Category Archives: शहर

भू- माफिया के खिलाफ की गई सबसे बड़ी कार्रवाई, सीलिंग की जमीन पर निर्मित दो गार्डन व 70 से अधिक दुकानें की गई ध्वस्त

Last Updated:  Saturday, September 25, 2021  12:37 am

इंदौर : सीएम शिवराज सिंह के निर्देश के बाद माफिया के खिलाफ मध्यप्रदेश में अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को इंदौर में अंजाम दिया गया। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई मेंकनाड़िया रोड स्थित अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाए गए। इस दौरान रिवाज़ गार्डन, प्रेम बंधन गार्डन और करीब 70 दुकानें ध्वस्त कर दी गई। बताया जाता है कि इस दौरान करीब 100 करोड़ रुपए कीमत की जमीनें अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। सीलिंग की और पढ़े

कोरोना का विस्फोट, महू सैन्य इलाके में 30 जवान पाए गए संक्रमित

Last Updated:  Friday, September 24, 2021  4:05 am

इंदौर : लम्बे समय बाद कोरोना संक्रमण में फिर उछाल आया है, हालांकि ये उछाल जिले के नागरिक इलाकों में नहीं बल्कि महू स्थित सैन्य छावनी में नजर आया है। यहां स्थित मिलिट्री अस्पताल में 30 कोरोना संक्रमित जवान भर्ती किए गए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। अचानक कोरोना संक्रमण के इस विस्फोट ने सैन्य प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन को भी चिंता में डाल दिया है। 32 नए कोरोना संक्रमित मिले। गुरुवार 23 सितंबर को 8525 और पढ़े

संयुक्त स्वच्छता अभियान का निगमायुक्त ने लिया जायजा,कमियों को दूर करने के दिए निर्देश

Last Updated:  Thursday, September 23, 2021  11:37 pm

इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल गुरुवार को संयुक्त स्वच्छता अभियान के निरीक्षण पर निकली। निगम के स्वास्थ्य विभाग, जनकार्य विभाग, विद्युत विभाग, उद्यान विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे इस अभियान का निगमायुक्त ने देवास नाका, महिन्द्रा शो रूम, सत्यसांई चौराहा, रसोमा चौराहा, दैनिक भास्कर चौराहा, एलआईजी चौराहा, इण्डस्ट्री हाउस चौराहा, पलासिया चौराहा, गीता भवन चौराहा, एमवाय चौराहा, जीपीओ चौराहा, कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय, नवलखा चौराहा, भंवरकुआ चौराहा, भोलाराम उस्ताद मार्ग चौराहा से राजीव गांधी चौराहा तक निरीक्षण और पढ़े

स्वास्थ्य अधिकारी के साथ अभद्रता के मामले में जीतू पटवारी को मिली अग्रिम जमानत

Last Updated:  Thursday,   11:34 pm

इंदौर : चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव और निगमकर्मियों के साथ अभद्रता किए जाने के मामले में गुरूवार को विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को अग्रिम जमानत मिल गई। विधायक पटवारी को भोपाल स्थित विशेष अदालत से यह जमानत मिली है। पटवारी की ओर से अभिभाषक अजय गुप्ता और जय हार्डिया ने भोपाल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। कोर्ट ने पटवारी को 50 हजार रुपए की राशि पर अग्रिम जमानत दे दी। नगर निगम और पढ़े

बीजेपी के स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों का किया गया परीक्षण, डेंगू – मलेरिया की भी की गई जांच

Last Updated:  Thursday,   11:32 pm

इंदौर : प्रदेश बीजेपी संगठन के तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। ये सिलसिला 7 अक्टूबर तक चलेगा। निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर। इसी कड़ी में गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति में एस. जी. एस. आई. टी. एस. कॉलेज (यशवंत निवास रोड लेन्टर्न चौराहे के पास) पर किया गया।शिविर का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर वरिष्ठ नेता और पढ़े

पटवारी और सहकारिता अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए

Last Updated:  Thursday,   11:22 pm

इंदौर : लोकायुक्त पुलिस ने दो स्थानों पर रिश्वतखोर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। पहली कार्यवाई डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल की टीम ने राऊ क्षेत्र में की। वहां पटवारी अमरसिंह को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया।पटवारी के खिलाफ किशोर चौधरी निवासी सोनवाय ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी। रकबा संशोधित करने के एवज में पटवारी अमरसिंह ने 1 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी, बाद में 51 हजार पर सौदा तय हुआ। उसमें से 20 हजार की पहली और पढ़े

महँगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर 25 सितंबर को कांग्रेस का धरना- प्रदर्शन

Last Updated:  Thursday,   6:01 pm

इंदौर : 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक शहर कांग्रेस द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन रीगल चौराहा (सिंगापुर मार्केट) पर किया जाएगा।शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि पिछले दिनों नई दिल्ली में देश के 19 प्रमुख विपक्षी दलों की बैठक में निर्णय लिया गया था कि देश की जवलंत समस्या जैसे महँगाई, कोविड में दिवंगत हुए लोगों को उचित मुआवजा देने,बेरोजगारी एवं अन्य मुद्दों पर पूरे देश में 25 सितंबर को धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। और पढ़े

सांसद लालवानी ने बड़ा गणपति से टोरी कॉर्नर क्षेत्र का दौरा, लोगों की परेशानियों का लिया जायजा

Last Updated:  Thursday,   5:50 pm

इंदौर : बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक सड़क चौड़ीकरण में मकान- दुकानों के बाधक हिस्से हटाने का काम तेजी से चल रहा है। लोग खुद ही अपने बाधक हिस्सों को हटा रहे हैं। बुधवार को सांसद शंकर लालवानी ने बड़ा गणपति से टोरी कॉर्नर तक दौरा कर आम लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्‍याएं सुनी और अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिए।सांसद लालवानी ने कहा कि वे इंदौर की दैवतुल्‍य जनता का आभार मानते हैं। इंदौर में आम लोगों ने हमेशा और पढ़े

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी भंवरकुआ से तेजाजी नगर की सड़क

Last Updated:  Wednesday, September 22, 2021  6:33 pm

इंदौर : खंडवा रोड पर भंवरकुआ से तेजाजी नगर के बीच बनने वाली सड़क भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी। सांसद शंकर लालवानी ने भविष्य की ज़रुरतों के हिसाब से मेट्रो और एलिवेटेड ब्रिज के लिए बीच में तीन मीटर जगह छोड़ने के लिए कहा है। जनप्रतिनिधियों- अधिकारियों के साथ की बैठक। खंडवा रोड पर निरीक्षण के पहले सांसद शंकर लालवानी ने रेसीडेंसी कोठी पर जनप्रतिनिधियों, संगठन से जुड़े वरिष्ठजनों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की। इस और पढ़े

स्कूली बच्चों को दी गई सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी

Last Updated:  Wednesday,   6:19 pm

इंदौर : स्टूडेंट – पुलिस कैडेट योजना के तहत जिला इंदौर के चयनित शासकीय स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु जिला इंदौर में एसपीसी की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मनीषा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इसी कड़ी में शासकीय नवीन मालव कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, महूनाका एवं शासकीय अत्रि देवी उ.मा. विद्यालय सुदामा नगर में एस.पी.सी. कैडेट्स व विद्यार्थियों को पुलिस की और पढ़े