Category Archives: शहर

मलेशिया में आईएनएस सुमेधा पर पहुंची मंत्री ऊषा ठाकुर, नौसेना का बढ़ाया हौसला

Last Updated:  Monday, August 29, 2022  9:30 pm

मलेशिया के पोर्ट क्लैग में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हुई शामिल। पर्यटन मंत्री का थाईलैंड, मलेशिया और कंबोडिया दौरा। इंदौर : पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने मलेशिया के पोर्ट क्लैंग में भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा पर नौसेना का हौसला बढ़ाया। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मंत्री ऊषा ठाकुर ने भारत की समुद्री सीमाओं की प्रभावी ढंग से रक्षा करने वाली भारतीय नौसेना को सर्वोच्च स्थान देने की बात कही।मंत्री ठाकुर और पढ़े

पलासिया से साकेत चौराहा होते हुए सीधे रिंग रोड जा सकेंगे वाहन

Last Updated:  Monday,   5:42 pm

नगर निगम ने मकानों के आवागमन में बाधक निर्माण हटाए। इंदौर : हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में सोमवार को साकेत चौराहे से रिंग रोड तक जुड़ने वाली 12 मीटर मास्टर प्लान की रोड में बाधक मकान एवं बाउंड्री वॉल को हटाने की कार्रवाई की गई! कार्रवाई के दौरान महिदपुरवाला, सुरेश पाटीदार, अशोक डागा, विष्णु भैया, माधुरी शुक्ला, 219, 220 टेलीफोन नगर की बाउंड्री वॉल एवं अशोक डागा तथा 200 टेलीफोन नगर का मकान का बाधक हिस्सा, 2 पोकलेन, 5 और पढ़े

व्यावसायिक वाहनों के पीयूसी सर्टिफिकेट की चेकिंग के लिए दल गठित

Last Updated:  Monday,   5:34 pm

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण यथा संतुष्टिपूर्वक किया जाए निराकरण। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने टीएल बैठक में दिए निर्देश। इंदौर : “जिले में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने तथा लोक स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए लोडिंग एवं व्यवसायिक वाहनों द्वारा पीयूसी सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाना है। पीयूसी सर्टिफिकेट की चेकिंग के लिए फ्लाइंग स्क्वायड टीम गठित की जाएगी जिसमें तहसीलदार, यातायात पुलिस और आरटीओ के अधिकारी शामिल रहेंगे। टीम द्वारा पेट्रोल पंप एवं अन्य स्थानों और पढ़े

पितृ पर्वत पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, मंदिर में की पूजा – अर्चना

Last Updated:  Sunday, August 28, 2022  10:02 pm

महापौर की इलेक्ट्रिक कार में की सवारी, इस पहल को बताया पर्यावरण के अनुकूल। इंदौर : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रविवार को इंदौर प्रवास के दौरान पितृ पर्वत भी पहुंचे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनका स्वागत किया। सांसद कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और जीतू जिराती सहित अन्य बीजेपी नेता इस दौरान मौजूद रहे। वीडी शर्मा ने पितृ पर्वत का अवलोकन करने के साथ यहां स्थित बजरंगबली के और पढ़े

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्व. बड़े भैया को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Sunday,   9:52 pm

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. विष्णु प्रसाद शुक्ला के उठावना एवं शोक बैठक में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्व. बड़े भैया को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, इ.वि.प्रा अध्यक्ष और पढ़े

बिचौली मर्दाना में अवैध रूप से कॉलोनी काटने वालों को नोटिस जारी

Last Updated:  Sunday,   9:50 pm

इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह द्वारा बिचौली मर्दाना के मुख्य मार्ग स्थित अवैध कॉलोनी प्रगति पार्क के भूमि विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। जारी किए गए नोटिस अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिचौली हप्सी द्वारा प्रस्तुत जाँच प्रतिवेदन में पाया गया था की बिचौली मर्दाना के मुख्य मार्ग पर पक्की कांक्रीट रोड का निर्माण करने के साथ छोटे-छोटे भूखण्ड काटकर अवैध कॉलोनी प्रगति पार्क विकसित की गई है।मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम और पढ़े

लोक अभियोजकों के लिए रखी गई प्रशिक्षण कार्यशाला

Last Updated:  Sunday,   9:47 pm

इंदौर : लोक अभियोजन मध्य प्रदेश भोपाल के बैनर तले संचालक लोक अभियोजन मध्य प्रदेश अन्वेवष मंगलम के मार्गदर्शन में इंदौर व उज्जैन संभाग के अभियोजन अधिकारियों की किशोर न्याय एवं पॉक्सो विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन प्रेस क्लब इंदौर में प्रातः 09:30 बजे से शाम 06:00 बजे तक बी. जी. शर्मा, उपसंचालक (अभियोजन) इंदौर एवं संजीव श्रीवास्तव, जिला लोक अभियोजन अधिकारी, इंदौर के कुशल नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि से. नि. जिला एवं सत्र न्यायाधीश और पढ़े

जमीनों पर अतिक्रमण करने वाले बाहुबलियों को जेल भेंजे – कलेक्टर

Last Updated:  Sunday,   9:32 pm

अपना निजी कार्यालय संचालित करने वाले पटवारियों के विरूद्ध भी होगी कार्रवाई। कलेक्टर मनीष सिंह ने ली पटवारी से लेकर अपर कलेक्टर स्तर तक के राजस्व अधिकारियों की बैठक। इंदौर : इंदौर जिले में शासकीय एवं अशासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले बाहुबली, दबंग और माफियाओं के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाएगा। कलेक्टर मनीष सिंह ने तहसीलदारों और सभी एसडीओ को निर्देश दिए हैं कि वे इस संबंध में शिकायत मिलते ही तत्परता से कार्रवाई करें, और पढ़े

रतलाम मंडल का टीटीई स्टॉफ ही करेगा इंदौर – नई दिल्ली – इंदौर ट्रेन का संचालन

Last Updated:  Sunday,   9:26 pm

इंदौर : बीती 24 अगस्त से प्रारंभ हुई इंदौर – नई दिल्ली – इंदौर त्रिसाप्ताहिक ट्रेन का संचालन पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के स्टॉफ द्वारा ही किया जाएगा। रेलवे मुख्यालय ने इस बारे में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। कोटा में स्टॉफ के साथ की गई थी अभद्रता। बता दें कि 24 अगस्त को औपचारिक शुभारंभ के बाद गाड़ी संख्या 20957 इंदौर – नई दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस जब रात करीब 11बजे कोटा पहुंची तो पश्चिम मध्य रेलवे और पढ़े

मप्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के कारोबार का टर्नओवर है 20 हजार करोड़

Last Updated:  Sunday,   9:18 pm

मप्र को एक्सपोर्ट हब बनाएंगे। जनवरी माह में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ होगी इन्वेस्टर्स समिट – मुख्यमंत्री चौहान। इंदौर : रोजगार दिवस पर शनिवार को गुरु अमरदास हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की स्व-सहायता समूह की महिलाएं चमत्कार कर रहीं हैं। वे ना केवल ग्रामीण क्षेत्र में बल्कि शहरी क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वर्तमान में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे व्यवसाय का टर्नओवर 20 हजार करोड़ रुपए है। और पढ़े