंने विधायक शुक्ला के पिता स्व. विष्णुप्रसाद शुक्ला के चित्र पर पुष्प समर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। विष्णुप्रसाद शुक्ला बड़े भैया का पिछले दिनों निधन हो गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से यह भी प्रार्थना की कि शोक संतप्त परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति और पढ़े