Category Archives: शहर

सभी सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में सुनिश्चित करें पेयजल का इंतजाम- सांसद लालवानी

Last Updated:  Thursday, October 14, 2021  8:24 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक ग्राम के प्रत्येक घर को वर्ष 2024 तक नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित एवं पर्याप्त जल प्रदान करने की घोषणा की गई थी। इसी उद्देश्य की पूर्ति के संदर्भ में बुधवार को कलेक्टर सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर मनीष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु चंद्र, लोक स्वास्थ्य और पढ़े

राजस्थान में दलित युवक की निर्मम हत्या के मामले में गांधी परिवार की चुप्पी पर बीजेपी ने उठाए सवाल

Last Updated:  Wednesday, October 13, 2021  9:22 pm

बीजेपी जिलाध्यक्ष इंदौर , राजेश सोनकर ने राहुल- प्रियंका को राजस्थान जाने के लिए भेजा एयर टिकट इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर ने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के लिए फ्लाइट का टिकट बुक कराया है, ताकि वे राजस्थान जाकर दलित युवक की निर्मम हत्या किए जाने पर उसके परिवार के यहां जाकर संवेदनाएं और दुख व्यक्त कर सकें। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय इंदौर से पैदल जीपीओ पोस्ट ऑफिस पर जाकर राजेश और पढ़े

विधि विधान के साथ नए पेडस्टल पर स्थानांतरित की गई छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा

Last Updated:  Tuesday, October 12, 2021  9:27 pm

इंदौर : हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को शिवाजी वाटिका परिसर से नेहरू स्टेडियम के पास में नवीन निर्माणाधीन पेडेस्टल पर धार्मिक मंत्रोचार एवं पूर्ण विधि विधान पूजन के साथ स्थानांतरित किया गया।पूर्व एमआईसी सदस्य सुधीर देडगे ने बताया कि शिवाजी वाटिका लेफ्ट टर्न के चौड़ीकरण के कारण उद्यान का स्वरूप छोटा हो गया था। इस परिसर के पुनः विकास के तहत शिवाजी फोर्ट एवं उद्यान का निर्माण लगभग 1.50 करोड़ की लागत से किया जा और पढ़े

बीजेपी महिला मोर्चा ने बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री, राजमाता को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Tuesday,   9:24 pm

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने भागीरथपुरा में भाजपा की वरिष्ठ नेता, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री बांटी। महिला मोर्चे की संध्या यादव ने बताया कि भागीरथपुरा महावीर स्कूल में महिला मोर्चे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शनासिंह के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश मंत्री अर्पणा पाटिल, प्रदेश मंत्री ममता भीलवार के विशेष आतिथ्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए महिला मोर्चे द्वारा कन्या पूजन करते हुए और पढ़े

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Last Updated:  Tuesday,   9:20 pm

इंदौर : बीजेपी की वरिष्ठ नेता, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 102वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को भाजपा कार्यालय के पास स्थापित उनकी प्रतिमा पर बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया जैसे वरिष्ठ कर्मयोगी, मार्गदर्शकों की वजह से ही जनसंघ से लेकर आज तक भाजपा निरंतर बढ़ रही है। हम सभी को उनके द्वारा दिए गए विचारों को आत्मसात करते हुए पार्टी, संगठन में और पढ़े

16 हजार स्क्वेयर फ़ीट पर किया गया अवैध निर्माण ध्वस्त, निगम को लगाया था 22 लाख का चूना

Last Updated:  Tuesday,   5:06 pm

इंदौर : नगर निगम द्वारा मयंक ब्लू वाटर पार्क के पास रमेश भाटिया क्रिकेट अकादमी के सामने किया गया अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। निर्मला राधेश्याम पटेल, सुधांशु शर्मा एवं अन्य द्वारा बिना अनुमति के लगभग 16000 स्क्वेयर फ़ीट में यह अवैध सेट एवं स्ट्रक्चर का निर्माण कर लिया था, जिसे हटाया गया।निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि अवैध निर्माणकर्ता को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर निर्माण की अनुमति नियमानुसार प्राप्त करने की सूचना दी गई थी और पढ़े

गुम हुई मासूम को ढूंढने चंदन नगर थाने का पूरा फोर्स उतरा सड़कों पर, 2 घंटे में बालिका को ढूंढ किया परिजनों के हवाले

Last Updated:  Sunday, October 10, 2021  4:43 pm

इंदौर : थाना चंदन नगर पुलिस ने, 3 साल की गुम हुई बालिका को मात्र 2 घण्टे में तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया। दिनांक 09.10.2021 को फरियादिया फरीदा पति तैयब अली थाना चंदन नगर पर रोती हुई आयी और अपनी 3 साल की बेटी के गुम होने की सूचना थाने पर दी। थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी ने तत्काल थाने के समस्त फोर्स को गुमशुदा के घर के आसपास के क्षेत्र की सड़कों पर गुम बालिका को ढूंढने में और पढ़े

पालदा स्थित अग्रवाल अग्रवाल गृह उद्योग पर छापा, 12 लाख रुपए मूल्य के मिलावटी खाद्य पदार्थ किए जब्त

Last Updated:  Sunday,   2:41 am

इंदौर : नवरात्रि में उपवास में काम आने वाले खाद्य पदार्थों में अमानक पदार्थों की मिलावट कर बिक्री करने वाले कारोबारियों के खिलाफ इंदौर पुलिस एवं प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच और खाद्य एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने पालदा स्थित एक उद्योग समूह पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरानखाद्य पदार्थ में, प्रतिबंधित अमानक स्तर के खुले राजगीरा, सिंघाड़ा,मोरधन,सेंधा नमक आदि की मिलावट कर आम जनता से छल एवं धोखाधड़ी करना पाया गया। इसपर और पढ़े

नशा करके बिना लाइसेंस ट्रक चलाने पर भुगतना पड़ा 35 हजार रुपए अर्थदंड

Last Updated:  Saturday, October 9, 2021  2:34 pm

इंदौर : इंदौर यातयात पुलिस ने शराब पीकर अनियंत्रित रूप से ट्रक चलाने वाले चालक को पकड़कर 35 हजार रुपए अर्थदंड आरोपित किया है।बताया जाता है कि चालक शराब के नशे में बिना लाइसेंस ट्रक चला रहा था, जिससे जान- माल के नुकसान की आशंका बन गई थी।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात सत्य साईं चौराहे की ओर से एक आइशर MP09GE3412 तेज गति में अनियंत्रित रूप से आ रही थी, जिसे पुलिस ने रोका। चालक नशा करके बिना लाइसेंस ट्रक और पढ़े

निगम के जोनल कार्यालयों पर अवैध निर्माणों की कम्पाउंडिंग हेतु लगाए गए शिविर

Last Updated:  Friday, October 8, 2021  9:09 pm

इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर नियमों के तहत आने वाले अवैध निर्माणों की कंपाउंडिंग हेतु निगम के समस्त जोनल कार्यालयों पर शिविर लगाए गए हैं।शासन द्वारा मध्य प्रदेश भूमि विकास नियम 2012 के नियम 21 के उपनियमो में वर्गीकृत क्षेत्रों हेतु विभिन्न उपयोग के लिए निर्मित भवनो में 30 प्रतिशत की अधिकतम सीमा तक नियम/शर्तो के अधीन नियमानुसार निर्धारित प्रशमन शुल्क लेकरअनाधिकृत निर्माण की कम्पाडिंग करने के संबंध में नियम में संशोधन किया गया है ,शासन और पढ़े