Category Archives: शहर

स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा का रवींद्र नाट्यगृह में होगा स्वागत, शहीदों को किया जाएगा नमन

Last Updated:  Wednesday, September 29, 2021  5:17 am

इंदौर : वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के 50वें वर्ष में प्रवेश होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस वर्ष को ‘स्‍वर्णिम विजय वर्ष’ घोषित किया गया है।इस ऐतिहासिक अवसर पर नेशनल वॉर मेमोरियल की ज्‍योति से प्रज्‍जवलित ‘स्‍वर्णिम विजय मशाल’ शहीदों को सम्‍मान देने एवं आमजन तक शौर्य, वीरता और बलिदान की गाथा पहुंचाने के लिए पूरे देश में भारतीय सेना के माध्‍यम से पहुंच रही है। बीएसएफ से रवींद्र नाट्यगृह लाई जाएगी मशाल। और पढ़े

कांग्रेस ने रैली निकालकर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, पार्टी के नेताओं पर दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग की

Last Updated:  Wednesday,   5:12 am

इंदौर : कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ आए दिन दर्ज हो रहे प्रकरणों के साथ चिंटू चौकसे समर्थक राजू भदौरिया के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई पर आक्रोश जताने के लिए कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। सुखलिया चौराहा से निकाली गई इस रैली की अगुवाई पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कर रहे थे। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, विजयालक्ष्मी साधौ, बाला बच्चन, जीतू पटवारी सहित तमाम कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। करणी सेना के एक और पढ़े

युवती की मौत के बाद जागे जनप्रतिनिधि, सड़कों के गड्ढे भरने के अधिकारियों को दिए निर्देश

Last Updated:  Tuesday, September 28, 2021  5:40 am

इंदौर : पानी भरे गड्ढों में वाहन से गिरकर एक युवती की मौत के बाद शहर के कथित जागरूक जनप्रतिनिधियों की नींद टूटी है। खराब सड़कों को लेकर सांसद शंकर लालवानी ने सोमवार को नगर निगम, आईडीए, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई। गोलमोल जवाब पर भड़के सांसद लालवानी। बैठक में सांसद लालवानी ने शहर के जोनल अफसरों से बात की। साथ ही एनएचएआई और एमपीआरडीसी के अधिकारियों से भी जवाब तलब किया। अधिकारियों के गोलमोल जवाब और पढ़े

पिपल्याराव में भूमाफिया द्वारा बेची गई मन्दिर की जमीन को कराया मुक्त, अवैध निर्माण तोड़े गए

Last Updated:  Monday, September 27, 2021  2:02 pm

इंदौर : एंटी माफिया अभियान के तहत, सोमवार को दूसरी कार्रवाई पिपल्याराव में भूमाफिया के खिलाफ की गई। यहांशासकीय मंदिर की भूमि पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। ये निर्माण शासकीय गुटकेश्वर महादेव मंदिर की भूमि पर किया गया था। अवैध निर्माण की शिकायत पर कलेक्टर इन्दौर द्वारा भूमाफिया के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कराया गया था। मन्दिर की जमीन पर प्लॉट काटकर बेच दिए थे। पुलिस थाना भँवरकुआं क्षेत्र के पिपलियाराव में सर्वे नं. 393 रकबा 1.263 और पढ़े

नकली व जहरीली शराब कांड से चर्चा में आए सपना बार पर चला बुलडोजर

Last Updated:  Monday,   1:59 pm

इंदौर : माफिया विरोधी अभियान के तहत पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम मिलकर माफिया के अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने में जुटे हैं। सोमवार को जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अधिकारी भारी पुलिस बल और निगमकर्मियों की फौज के साथ मरीमाता चौराहा पहुंचे। यहां बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित कुख्यात सपना बार के अवैध निर्माण को जेसीबी व बुलडोजर की मदद से धराशायी कर दिया गया। नकली व जहरीली शराब कांड को लेकर आया था सुर्खियों में। बाणगंगा थाना और पढ़े

महँगाई और गैस की बढ़ती कीमतें चिंता का विषय, जातिगत जनगणना पर ऐतराज नहीं- आठवले

Last Updated:  Saturday, September 25, 2021  7:29 pm

इंदौर : केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने स्वीकार किया है कि देश में महंगाई एक बड़ा मुद्दा है। घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों से उज्ज्वला गैस योजना में सिलेंडर पानेवाले परिवार पुनः लकड़ी के चूल्हे की ओर लौट रहे हैं। मोदी सरकार कीमतों पर काबू पाने के लिए प्रयासरत है, लेकिन राज्य सरकारों को भी चाहिए कि वे टैक्स में कमीं कर गरीब परिवारों को राहत प्रदान करें। शनिवार को इंदौर प्रवास पर आए आठवले इंदौर और पढ़े

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के मुख्य महाप्रबंधक टेगौर का उज्जैन तबादला

Last Updated:  Saturday,   1:00 am

भोपाल : प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है । इसमें इंदौर में लंबे समय से जमे संतोष टेगोर का उज्जैन ट्रांसफर किया गया है । बताया जाता है कि मुख्य महाप्रबंधक मप्र पश्चिम क्षेत्र जैसे मलाईदार पद पर लम्बे समय से कार्यरत संतोष टेगौर के खिलाफ कई शिकायतें राज्य शासन को मिल रहीं थी, जिसके बाद उनका तबादला कर उज्जैन भेजा गया है ।

सांवेर विधानसभा क्षेत्र के कनाड़िया में बनेगा 50 बिस्तरों का अस्पताल

Last Updated:  Saturday,   12:57 am

इंदौर : जल संसाधन मंत्री और सांवेर क्षेत्र के विधायक तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा क्षेत्र को स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी सौगात मिली है। इस विधानसभा के कनाड़िया में 50 बिस्तरों का सिविल अस्पताल बनाया जाएगा, इसके लिए राज्य शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।इसके साथ ही  गढ़ी में 6 बिस्तर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पिपल्या डमाली में उप स्वास्थ्य केन्द्र, हिंडोलिया में उप स्वास्थ्य केन्द्र, असरावद खुर्द में उप स्वास्थ्य केन्द्र, धारना में 6 बिस्तर और पढ़े

डायल -100 व किशनगंज पुलिस ने बिछड़ी बालिका को परिजनों से मिलाया

Last Updated:  Saturday,   12:52 am

इंदौर : परिजनों के साथ बेटमा से इन्दौर बाजार आई बालिका बिछड़कर रास्ता भटक गई।डायल-100 टीम व थाना किशनगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर परिजनों को ढूंढकर बालिका को उनके सुपुर्द किया।पुलिस के मुताबिक जिला इंदौर के थाना किशनगंज के तहत विंध्यवासिनी कॉलोनी के पास 13 वर्षीय बालिका परेशान अवस्था में मिली थी, जो अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी। इसकी सूचना एक स्थानीय व्यक्ति ने राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को दी । और पढ़े

अनियंत्रित होकर खेत में जा फंसी महिला की कार को डायल-100 ने बाहर निकाला

Last Updated:  Saturday,   12:48 am

इंदौर : बिजासन रोड़ पर एक महिला की कार, संतुलन बिगड़ जाने के कारण अनियंत्रित होकर रोड़ से नीचे खेत में फंस गई।डायल-100 ने मौके पर जेसीबी बुलवा कर कार को सुरक्षित बाहर निकाला और महिला को गंतव्य के लिए रवाना किया।पुलिस के मुताबिक जिला इंदौर के थाना गांधीनगर के तहत दिलीप नगर के पास एक महिला की कार अनियंत्रित होकर रोड़ से नीचे उतर गई और खेत में फँस गयी थी। कार निकल नहीं पा रही थी । महिला और पढ़े