Category Archives: शहर

खाद्य विभाग का कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Last Updated:  Monday, November 8, 2021  4:03 pm

इंदौर : कलेक्टर की नाक के नीचे उनके ही कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और उन्हें इसकी खबर ही नहीं है।सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने कलेक्टर कार्यालय स्थित खाद्य विभाग के दफ्तर पर छापा मारकर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ये था मामला। आवेदक अमित पिता स्व. राजकुमार कलसी निवासी आनंद नगर, महिला सहकारी उपभोक्ता भंडार अहिरखेड़ी, ग्राम बांक चंदन नगर इंदौर में सेल्समैन है। आवेदक अमित से और पढ़े

एक दिन के नवजात की निजी अस्पताल में की गई सफल सर्जरी

Last Updated:  Monday,   3:54 pm

इंदौर : इंडेक्स अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग में एक दिन के नवजात शिशु की सफल सर्जरी की गई है। शिशु पूरीतरह स्वस्थ्य है। मिली जानकारी के मुताबिक देवास जिले के रूपेटा गांव से आए गगन ठाकुर और बसकन्या ठाकुर के बच्चे की गर्भनाल में अम्बिलिकल कॉर्ड में सूजन (ओम्फेलोसिल) आ गई थी। बच्चे की स्थिति काफी नाजुक थी और उस दौरान उसकी आंते भी उलझ सकती थी। इंडेक्स अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग ने तुरंत ही स्थिति को समझा और बच्चे और पढ़े

अब लोक सेवा केंद्रों में भी बनवाए जा सकेंगे आयुष्यमान कार्ड

Last Updated:  Sunday, November 7, 2021  11:14 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राही परिवार को गंभीर रोगों के उपचार के लिये एक वर्ष की अवधि में 5 लाख रूपये तक की सहायता दी जाती है। इस योजना में निर्धारित शासकीय व निजी अस्पतालों में हितग्राही को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। ये आयुष्मान कार्ड अस्पतालों तथा कॉमन सर्विस सेंटरों पर तो बनाए ही जा रहे हैं, इनके साथ ही लोक सेवा केन्द्रों में भी अब आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी शुरू और पढ़े

संधारण कार्य और फ्लो मीटर लगाने के चलते लिया जाएगा शटडाउन, सोमवार को पश्चिमी क्षेत्र की टंकियां रहेंगी खाली

Last Updated:  Sunday,   11:08 pm

इंदौर : जिंसी चौराहे पर फ्लो मीटर लगाने के साथ-साथ सेकंड फेज की कई लाइनों के सुधार कार्य के चलते सोमवार को नर्मदा प्रोजेक्ट द्वारा शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते पानी की 14 टंकियां खाली रहेंगी। वहीं दूसरी ओर जलूद ल में भी संधारण कार्यों के चलते शटडाउन लिया जा रहा है। पम्पों में आई है खराबी। पिछले एक माह से शहर में पानी की दिक्कतें लगातार चलती रही हैं। इसके पहले जलूद में दूसरे और तीसरे चरण के पंपों और पढ़े

सोमवार से चलेगा वृहद टीकाकरण अभियान, 12 लाख लोगों को लगेगा दूसरा डोज

Last Updated:  Sunday,   4:22 pm

इंदौर : सोमवार 8 नवम्बर से पुनः बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पूरा फोकस दूसरे डोज पर रखा जाएगा। ड्यू डेट निकलने के बाद भी नहीं लगवाया दूसरा डोज। बताया जाता है कि इंदौर में 12 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना टीकाकरण का दूसरा डोज लगना शेष हैं। इनमें से 9 लाख से ज्यादा लोग ऐसे हैं जिनकी ड्यू डेट निकल गई है, फिर भी उन्होंने दूसरा डोज नहीं लगवाया है। इसी के और पढ़े

कैलाश विजयवर्गीय ने निराश्रित बुजुर्गों और दिव्यांग बच्चों में बांटी दीपावली की खुशियां

Last Updated:  Sunday,   1:21 pm

इंदौर : कैलाश विजयवर्गीय की छवि दबंग नेता की मानी जाती है पर उनके व्यक्तित्व का एक पहलू ऐसा भी है, जिसपर किसी का ध्यान नहीं जाता, जिसकी कभी चर्चा नहीं होती। वह पहलू है, मानवीय संवेदना का। वे शहर के शायद एकमात्र ऐसे नेता हैं जो बीते 35- 36 वर्षों से राखी और दीपावली जैसे त्योहारों की खुशियां विशेष बच्चों और अपनों के ठुकराए वृद्धजनों के बीच बांटते आ रहे हैं। परिवार और पारिवारिक मूल्यों को बेहद अहमियत देने और पढ़े

आईएमए, इंदौर ने किया आगाह, कोरोना गया नहीं है, जल्द लगवाएं वैक्सीन का दूसरा डोज

Last Updated:  Saturday, November 6, 2021  8:27 pm

इंदौर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इंदौर ने लोगों को आगाह किया है कि कोरोना अभी गया नहीं है। मास्क- स्वच्छता- सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का सर्वक्षेष्ठ उपाय है। जब तक सरकार कोरोना फ्री इंडिया की घोषणा नहीं करती, तब तक खतरा बरकरार रहेगा।आयएमए, इंदौर के अध्यक्ष डॉ. सुमित शुक्ला और सचिव डॉ. मनीष माहेश्वरी ने पूरी आइएमए टीम की ओर से शहर के बाशिंदों से आग्रह किया है कि वे SMS का कठोरता से पालन और पढ़े

केंद्र व प्रदेश सरकार के टैक्स घटाने के बाद मप्र में पेट्रोल 12 व डीजल 17 रुपए हुआ सस्ता

Last Updated:  Friday, November 5, 2021  9:06 pm

भोपाल : पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार फवारा एक्साइज ड्यूटी घटाए जाने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने भी वैट और अतिरिक्त कर में कमीं कर आम जनता को राहत दी है। प्रदेश सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट में 4 प्रतिशत की कटौती की है। इसके साथ पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले अतिरिक्त कर में भी कटौती की गई है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर बताया कि डीजल पर डेढ़ रुपए और पेट्रोल पर 2 रुपए अतिरिक्त टैक्स में कटौती और पढ़े

केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण का साक्षी बना इंदौर, बीजेपी नेताओं ने देखा व सुना लाइव कार्यक्रम

Last Updated:  Friday,   9:01 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने आदि शंकराचार्य की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इसी के साथ केदारनाथ धाम योजना के अंतर्गत विकास कार्यों का लोकार्पण व शुभारंभ भी किया।इस कार्यक्रम का आदि गुरु शंकराचार्य जिन शिवालयों में पहुंचे थे, उन सभी शिवालयों के सहित अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में लाइव प्रसारण किया गया।इंदौर शहर में भूतेश्वर महादेव मंदिर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन एवं पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं और पढ़े

उत्साह के साथ मनाया गया मंत्री सिलावट का जन्मदिन, दिव्यांगों को भेंट की गई ट्रायसिकल

Last Updated:  Friday,   4:45 pm

इंदौर : कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट का जन्मदिन शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली का मौका होने से जन्मदिन की खुशी भी दो गुनी हो गई। बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और समर्थकों ने मंत्री सिलावट को उनके निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दी। दिव्यांगों को भेंट की ट्रायसिकल। सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग़ भी अपने साथियों के साथ मंत्री तुलसी सिलावट के घर पहुंचे। उन्होंने मंत्री सिलावट के जन्मदिन और दिवाली के मौके पर मंत्री जी के और पढ़े