Category Archives: शहर

50 फीसदी क्षमता के साथ हो सकेंगे गरबा आयोजन, बड़े व्यावसायिक आयोजनों को अनुमति नहीं

Last Updated:  Thursday, October 7, 2021  11:39 pm

इंदौर : मप्र सरकार के निर्देशानुसार अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग डॉ. राजेश राजौरा ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए नवीन दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 50 फीसदी क्षमता के साथ हो सकेंगे गरबा और रावण दहन के आयोजन। जारी दिशा- निर्देशों के तहत समस्त धार्मिक/पूजा स्थलों में 50 प्रतिशत की क्षमता की सीमा तक श्रद्धालु-अनुयायी उपस्थित रह सकेंगे। जिला कलेक्टर को सूचित कर सोसायटियों, कॉलोनियों, मोहल्लों में आयोजन स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत की सीमा और पढ़े

कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च, कार को रस्सी से खींचकर किया पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि का विरोध

Last Updated:  Thursday,   9:53 pm

इंदौर~ शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले पेट्रोल,डीजल,गैस की बेलगाम मूल्यवृद्धि को लेकर नेहरू प्रतिमा से रीगल तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला गया।पैदल मार्च में पूर्व मंत्री एवं विधायक सज्जन सिंह वर्मा,जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला,पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल,पंकज संघवी,अर्चना जायसवाल,सुरजीत सिंह चड्डा आदि नेता कार को रस्सी से खींचकर मूल्यवृद्धि का विरोध कर रहे थे।। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि से बढ़ रही महंगाई। बाकलीवाल ने कहा कि जब से भाजपा सरकार केन्द्र में सत्ता में आईं और पढ़े

भवन अनुज्ञा नियमों का उल्लंघन करने पर 14 दुकानें की गई सील

Last Updated:  Thursday,   1:25 am

इंदौर : नगर निगम से कार्यपूर्णता और अधिभोग प्रमाण पत्र प्राप्त किए बगैर बिल्डर द्वारा व्यावसायिक और रहवासी भवनों का उपयोग प्रारम्भ करने पर निगमायुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर बुधवार को 14 दुकानें सील कर दी गई।अपर आयुक्त संदीप सोनी द्वारा शहर में नव निर्माण किए गए ऐसे भवन स्वामियों का भवन अधिकारी एवं भवन निरीक्षकों से उनके आवंटित क्षेत्रों में सर्वे कराया था। भवन निर्माण के उपरांत निगम द्वारा जारी कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र एवं अधिभोग प्रणाम पत्र और पढ़े

कम्पाउंडिंग के लिए नगर निगम 8 अक्टूबर को जोन स्तर पर लगाएगा शिविर

Last Updated:  Thursday,   1:22 am

इन्दौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा भवन अनुज्ञा विभाग एवं कम्पाउडिंग के संबंध में सिटी बस आफिस में बैठक ली गई। बैठक में अपर आयुक्त संदीप सोनी, समस्त भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक, भवन दरोगा व आॅटो डीसीआर सेल के अधिकारी उपस्थित थे। निगमआयुक्त प्रतिभा पाल ने समीक्षा बैठक में शासन द्वारा मध्य प्रदेश भूमि विकास नियम 2012 के नियम 21 के उपनियमों में वर्गीकृत क्षेत्रों में विभिन्न उपयोग के लिए निर्मित भवनों में 30 प्रतिशत की अधिकतम सीमा तक और पढ़े

सेवा वही कर सकता है, जिसमें वात्सल्य और समर्पण का भाव हो- मुरलीधर राव

Last Updated:  Wednesday, October 6, 2021  9:41 pm

इंदौर : एक गरिमामय एवं आत्मीय समारोह में भाजपा के मध्यप्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव , पूर्व राज्य सभा सदस्य रघुनन्दन शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी, डॉक्टर रजनी भंडारी ने मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में थैलेसीमिया एंड चाइल्ड वेलफेयर ग्रुप के रजत जयंती विशेषांक का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक रमेश मेंदोला, समाजसेवी भगवानदास सबनानी विशेष रूप से उपस्थित थे। सेवा वही कर सकता है, जिसमें वात्सल्य का भाव हो। इस मौके और पढ़े

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दी गई शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Last Updated:  Tuesday, October 5, 2021  9:38 am

इंदौर : ‘पेन इण्डिया जागरूकता एवं पहुॅंच कार्यक्रम’’ के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इन्दौर द्वारा खजराना श्रमिक चौक पर नगर निगम एवं श्रम विभाग के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इन्दौर के सचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इन्दौर डी.के.पालीवाल के मार्गदर्शन में नगर पालिका निगम इंदौर एवं श्रम विभाग इंदौर के सहयोग से खजराना श्रमिक चौक पर आसपास के गॉंव-कस्बों से काम की तलाश में और पढ़े

इंदौर जिले में इस बार भी नहीं होगा गरबा महोत्सवों का आयोजन- एडीएम

Last Updated:  Tuesday,   9:31 am

इंदौर : शहर में इस बार भी नवरात्रि के दौरान गरबा महोत्सवों का आयोजन नहीं होगा। एडीएम पवन जैन ने बताया कि राज्य शासन द्वारा गरबा आयोजन को लेकर फिलहाल कोई गाइड लाइन जारी नहीं की गयी है। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा भी कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं। ऐसी स्थिति में कुछ स्थानों पर अनाधिकृत और नियम विरुद्ध रूप से गरबे की प्रैक्टिस अथवा डांस के रूप में तैयारियां शुरू की जाने की सूचना प्रशासन को प्राप्त और पढ़े

देवस्थान बचाओ समिति ने निकाला पैदल मार्च, बड़ा गणपति को ज्ञापन सौंपकर की शासन- प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

Last Updated:  Sunday, October 3, 2021  12:21 am

इंदौर : शनिवार को “देवस्थान बचाओ समिति” के बैनर तले गोराकुंड चौराहा स्थित रामद्वारा मंदिर से बड़ा गणपति मंदिर चौराहे तक पैदल मार्च निकाला गया। इस पैदल मार्च में समिति के संरक्षक महामंडलेश्वर राधे-राधे बाबा व संतश्री अमृत राम महाराज के साथ वनखंडी राम मंदिर किशनपुरा, तुलसीदास मंदिर, दिगंबर जैन लश्करी गोट मंदिर, रामद्वारा गोराकुंड, मदन मोहन मंदिर, प्रणामी राधा कृष्ण मंदिर, गोरेश्वर महादेव मंदिर, गोराकुंड, रामानुज कोट, शिव मंदिर, छोटा गणपति मंदिर, शनि मंदिर थाना मल्हारगंज, वीर हनुमान मंदिर और पढ़े

गांधी जयंती पर बीजेपी ने चलाया स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का लोगों को दिलाया संकल्प

Last Updated:  Sunday,   12:12 am

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक भाजपा कार्यकर्ता सेवा और समर्पण अभियान चला रहे हैं। इसके तहत द्वारा विभिन्न सेवा कार्य करते हुए जरूरतमंदों की मदद की जा रही है, वहीं पर्यावरण के सरंक्षण और विकास पर भी जोर दिया जा रहा है।इसी क्रम में नमो उपवन कार्यक्रम के तहत शनिवार को 71-71 पौंधे लगाकर उनकी देखभाल की जवाबदारी भी प्रमुख कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। विभिन्न स्थानों पर किया पौधारोपण। और पढ़े

14 वर्ष से गुमशुदा व्यक्ति को चंदन नगर पुलिस ने ढूंढ निकाला, किया परिजनों के सुपुर्द

Last Updated:  Saturday, October 2, 2021  2:49 pm

इंदौर : 14 वर्ष से गुमशुदा व्यक्ति को चंदन नगर पुलिस ने ढूंढ निकाला। जगदीश प्रजापत निवासी राज नगर के परिजनों ने उसके मिलने की आस छोड़ दी थी। गुमशुदा व्यक्ति द्वारा आधारकार्ड अपडेट कराने पर उसका आधारकार्ड पैतृक ग्राम भीलवाड़ा राजस्थान पहुंचा जिसके जरिए पुलिस ने उसे ढूंढ लिया। बीती 27 सितम्बर को गुमशुदा जगदीश प्रजापत के परिजनों को अचानक सूचना मिली कि उनके पैतृक ग्राम भीलवाड़ा राजस्थान में जगदीश प्रजापत के नाम से आधार कार्ड अपडेट होकर आया और पढ़े