Category Archives: शहर

उच्च न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर को

Last Updated:  Friday, November 12, 2021  4:18 pm

इंदौर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं म.प्र. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री रवि मलिमठ के आदेशानुसार म.प्र. के प्रशासनिक न्यायाधिपति उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर सुजय पॉल के निर्देशन में म.प्र. उच्च न्यायालय की खंडपीठ इंदौर में शनिवार 11 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुलह समझौते हेतु बीमा कंपनियों के अधिकारी, अधिवक्तागण एवं दावेदार पक्षकारों और पढ़े

नगर निगम के जोनल कार्यालयों पर रात 10 बजे तक होगा टीकाकरण

Last Updated:  Friday,   4:07 pm

इंदौर : शहर के ऐसे कामकाजी नागरिक, जिन्हें दिन के समय वैक्सीनेशन कराना संभव नहीं है ऐसे कामकाजी नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा शहर के समस्त 19 जोनल कार्यालयों के साथ ही 56 दुकान पर रात्रि 10 बजे तक वैक्सीनेशन सेंटर खुले रखे जाएंगे, ताकि कोई भी टीकाकरण से वंचित न रहे।निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने जोन क्रमांक 10 साकेत नगर एवं जोन क्रमांक 11 नेहरू स्टेडियम पर कामकाजी नागरिकों की सुविधा के लिए और पढ़े

कोरोना टीकाकरण के लिए निजी संस्थानों के कर्मियों को मिलेगा आधे दिन का अवकाश

Last Updated:  Friday,   12:54 am

इंदौर : शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना टीके का दूसरा डोज लगाने का महाअभियान अब जनआंदोलन बन गया है। समाज का हर वर्ग स्वेच्छा से आगे आकर इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है। इसी के तहत गुरुवार को रविन्द्र नाट्य गृह में इंदौर की महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता दर्ज कराते हुए तब तक नहीं रूकेंगी जब तक हर एक पात्र व्यक्ति को कोरोना और पढ़े

टीकाकरण महाअभियान का हर व्यक्ति बने ब्रांड एम्बेसडर, लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के लिए करें प्रेरित- कलेक्टर

Last Updated:  Friday,   12:52 am

इंदौर : इंदौर में 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत नागरिकों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के संकल्प की पूर्ति हेतु जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन महाअभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों, समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर जिले में वैक्सीनेशन के प्रति जनजागृति का सकारात्मक वातावरण निर्मित किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविंद्र नाट्य गृह में कलेक्टर और पढ़े

जनजातीय महासम्मेलन में भाग लेने जाने वाले युवाओं के लिए होंगे समुचित इंतजाम, गृहमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

Last Updated:  Thursday, November 11, 2021  9:30 pm

इंदौर : आगामी 15 नवम्बर को भोपाल में आयोजित होने वाले जनजातीय महासम्मेलन के लिए इंदौर जिले में भी व्यापक तैयारियां की जा रही है। इस जनजातीय महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के बतौर शिरकत करेंगे। इंदौर सहित आस-पास के जिलों से महासम्मेलन में भाग लेने हजारों जनजातीय बन्धु भोपाल जाएंगे। उनकी इंदौर में पूरी मेहमान नवाजी की जाएगी। उनके ठहरने, चाय, नाश्ता और भोजन आदि की पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। गुरुवार को इंदौर में जिले और पढ़े

इंदौर में 250 केंद्रों पर लगाए जा रहे कोरोना के टीके, 4 स्थानों पर ड्राइव इन भी शुरू होंगे

Last Updated:  Thursday,   1:42 pm

इंदौर : गुरुवार 11 नवंबर 2021 को 250 टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 76 मोबाइल वैन के माध्यम से शहर के स्लम बस्ती क्षेत्र एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसी के साथ चार स्थानों पर धन्वंतरी ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर भी शुक्रवार से शुरू किए जा रहे हैं। ये सेंटर चिमनबाग मैदान, कनकेश्वरीदेवी मैदान, दशहरा मैदान और नेहरू स्टेडियम पर स्थापित होंगे।निगम आयुक्त पाल ने ये जानकारी देते हुए बताया और पढ़े

15 नवम्बर से प्रारंभ होगा उज्जैन- फतेहाबाद रेलवे ट्रेक, वैकल्पिक मार्ग मिलने के साथ होगी समय की बचत

Last Updated:  Wednesday, November 10, 2021  9:07 pm

इंदौर : उज्जैन-फतेहाबाद ट्रेन रूट यात्रियों के लिए जल्द शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को वर्चुअली इस ट्रेन रूट की शुरुआत करेंगे। इस रूट के प्रारम्भ होने से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और उज्‍जैन के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी मिलेगा। उज्जैन आने- जाने की दूरी होगी कम। इंदौर के लिहाज से यह रेल लाइन इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि उज्जैन आने-जाने वालों के लिए वैकल्पिक छोटा रेल मार्ग उपलब्ध हो जाएगा। अभी इंदौर से देवास होकर और पढ़े

मेरा सम्मान, साधारण तरीके से राजनीति करने वालों का सम्मान है- सुमित्रा ताई

Last Updated:  Wednesday,   9:02 pm

इंदौर : पद्म विभूषण सम्मान मिलने के बाद बुधवार शाम इंदौर पहुंची सुमित्रा महाजन का स्थानीय बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी भव्य स्वागत कर उन्हें बधाई दी। यह सम्मान अच्छे कामों का सम्मान है। इस दौरान ताई ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि यह सम्मान पूरे इंदौर का सम्मान है। मेरे हर कार्य में इंदौर के लोगों ने मेरा साथ दिया है। मुझे ऐसा लगता है कि और पढ़े

पद्मभूषण सम्मान से नवाजे जाने के बाद इंदौर लौटी सुमित्रा ताई का जोरदार स्वागत

Last Updated:  Wednesday,   8:55 pm

इंदौर : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पद्मभूषण पदमभूषण सम्मान ग्रहण करने के बाद पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन बुधवार को इंदौर पहुंची। विमानतल पर सुमित्रा ताई का सांसद शंकर लालवानी, केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, विधायक मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, मनोज पटेल, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, प्रमोद टण्डन, अंजू माखीजा, विपिन खुजनेरी, गोविन्द मालू, उमेश शर्मा, दीपक जैन टीनू, घनश्याम शेर, कमल बाघेला, अजयसिंह नरूका, और पढ़े

परशुराम महासभा ने बीजेपी प्रदेश प्रभारी के बयान पर जताया आक्रोश, की कार्रवाई की मांग

Last Updated:  Wednesday,   3:34 pm

इंदौर : ब्राह्मण और वैश्य समाज के खिलाफ हल्की बयानबाजी कर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मुरलीधर राव ब्राह्मण संगठनों के निशाने पर आ गए हैं। परशुराम महासभा मप्र ने राजनीतिक लाभ के लिए ब्राह्मण और वैश्य समाज के लिए गलतबयानी करने पर मुरलीधर राव की निंदा की है। परशुराम महासभा ने बीजेपी प्रदेश प्रभारी को चेतावनी देते हुए कहा समग्र ब्राह्मण समाज किसी का मोहताज नही है। महासभा के पदाधिकारी पण्डित वीरेंद्र शर्मा, संजय मिश्रा, शैलेन्द्र जोशी, गोविंद शर्मा और धरणीधर और पढ़े