Category Archives: शहर

इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव परिणाम घोषित, सचिव पद पर कपिल बिरथरे को मिली एकतरफा जीत

Last Updated:  Wednesday, September 22, 2021  3:05 pm

इंदौर : देर रात तक चली मतगणना के बाद इंदौर अभिभाषक संघ के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर दिनेश पांडे 794 वोट पाकर विजयी हुए। सौरभ मिश्रा 663 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। गोपाल कचोलिया को 656 और दिनेश हार्डिया को 204 मत मिले। सौरभ मिश्रा तीसरे स्थान पर चल रहे थे, आखरी क्षणों में वे गोपाल कचोलिया को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर रहे।उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र निम विजयी रहे। उन्हें 901 वोट मिले। और पढ़े

इंदौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष चुने गए दिनेश पांडे, तीसरे स्थान पर रहे सौरभ मिश्रा

Last Updated:  Wednesday,   12:44 am

इंदौर : भारी गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुए इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दिनेश पांडे विजयी हुए। उन्होंने सौरभ मिश्रा, गोपाल कचोलिया और दिनेश हार्डिया को पराजित किया। सचिव पद पर कपिल बिरथरे, उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र नीम, सहसचिव पद पर हरीश बन्दावड़े और कोषाध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम सोमानी निर्वाचित घोषित किए गए। कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के लिए मतगणना जारी है। एक सांसद, दो विधायकों के समर्थन के बाद भी हारे सौरभ मिश्रा। अध्यक्ष और पढ़े

रहवासी संघों की शिकायत पर चार कॉलोनाइजर्स को थमाए गए नोटिस

Last Updated:  Wednesday,   12:40 am

इंदौर : मंगलवार से जिले में पुन: शुरू की गई जनसुनवाई के दौरान रहवासी संघों से प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जनसुनवाई में प्रिंसेस स्टेट कॉलोनी रहवासी संघ के सदस्य तथा अमित पारिख निवासी बख्तावरराम नगर द्वारा कॉलोनाइजर्स के विरूद्ध प्रस्तुत किए गए आवेदन पर कलेक्टर सिंह ने अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर को निर्देश दिए कि धारा बी-121 में दोनों प्रकरणों को दर्ज कर अरूण डागरिया, महेन्द्र जैन, अतुल सुराना और पढ़े

गणेश प्रतिमा विसर्जन में लापरवाही बरतने वाले निगमकर्मियों की सेवाएं समाप्त

Last Updated:  Tuesday, September 21, 2021  4:02 pm

इंदौर : गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन में अमर्यादित तरीका अपनाए जाने को लेकर मचे बवाल के बाद निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने सख्त कदम उठाते हुए विसर्जन से जुड़े 7 निगमकर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। जोनल और प्रोग्राम अधिकारी निलम्बित कर दिए गए हैं। कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर। नगर निगम प्रशासन ने गणेश प्रतिमा विसर्जन में लापरवाही बरतने वाले 7 कर्मचारियों और 2 सुपरवाइजरों के खिलाफ चंदन नगर थाने में एफआईआर भी दर्ज करवा दी है।

सांसद लालवानी ने अमर्यादित ढंग से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन पर जताई नाराजगी

Last Updated:  Tuesday,   4:00 pm

इंदौर : जवाहर टेकरी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन में अमर्यादित तरीका अपनाकर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किए जाने पर बीजेपी नेताओं ने भी नाराजगी जताई है। सांसद शंकर लालवानी ने सम्बन्धित निगमकर्मियों की हरकत की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर व निगमायुक्त को दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज ने भी निगमकर्मियों की हरकत पर सख्त नाराजगी व्यक्त की है।

जवाहर टेकरी पहुंचे कांग्रेसी नेता, नगर निगम पर लगाया श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप

Last Updated:  Tuesday,   3:56 pm

इंदौर : गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन में लापरवाही बरते जाने का मामला तूल पकड़ गया है, वहीं इसपर सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल मंगलवार सुबह जवाहर टेकरी पहुंचे। वहां उन्होंने नगर निगम द्वारा किए गए गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद के हालात देखें । उनका आरोप है कि गंदे सड़ांध मारते पानी में नगर निगम कर्मियों ने शहर से एकत्र की गई गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया है। पानी और पढ़े

बीजेपी के सेवा और समर्पण अभियान के तहत दिव्यांगों को भेंट किए गए कृत्रिम अंग व ट्रायसिकल

Last Updated:  Tuesday,   2:18 am

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वा जन्मदिवस बीजेपी 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक “सेवा और समर्पण” अभियान के रूप में मना रही है। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में जावरा कम्पाउंड स्थित बीजेपी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महामंत्री गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल बाघेला, गोलू शुक्ला, दीपक जैन टीनू, सावन सोनकर, शैलजा मिश्रा, वीणा शर्मा, देवकीनंदन तिवारी, मनेज मिश्रा, सविता अखण्ड, अनिल शर्मा, सविता पटेल, भारत पारख, और पढ़े

बीजेपी कार्यालय में महाआरती के साथ बप्पा को दी गई भावभीनी विदाई

Last Updated:  Monday, September 20, 2021  12:58 pm

इंदौर : भाजपा कार्यालय पर 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन रविवार को महाआरती के साथ हुआ।समापन अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन एवं नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कार्यकर्ताओं के साथ भगवान गणेश की महाआरती की और प्रसाद बांटा। इसके बाद “गणपति बप्पा मोरया- अगले बरस तू जल्दी आ ” की गूंज के साथ मंगलमूति को भावभीनी विदाई दी गई।विगत 10 सितंबर को भाजपा कार्यालय पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पूरे 10 दिन तक और पढ़े

कांग्रेसी विधायक जीतू पटवारी का आरोप, बीजेपी नेताओं के दबाव में उनपर दर्ज किया गया प्रकरण

Last Updated:  Saturday, September 18, 2021  8:41 pm

इंदौर : कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेताओं ने दबाव बनाकर उनके खिलाफ मुकदमा कायम करवाया है। यह बदले की राजनीति और नफरत फैलाने का उदाहरण है। डॉ. उत्तम यादव ने एफआईआर से किया था इनकार। विधायक जीतू पटवारी ने अपने बयान में कहा कि निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम यादव, जिनसे उनकी नोकझोक हुई थी, ने खुद एफआईआर दर्ज करवाने से मना किया था, बाद में बीजेपी नेताओं ने उनपर प्रेशर बनाकर और पढ़े

डायल- 100 के पुलिसकर्मियों की प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

Last Updated:  Saturday,   2:33 pm

इंदौर : अपराध नियत्रंण एवं आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यरत डायल-100 सेवा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से इसमें कार्यरत पुलिस बल के लिए 16 व 17 सितंबर को पृथक पृथक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका समापन पलासिया स्थित नए पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर के सभागार में किया गया। 70 वाहनों पर तैनात कर्मियों को दिया प्रशिक्षण। कार्यशाला में जिले के विभिन्न थानों के अंतर्गत और पढ़े