Category Archives: शहर

अपने हुनर को पहचान कर खूब मेहनत करें और आगे बढ़ें – श्रद्धा

Last Updated:  Sunday, June 5, 2022  3:42 pm

लहरी अंकल की पांच दिवसीय कार्टूनशाला का समापन, बच्चों ने मस्ती के साथ सीखे कार्टून बनाना। इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब में चल रही पांच दिवसीय लहरी अंकल की कार्टूनशाला का समापन रविवार को हुआ। पांच दिन चली कार्टूनशाला में बच्चों ने मस्ती भरे अनौपचारिक माहौल में आड़ी तिरछी लकीरों के साथ अंडा, और समोसे के आकार से बेहतरीन चित्र बनाना सीखें। कार्टूनशाला के समापन अवसर पर यूपीएससी में चयनित इंदौर की श्रद्धा गोमे ने प्रतिभागी बच्चों से रूबरू होकर और पढ़े

सांसद लालवानी ने पेश किया 3 साल का रिपोर्ट कार्ड

Last Updated:  Sunday,   3:24 pm

कांडला पोर्ट से कोलकाता तक कनेक्टिविटी हरदा-बैतूल सड़क के माध्‍यम से हुई बेहतर। दिल्ली से कोटा, इंदौर होते हुए वाया खंडवा, इच्छापुर से हैदराबाद तक कनेक्टिविटी पर काम शुरू। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से व्हाया गरोठ इंदौर की कनेक्टिविटी। इंदौर : नरेंद्र मोदी 2.0 के 3 साल पूरे हो गए है। इधर शंकर लालवानी ने भी इंदौर के सांसद के रुप में तीन साल पूरे कर लिए हैं। मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ सांसद लालवानी ने अपने 3 साल और पढ़े

मोदी सरकार की कश्मीर नीति कारगर नहीं, सारी समस्या की जड़ है पाकिस्तान – पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल तोमर

Last Updated:  Saturday, June 4, 2022  8:05 pm

इंदौर : कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग के बाद कश्मीरी पंडितों के हो रहे पलायन से पूर्व सैन्य अधिकारी भी व्यथित हैं।लेफ्टिनेंट कर्नल संजय सिंह तोमर (सेवानिवृत्त) का कहना है कि मोदी सरकार की जम्मू कश्मीर को लेकर जो नीति है वह पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। उनका कहना है कि धारा 370 हटाने का धरातल पर कोई फायदा दिखाई नहीं दिया है। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल तोमर के मुताबिक कश्मीर समस्या की जड़ पाकिस्तान है। उसको नेस्तनाबूद कर के और पढ़े

सांसद लालवानी ने गिनाई मोदी सरकार की 8 साल की उपलब्धियां

Last Updated:  Saturday,   6:46 pm

इंदौर : केंद्र की मोदी सरकार के 08 वर्ष पूरे होने पर स्थानीय बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सासद शंकर लालवानी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उनकी सरकार को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संकल्प पूरा करने वाली सरकार बताया। बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, नगर महामंत्री सविता अखंड, नगर मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी और जिला मीडिया प्रभारी वरुण पाल भी इस दौरान मौजूद रहे। हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का और पढ़े

होटल,धर्मशाला, लॉज में रूकने वालों की देना होगी जानकारी

Last Updated:  Friday, June 3, 2022  8:04 pm

इंदौर : इंदौर जिले में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के उददेश्य से प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह ने एक आदेश जारी कर सराय, होटल, लॉज व धर्मशाला में रूकने वाले व्यक्तियों की जानकारी थाने एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी को देना अनिवार्य किया है।कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा इन्दौर सराय अधिनियम-1867 की धारा 8 के अन्तर्गत जारी आदेशानुसार इन्दौर जिले के नगरीय और पढ़े

चुनाव प्रचार संबंधी बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स लगाने हेतु लेना होगी अनुमति – कलेक्टर

Last Updated:  Friday,   7:55 pm

इंदौर : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। घोषित कार्यक्रमानुसार इन्दौर नगर निगम सहित जिले के सभी 8 नगर परिषदों में 6 जुलाई को मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह ने सभी राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों और अन्य व्यक्तियों को होर्डिग्स/विज्ञापन सामग्री लगाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेशानुसार किसी प्रकार के अनाधिकृत कट-आउट, बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स, झण्डियां एवं अन्य प्रचार सामग्री लगाई जाना पूर्णतः प्रतिबंधित और पढ़े

चुनाव संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी

Last Updated:  Friday,   2:00 pm

इंदौर : पुलिस आयुक्त प्रणाली क्षेत्रांतर्गत नगरीय इंदौर में आगामी स्थानीय निकाय निर्वाचन 2022 हेतु पुलिस आयुक्त कार्यालय , नगरीय इंदौर में गठित चुनाव सेल में चुनाव संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु शासकीय मोबाइल नं . 7587631907 शुरू किया गया है। यह नंबर आदर्श आचार संहिता प्रभावशील रहने की अवधि तक चुनाव संबंधी शिकायतों हेतु 24 घंटे चालू रहेगा ।उक्त मोबाईल सेवा जनसुविधा की दृष्टि से शुरू की गई है । जिस पर फोन कॉल एवं व्हाट्सएप के माध्यम और पढ़े

इंदौर नगर निगम सहित जिले की आठ नगर परिषदों में पहले चरण में होंगे चुनाव

Last Updated:  Thursday, June 2, 2022  1:14 pm

आदर्श आचरण संहिता हुई लागू। इंदौर : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बुधवार को नगरीय निकायों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। इसके अनुसार इंदौर नगर निगम सहित जिले की आठों नगर परिषदों में पहले चरण में चुनाव होंगे। निर्वाचन की अधिसूचना 11 जून को जारी होगी। इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। पहले चरण में 6 जुलाई को मतदान होगा तथा 17 जुलाई को मतगणना और निर्वाचन परिणामों और पढ़े

ट्रैफिक पुलिस हुई हाईटेक, अब डिजिटल माध्यम से भी भरवाई जा सकेगी चालान की राशि

Last Updated:  Wednesday, June 1, 2022  8:54 pm

पुलिस कमिश्नर, इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र ने ट्रैफिक पुलिस को किया पीओएस मशीनों का वितरण इंदौर : बुधवार को न्यू पुलिस कंट्रोल रूम पलासिया के सभागृह में पुलिस आयुक्त, इंदौर हरिनारायणाचारी मिश्र ने “पीओएस” (पॉइंट ऑफ सेल)मशीन का वितरण कर चालान की समन शुल्क राशि के डिजिटल पेमेंट का व्यवस्था का शुभारंभ किया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया (सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश हिंगणकर (अपराध एवं मुख्यालय), पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन महेश चंद जैन सहित और पढ़े

बच्चों पर न हो प्रेशर, मस्ती के मूड में उन्हें दी जाए शिक्षा – कुलपति डॉ. रेणु जैन

Last Updated:  Wednesday,   8:48 pm

इंदौर प्रेस क्लब में 5 दिवसीय लहरी की कार्टूनशाला का शुभारंभ। इंदौर : मुझे बच्चों की इस कार्टून शाला में आकर ऐसा लगा कि कितना सरल होता है बचपन। किसी भी शाला या पाठशाला में प्रेशर नहीं होना चाहिए। हमेशा मस्ती के मूड में सीखने और सिखाने का अवसर होना चाहिए। हर बच्चे में एक विशेष गुण होता है, जिससे वह कामयाबी हासिल कर सकता है। यह बात देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. रेणु जैन ने कही। डॉ. जैन और पढ़े