खजराना गणेश को अर्पित किया गया सवा लाख मोदकों का भोग
कलेक्टर, निगमायुक्त ने ध्वजा पूजन और श्री गणेश को चोला समर्पित कर किया दस दिवसीय महोत्सव का शुशुभारंभ। दर्शन – पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। इंदौर : खजराना गणेश मंदिर पर बुधवार सुबह दस दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं गणपति बप्पा के जयघोष के बीच मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर मनीषसिंह और मंदिर प्रशासक श्रीमती प्रतिभा पाल ने सपरिवार मंदिर परिसर स्थित 42 देवालयों में ध्वजा पूजन, गणेशजी को स्वर्ण मुकुट तथा मोतियों और पढ़े











