इंदौर : नगर निगम द्वारा मयंक ब्लू वाटर पार्क के पास रमेश भाटिया क्रिकेट अकादमी के सामने किया गया अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। निर्मला राधेश्याम पटेल, सुधांशु शर्मा एवं अन्य द्वारा बिना अनुमति के लगभग 16000 स्क्वेयर फ़ीट में यह अवैध सेट एवं स्ट्रक्चर का निर्माण कर लिया था, जिसे हटाया गया।
निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि अवैध निर्माणकर्ता को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर निर्माण की अनुमति नियमानुसार प्राप्त करने की सूचना दी गई थी और अवैध निर्माण नहीं करने के लिए सूचित भी किया गया था। इसके बाद भी निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण किया गया।
निगम को लग रहा था 22 लाख का चूना।
अवैध निर्माणकर्ता द्वारा यदि निगम से विधिवत अनुमति प्राप्त की जाती तो लगभग 22 लाख से अधिक का भवन अनुज्ञा शुल्क का भुगतान निगम को करना होता इस प्रकार अवैध निर्माणकर्ता द्वारा निगम से विधिवत अनुमति प्राप्त नहीं की जाकर निगम को 22 लाख से अधिक राशि की की वित्तीय हानि भी पहुंचाई गई।
रिमूवल कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त संदीप सोनी, उपायुक्त लता अग्रवाल, भवन अधिकारी गजल खन्ना ,रिमूवल सहायक बबलू कल्याणे सहित जिला, पुलिस और निगम प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे!
Related Posts
March 31, 2021 सुपर स्पेशलिटी और एमटीएच में शुरू होगा डे केअर सेंटर
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने की जिले में कोविड की वर्तमान स्थिति की समीक्षा।
कम रिस्क […]
July 31, 2024 किसानों की जमीन के मुआवजे का मामला संसद में उठाएगी कांग्रेस
आउटर रिंग रोड व इंदौर - बुधनी रेल लाइन से प्रभावित किसानों को कांग्रेस नेता सत्यनारायण […]
May 12, 2024 13 मई को सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक होगा मतदान
इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय अनुसार इंदौर जिले में भी लोकसभा […]
May 19, 2021 कांग्रेस नेताओं का दावा, सांवेर के ग्राम ढाबली में कोरोना से हो चुकी हैं 25 मौतें, शासन- प्रशासन परोस रहे झूठ
इंदौर : कांग्रेस नेताओं का दावा है कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम […]
October 25, 2024 बिना लाइसेंस चल रही घी की फैक्ट्री को कराया बंद
361 किलोग्राम नमकीन जब्त किया।
अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में भोजन निर्माण किए जाने […]
August 30, 2022 लाल सिग्नल क्रॉस करना कार चालक को पड़ा भारी, नौ हजार रूपए की लगी चपत
इंदौर : लाल सिग्नल का उल्लंघन करना वाहन चालकों की जेब पर बहुत भारी पड़ रहा है, बावजूद […]
April 21, 2021 कोरोना का कहर जारी 1781 मिले नए संक्रमित, 7 की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण का दायरा हर नए दिन के साथ नई ऊंचाई छू रहा है। मंगलवार को 19 […]