Category Archives: शहर

एक फरवरी से एलएचबी रैक से चलेगी शांति एक्सप्रेस

Last Updated:  Friday, October 18, 2024  6:02 pm

इंदौर : मुसाफिरों की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने एवं उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने ट्रेन संख्या 19310/19309 इंदौर-गांधीनगर कैपिटल-इंदौर शांति एक्सप्रेस के पारंपरिक आईसीएफ रेक को एलएचबी(लिंक हॉफमैन बुश) रेक से बदलने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 19310 इंदौर गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस इंदौर से 01 फरवरी, 2025 से तथा गाड़ी संख्या 19309 गांधीनगर कैपिटल इंदौर एक्सप्रेस 02 फरवरी, 2025 से एलएचबी रेक से चलेगी। इस ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, दो सेकंड और पढ़े

आरएसएस के पथ संचलन में नजर आया शताब्दी वर्ष का उल्लास

Last Updated:  Friday,   5:35 pm

सैकड़ों स्थानों से एक ही समय पर निकले पथ संचलन । इन्दौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इन्दौर विभाग के तहत आने वाले पांचो जिलों में रविवार को स्वयंसेवकों के पथ संचलन निकले। स्थापना के शताब्दी वर्ष में संघ कार्य के मजबूतीकरण एवं विस्तार के साथ ही पंच परिवर्तन के सूत्रों के जरिए समाज जागरण के लिए वर्ष पर्यंत परिश्रम हेतु संकल्पित होकर स्वयंसेवकों ने कदमताल किया। अधिकांश पथ संचलन प्रातः 8 से 9 के बीच अपने शाखा स्थल से और पढ़े

222 करोड़ रुपए की लागत के चार फ्लाईओवर्स का सीएम ने किया लोकार्पण

Last Updated:  Friday,   5:06 pm

विकास को नई गति देकर विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा – जनता की सभी परेशानियां होंगी दूर। इंदौर के आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिये पर्याप्त संख्या में बनाये जाएंगे अंडरपास/फ्लाय ओव्हर्स :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। फूटी कोठी ओव्हर ब्रिज व चौराहा संत सेवालाल के नाम पर समर्पित। इंदौर : सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक ही दिन मे लगभग 222 करोड़ रुपये लागत के चार फ्लाय ओव्हर्स का लोकार्पण कर इंदौर वासियों को और पढ़े

रतलाम मंडल में स्वच्छता पखवाड़े का समापन

Last Updated:  Friday,   4:57 pm

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर विभिन्न थीम पर स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित। इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर 01 अक्‍टूबर से 15 अक्‍टूबर तक स्‍वच्‍छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस पखवाड़ा में प्रत्येक दिन अलग-अलग अभियान के रूप में मनाया गया। स्‍वच्‍छता शपथ एवं स्वच्छता जागरुकता। 01 अक्‍टूबर को स्वच्छता जागरुकता दिवस मनाया गया। इस दिन सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं कॉन्ट्रैक्ट सफाई कर्मियों द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गई। कर्मचारियों एवं उनके परिवार को सिंगल और पढ़े

महेश्वर पहुंचकर सीएम मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन

Last Updated:  Saturday, October 12, 2024  7:31 pm

जिस तलवार को कभी देवी अहिल्याबाई स्वयं धारण करती थीं उस तलवार का किया पूजन। इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को महेश्वर के ऐतिहासिक क़िले में पुण्य श्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विजयादशमी के पावन अवसर पर यहाँ शस्त्रागार में शस्त्र पूजन भी किया। नर्मदा तट स्थित क़िले में पहुँचने पर देवी अहिल्या के वंशज यशवंतराव होलकर तृतीय ने उनका परम्परागत रूप से स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शस्त्रागार में विशेष तौर और पढ़े

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने दी विजय पर्व दशहरे की शुभकामनाएं

Last Updated:  Saturday,   7:14 pm

इंदौर : पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विजयादशमी (12 अक्टूबर) के अवसर पर इन्दौर शहर एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य,साहस और धर्म की राह पर चलने व अन्याय एवं अधर्म के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के मीडिया प्रभारी देवेन्द्र ईनानी ने बताया कि नवमी और विजयदशमी पर्व को लेकर विधानसभा और पढ़े

क्रिकेट के अलावा अन्य खेल व खिलाड़ियों को भी मिलना चाहिए तवज्जो

Last Updated:  Saturday,   7:05 pm

विश्व जूनियर निशानेबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड व कांस्य पदक विजेता मानवी जैन ने स्टेट प्रेस क्लब मप्र के रूबरू कार्यक्रम में कही ये बात। मानवी ने विश्व जूनियर निशानेबाजी स्पर्धा में टीम इवेंट में गोल्ड और व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश, प्रदेश व इंदौर का मान। स्टेट प्रेस क्लब ने मानवी की इस उपलब्धि पर उन्हें किया सम्मानित। इंदौर : हाल ही में अफ्रीकी देश पेरू की राजधानी लीमा में आयोजित विश्व जूनियर निशानेबाजी स्पर्धा में भारतीय और पढ़े

रूसी एनआरआई को धमकी देने वाले कारोबारी की बढ़ी मुश्किलें

Last Updated:  Saturday,   12:23 am

पीड़ित एनआरआई की पत्नी ने मॉस्को से वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री से मांगी मदद, लगाई पति की सुरक्षा की गुहार। इंदौर : एक ”मंत्री के कथित समर्थक, कारोबारी’ संजय जैसवानी को एनआरआई रूसी व्यापारी के साथ धोखाधड़ी कर उसे मारने की धमकी देना भारी पड़ सकता है। रूसी एनआरआई की पत्नी ने वहीं से वीडियो जारी कर अपने पति की सुरक्षा की मांग करते हुए प्रधानमंत्री मोदी से इस मामले में मदद की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि और पढ़े

अभिमन्यु अभियान के जरिए महिला सुरक्षा व सम्मान के प्रति जगाया जा रहा अलख

Last Updated:  Saturday,   12:15 am

सार्वजनकि स्थानों पर पोस्टर बैनर चस्पा कर लोगो को महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव रखने एवं उनकी सुरक्षा के प्रति इंदौर पुलिस कर रही जागरूक। शहर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए दी अभिमन्यु अभियान की जानकारी । इंदौर : महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मे महिलाओं व बालिकाओं के लिये सुरक्षित वातावरण बनाने को लेकर पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार इंदौर पुलिस विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु चला रही है। इसी कड़ी में इंदौर पुलिस की और पढ़े

13 अक्टूबर को निकलेंगे आरएसएस के पथ संचलन

Last Updated:  Friday, October 11, 2024  11:56 pm

इंदौर : विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन 13 अक्टूबर 2024 , रविवार को निकलेगा।इंदौर महानगर की सभी शाखाओं का पथ संचलन स्थानीय बस्तियों के आंतरिक मार्गों से निकलेगा। इसमें इन्दौर महानगर के चारों जिले व महू ग्रामीण के स्वयंसेवक सम्मिलित होंगे। सभी संचलन अपने तय स्थान से प्रातः 7 से 9 के मध्य निकलेंगे क 30 से 45 मिनट के मध्य तय मार्ग की पूर्णता होगी। 410 स्थानों से निकलेंगे पथ संचलन। इस वर्ष इन्दौर और पढ़े