इंदौर : देर रात तक चली मतगणना के बाद इंदौर अभिभाषक संघ के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर दिनेश पांडे 794 वोट पाकर विजयी हुए। सौरभ मिश्रा 663 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। गोपाल कचोलिया को 656 और दिनेश हार्डिया को 204 मत मिले। सौरभ मिश्रा तीसरे स्थान पर चल रहे थे, आखरी क्षणों में वे गोपाल कचोलिया को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर रहे।
उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र निम विजयी रहे। उन्हें 901 वोट मिले। मनोहर सिंह पंडितिया 615 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। चक्रेश कुमार जैन को 372 और गोपाल शर्मा को 343 वोट मिले।
सचिव पद पर कपिल बिरथरे ने एकतरफा जीत हासिल की। उन्हें 1326 वोट मिले। श्रीराम सिंह भदौरिया को 583 और रमाकांत शर्मा को 326 वोट प्राप्त हुए।
सहसचिव पद पर हरीश कुमार वन्दावड़े ने जीत हासिल की। उन्हें 838 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे जितेंद्र यादव को 698 वोट मिले। हेमंत यादव को 385 और मोना अग्निहोत्री को 329 वोट प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष पद पुरुषोत्तम सोमानी निर्वाचित घोषित किए गए। उन्हें 1123 वोट हासिल हुए। रोशन कुमार कश्यप को 612 और पिंकी सुनहरे को 474 वोट मिले।
कार्यकारिणी के 6 पदों पर पल्लविका अद्ध्यारु 954, शालू वाघेला 869, रत्नेश पाल 835, विजय व्यास 801, रामदास नैनावत 712 और रायसिंह परिहार 693 वोट पाकर विजयी रहे।
Related Posts
February 7, 2021 आजीवन सहयोग निधि को लेकर बीजेपी ग्रामीण मण्डलों की बैठकें सम्पन्न
इंदौर : भाजपा ग्रामीण में आजीवन सहयोग निधि संग्रहण अभियान की देपालपुर विधानसभा के […]
December 27, 2019 ब्राह्मण महाकुम्भ में समाज से जुड़े विषयों पर होगा गहन मंथन इंदौर : श्री परशुराम महासभा की जिला इकाई के बैनर तले आयोजित दो दिवसीय ब्राह्मण महाकुम्भ […]
January 24, 2024 ड्राय डे पर लाखों रुपए मूल्य की अवैध शराब जब्त
कार में रखकर बेचने के लिए ले जाई जा रही थी अवैध विदेशी शराब।
पुलिस थाना जूनी इन्दौर […]
June 15, 2025 दुर्घटना ग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, हादसे के खुलेंगे राज
विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 275 हुई।
अहमदाबाद : लन्दन के लिए अहमदाबाद […]
March 9, 2021 धार्मिक स्थल के साथ छेड़छाड़ की घटना से बड़नगर में आक्रोश, हिंदुवादी संगठनों ने किया बन्द का आह्वान
उज्जैन : उज्जैन जिले की बडनगर तहसील में एक धार्मिक स्थल में अज्ञात शरारती तत्वों ने […]
November 23, 2019 अलग- थलग पड़े अजित पंवार, मुश्किल में बीजेपी..! इंदौर : महाराष्ट्र में संवैधानिक नियम- प्रक्रिया को धता बताकर रात के अंधेरे में चोरी […]
September 10, 2021 मंदसौर में मासूम बालिका के साथ दरिंदगी करने वाले हैवान की फांसी की सजा पर हाईकोर्ट की मुहर
इंदौर : मंदसौर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी इरफान की फाँसी की सजा को […]