Category Archives: शहर

कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के साथ सैकड़ों स्थानों से निकले आरएसएस के पथ संचलन, बीजेपी नेता भी हुए शामिल

Last Updated:  Sunday, October 17, 2021  7:25 pm

इंदौर : दशहरे के अवसर पर परंपरा के अनुरूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा रविवार को इंदौर जिले के 271 क्षेत्रों से पथ संचलन निकाले गए। शनिवार को भी 22 स्थानों से पथ संचलन निकाले गए थे। हजारों स्वयं सेवक इन पथ संचालनों में शामिल हुए। निर्धारित गणवेश में हाथों में लाठियां लिए कदमताल करते स्वयंसेवक गजब के अनुशासन और देशभक्ति का नजारा पेश कर रहे थे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और नेता और पढ़े

सांसद लालवानी का दावा, गांधी नगर से आईएसबीटी तक इसी माह शुरू होगा मेट्रो का काम

Last Updated:  Sunday,   7:19 pm

इंदौर : कछुए की रफ्तार से चल रहे इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में तेजी लाने की कवायदें पहले भी कई हो चुकी हैं पर नतीजा सिफर रहा है। अब पुनः सांसद शंकर लालवानी काम को पटरी पर लाने की कसरत कर रहे हैं। रविवार को सांसद लालवानी ने इंदौर मेट्रो के अधिकारियों के साथ वर्कशॉप, यार्ड और विभिन्न कंस्ट्रक्शन साइट का दौरा किया। उन्होंने सम्बन्धित एजेंसियों से भी चर्चा की। बेहतर तालमेल पर दिया जोर। सांसद शंकर लालवानी ने विजय और पढ़े

ऊंचा मुकाम हांसिल करने के लिए खुद को तराशते रहना जरूरी- नामदेव

Last Updated:  Sunday,   1:49 am

इंदौर : बॉलीवुड के ख्यात चरित्र अभिनेता गोविन्द नामदेव वेब सीरीज ‘विराम’ शूटिंग के सिलसिले में शनिवार को इंदौर आए। उन्होंने इस मौके पर स्थानीय अभिनव कला समाज में पत्रकारों से भी चर्चा की और अपने अनुभव साझा करने के साथ पत्रकारों के सवालों के भी जवाब दिए। हालांकि बॉलीवुड में ड्रग्स का बढ़ता चलन और शाहरुख खान के पुत्र आर्यन के ड्रग्स मामले में पकड़े जाने पर बोलने से वे बचते रहे। लगातार खुद को तराशना जरूरी। कई सुपरहिट और पढ़े

चूर- चूर हुआ रावण का दम्भ, पलभर में जलकर हुआ खाक, लोगों ने की हर्षध्वनि

Last Updated:  Saturday, October 16, 2021  9:19 pm

इंदौर : असत्य पर सत्य की विजय का पर्व ‘दशहरा’ देश और प्रदेश के साथ शहर में भी हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने अहंकारी लंकापति रावण पर भगवान राम की विजय के प्रतीक स्वरूप जगह – जगह रावण के पुतले फूंके और और प्रभु श्रीराम की जय- जयकार से आसमान गुंजा दिया। बाद में लोगों ने एक- दूसरे को विजय पर्व की बधाई दी। दशहरा मैदान पर 111 फ़ीट के रावण का दहन। इंदौर के दशहरा मैदान पर पारंपरिक और पढ़े

अक्टूबर अंत तक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शुरू होंगी डायलिसिस व कार्डियोलॉजी सेवाएं- संभागायुक्त

Last Updated:  Friday, October 15, 2021  8:20 pm

इंदौर : संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सुपर स्पेशलिटी , एमवायएच, चाचा नेहरू एवं कैंसर हॉस्पिटल पहुंचकर लोक स्वास्थ्य हित में शुरू की जा रही नवीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एक दिन पूर्व भी संभागायुक्त डॉ शर्मा ने अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें संसाधनों की कमीं दूर करने के निर्देश दिए थे। संभागायुक्त ने सुपर स्पेशलिटी में स्थापित किए जा रहे ऑक्सीजन यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया और पढ़े

सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के इंतजामों का संभागायुक्त ने लिया जायजा, संसाधनों की कमीं दूर करने के दिए निर्देश

Last Updated:  Friday,   8:07 pm

इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने गुरुवार शाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लाभ मरीज़ों को मिलना सुनिश्चित होना चाहिए। संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अधीन विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के शेष कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक श्रोत्रिय को निगरानी और पढ़े

हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान के लिए स्थापित आयुष्यमान भारत शाखा का लोकार्पण

Last Updated:  Friday,   7:59 pm

इंदौर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय इंदौर में आयुष्मान भारत योजना के सफल क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आयुष्मान भारत शाखा बनाई गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या ने इस आयुष्मान भारत शाखा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गडरिया, सिविल सर्जन डॉ. एस.के. वर्मा, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. माधव हसानी, जिला मलेरिया अधिकारी दौलत पटेल, अर्बन नोडल डॉ. अमित मालाकार, एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ. रामनिवास एवं और पढ़े

लाडली लक्ष्मियों के खाते में सीएम शिवराज ने जमा किए साढ़े 71 लाख रुपए

Last Updated:  Friday,   5:50 pm

इंदौर : इंदौर की साक्षी बागडी, खुशी गौड़, हर्षिता चौहान, दिव्या कुवाले, महिमा मिश्रा, लविष्का केसरिया, माधवी केसरिया, एकता गायकवाड तथा निकिता गायकवाड बेहद खुश थी। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना से हमे जीवन में नयी रोशनी दी है। हमें अब अपने भविष्य की चिंता नहीं है। मुख्यमंत्री जी हमारे मामा बनकर हमारी पढ़ाई लिखाई, शादी आदि की भी इस योजना के माध्यम से व्यवस्था कर रहे हैं।इन बालिकाओं का कहना था कि अब और पढ़े

सयाजी चौराहा पेट्रोल पंप पर स्थापित की गई ‘नेकी की दीवार’, जरूरतमंद मुफ्त में ले जा सकेंगे कपड़े व अन्य सामग्री

Last Updated:  Thursday, October 14, 2021  8:46 pm

इंदौर : विजय नगर,स्कीम नम्बर 54-74 इलाके में जरूरतमंदों की मदद करने के लिहाज़ से ‘नेकी की दीवार’ स्थापित की गई है। शहीद चन्द्रावत फिलिंग स्टेशन,सायाजी चौराहे पर स्थापित इस सेवा प्रकल्प में भोजन,ठंडा पानी, कपड़े,जूते-चप्पल और जरूरत का सामान रखा जा सकता है। कालूखेड़ा फाउंडेशन की अध्यक्ष विभावरी कुमारी चन्द्रावत ने बताया कि यह केंद्र 24 घण्टे खुला रहेगा। जरूरतमंद व्यक्ति यहां से अपनी जरूरत का सामान ले जा सकते हैं। नवमी के अवसर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पढ़े

दशहरा मैदान में 111 फ़ीट ऊंचे रावण का होगा दहन, तैयारियां हुई पूरी

Last Updated:  Thursday,   8:36 pm

इंदौर : दशहरा महोत्सव समिति के संयोजन में दशहरा मैदान पर 111 फिट ऊँचा रावण, दहन के लिए तैयार हो गया है,रावण के पुतले का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।दशहरा मैदान पर रावण के पुतले को अंतिम रुप प्रसिद्ध कलाकार प्रवीण हरगांवकर, योगेश विश्वकर्मा, प्रहलाद शर्मा,अरुण माहेश्वरी द्वारा दिया गया।रावण दहन समिति के सुरेश मिंडा,कमलेश खंडेलवाल, नारायण सिंह यादव एवं जौहर मानपुरवाला ने बताया कि 15 अक्टूम्बर विजया दशमी के दिन ऐतिहासिक दशहरा मैदान में रावण का दहन और पढ़े