Category Archives: शहर

विमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, आपात लैंडिंग के बावजूद नहीं बचाई जा सकी जान

Last Updated:  Friday, October 22, 2021  6:08 pm

इंदौर : देर रात एक यात्री की तबियत बिगड़ने के कारण विमान की आपात स्थिति में लैंडिंग करानी पड़ी। इसके बाद भी यात्री की जान नहीं बचाई जा सकी।बेंगलुरु से दिल्ली जा रही विस्तारा फ्लाइट में गुरुवार-शुक्रवार देर रात एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस वजह से फ्लाइट की इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।फ्लाइट में 50 साल के मनोज अग्रवाल को सफर के दौरान सांस लेने में तकलीफ होने लगी।फ्लाइट में उन्हें फर्स्ट-एड देने की और पढ़े

समाज अपने दायित्वों के प्रति सजग हो तो संवैधानिक व्यवस्था का संचालन बेहतर ढंग से होता है- राज्यपाल

Last Updated:  Friday,   5:52 pm

इंदौर : “किसी भी राष्ट्र की छवि का आधार उसके समाज की जागरूकता और कर्तव्य बोध से होता है। जहां समाज अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहता है, वहां संवैधानिक व्यवस्था का संचालन भी प्रभावी ढंग से होता है। समाज की ताकत उसके सदस्यों की एकता, विश्वास, पारस्परिक सहयोग और सामूहिक प्रयासों में होती है। स्वस्थ समाज वही होता है जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास शामिल हो। यही समावेशी विकास का आधार है। यह बात और पढ़े

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों ने भी 100 करोड़ टीकाकरण का मनाया जश्न

Last Updated:  Friday,   6:37 am

इंदौर : कोरोना के खिलाफ जंग में 100 करोड़ लोगों के टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न स्वास्थ्य विभाग ने भी मनाया। रीगल तिराहा स्थित महावीर टीकारण केंद्र पर एकत्रित होकर सीएमएचओ डॉ. सैत्या सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी- कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, स्वयंसेवी व समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य लोगों ने देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ के पार होने पर खुशियां मनाते हुए एक – दूसरे को मिठाई खिलाई और जोरदार आतिशबाजी की। डॉ. सैत्या और पढ़े

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Friday,   6:31 am

इंदौर : पुलिस और सशस्त्र बल के शहीद पुलिस कर्मियों के सम्मान में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरुवार 21 अक्टूबर को “पुलिस स्मृति दिवस “मनाया गया ।महेश गार्ड लाइन 15वी वाहिनी परेड ग्राउण्ड इंदौर स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस स्मृति दिवस परेड आरएपीटीसी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. वरूण कपूर की उपस्थिति में संपन्न हुई।इस अवसर पर इंदौर जोन के आईजी हरि नारायण चारी मिश्रा, डीआईजी इंदौर मनीष कपूरिया, डीआईजी ग्रामीण चंद्रशेखर सोलंकी, कमांडेंट ओपी त्रिपाठी ,मुख्यालय और पढ़े

100 करोड़ निःशुल्क टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि का बीजेपी ने मनाया जश्न

Last Updated:  Friday,   6:28 am

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 के विरूद्ध विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाते हुए भारत ने 100 करोड़ से अधिक नि:शुल्क टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाते हुए कोरोना योद्धाओं के सम्मान के साथ बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने देश के वैज्ञानिकों व शोधकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपरित परिस्थितियों में मोर्चा संभालते और पढ़े

शहर कांग्रेस ने किया वाल्मीकि समाज के वरिष्ठजन और प्रतिभाओं का सम्मान

Last Updated:  Thursday, October 21, 2021  3:20 pm

इंदौर : शहर कांग्रेस कार्यालय गाँधी भवन में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस द्वारा समाज के वरिष्ठ जनों,एवं मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया।वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ राजकुमार टांक, लेखराज नरवले,राजेश गोसर,दयाल चौहान,सुरेंद्र परोचे ,राजा गौहर, मनोहर उस्ताद गौहर, कनक,गौहर, रोशनी घावरी,राकेश करोड़े, अभिजीत टांक, सुधीर लौट, महंत मोहनलाल नागर,महंत चौधरी महेश नरवले,जमादार मुकेश लोट, चौधरी शंकर लाल गोसर,राकेश नरवले,पटेल गोपाल खोड़े एवं आशीष लोट,दीनू बोयत,अशोक वैध, शैलेंद्र खरे आदि समाजजन उपस्थित थे।।इस अवसर पर समाज और पढ़े

इंदौर की ट्रैफिक समस्या, मास्टर प्लान और कानून व्यवस्था को लेकर प्रेस क्लब में हुआ गहन मंथन

Last Updated:  Wednesday, October 20, 2021  1:22 pm

इंदौर : तेजी से बढ़ रही वाहनों की संख्या के कारण ट्रैफिक व पार्किंग की समस्या शहर में बढ़ी है। लोगों को सुरक्षित माहौल मिले इस बात के प्रयास किए जा रहे हैं। जलभराव की समस्या भी अगले वर्ष काफी हद तक दूर हो जाएगी। शहर के तेजी से हो रहे विकास को देखते हुए अगले 15 वर्षों को ध्यान में रखकर मास्टर प्लान में प्रावधान किए जा रहे हैं। ये बात इंदौर प्रेस क्लब के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम और पढ़े

जिला प्रशासन की मानवीय पहल, कैफ़े संचालक को बेदखल कर बुजुर्ग महिला को दिलाया प्रॉपर्टी का कब्जा

Last Updated:  Tuesday, October 19, 2021  9:10 pm

इंदौर : बुजुर्ग, निराश्रित एवं विधवा महिला की प्रॉपर्टी पर कब्जा जमाकर बैठे कॉफ़ी किंग कैफ़े के संचालकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। जगजीत कौर की प्रॉपर्टी पर कॉफी किंग कैफे के संचालकों द्वारा कब्जा कर लिया गया गया था और बार-बार बोलने के बाद भी उन्हें किराए का भुगतान नहीं किया गया तो वे कलेक्टर मनीष सिंह के पास पहुंची। कलेक्टर ने पूरी संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्या सुनी और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने और पढ़े

उर्जा संकट से निपटने के लिए ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोतों के इस्तेमाल पर जोर

Last Updated:  Tuesday,   3:19 pm

इंदौर : हम अधिक से अधिक सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा का इस्तेमाल करें। ई-वाहन चलाएं। प्रदूषणमुक्त ऊर्जा का उत्पादन करें। नागरिक बोध का परिचय देकर ऊर्जा बचत के लिए लोगों को जागरूक करें। कोयला उत्पादन और वितरण की ऐसी नीति बनाएं, जिससे ऊर्जा संकट खड़ा ही न हो। देश और दुनिया में आज भी 70 प्रतिशत ऊर्जा का उत्पादन कोयले से होता है। अत: कोयला भंडारों की सुरक्षा करें, क्योंकि इस बार मानसून देर तक सक्रिय होने के कारण और पढ़े

इंदौर विकास योजना 2035 के तहत शहर के चारों ओर बनेंगे पार्किंग लॉट

Last Updated:  Monday, October 18, 2021  11:31 pm

इंदौर : इन्दौर विकास योजना 2021 के पुनर्विलोकन हेतु शहर के वर्तमान और भावी व्यापार एवं वाणिज्यिक सेक्टर के विजन, आवश्यकताओं, इत्यादि पर विचार विमर्श करने हेतु कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में में नगर निगम, इन्दौर विकास प्राधिकरण, हाउसिंग बोर्ड, पी.डब्लु.डी., क्रेडाई इन्दौर, बिल्डर्स एसो. इन्दौर आई.टी.पी.आई. और विभिन्न मण्डी एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि इंदौर विकास योजना 2035 के तहत और पढ़े