Category Archives: शहर

दुनिया का हर धर्म मानवता का संदेश देता है : मुनिश्री प्रणाम सागर जी

Last Updated:  Sunday, October 6, 2024  10:20 pm

रेसकोर्स रोड़ स्थित मोहता भवन में आयोजित हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा।सभी धर्मों के धर्म गुरूओं ने रखे अपने उद्गार, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना। इन्दौर : जिस प्रकार हम अपने अस्तित्व को स्वीकारते हैं उसी तरह हमें अन्य प्राणियों के अस्तित्व को भी स्वीकारना होगा। जैसे तुम अनुकूलता चाहते हो वैसे ही अन्य प्राणी भी अनुकूलता चाहते हैं। इसीलिए जियो और जीने दो का मंत्र मानवता का मूल मंत्र है। दुनिया का हर धर्म हमें मानवता का संदेश ही और पढ़े

लालबाग में आयोजित घूमर गरबा महोत्सव में पहुंचे मंत्री विजयवर्गीय

Last Updated:  Sunday,   10:18 pm

इंदौर : शहर के लालबाग पैलेस में गरबा महोत्सव की धूम मची हुई है। यहां नौ दिवसीय ‘घूमर’ गरबा उत्सव का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौगत मिश्रा के नेतृत्व में किया जा रहा है। शनिवार रात इस गरबा महोत्सव में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री रोहित चहल और महापौर पुष्यमित्र भार्गव शामिल हुए। उन्होंने माता की आराधना के इस उत्सव को उसके पारंपरिक तरीके से मनाए जाने पर आयोजकों की सराहना की। और पढ़े

जैन समाज के गरबा उत्सव रास रंग में मंत्री विजयवर्गीय ने गरबा गीत गाकर बांधा समां

Last Updated:  Sunday,   10:08 pm

इंदौर : जैन समाज के हंसदास मठ में आयोजित निःशुल्क रास रंग गरबा उत्सव में शनिवार को अतिथि के रूप में मंत्री कैलाश विजवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और दिगंबर जैन समाज इंदौर के अध्यक्ष भरत मोदी शामिल हुए। मंत्री विजयवर्गीय जी ने इस अवसर पर गरबा गायन करते हुए प्रतिभागियों में उत्साह की लहर पैदा कर दी। गरबा गीतों पर तालमेल के साथ प्रतिभागियों का गरबा करना देखते ही बन रहा था। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी इस दौरान आयोजक और पढ़े

अच्छी नींद, अच्छे स्वास्थ्य को लेकर आयोजित हुई वॉकेथान

Last Updated:  Sunday,   10:04 pm

विश्व निद्रा दिवस पर वॉकेथान के जरिए नींद से जुड़ी परेशानियों को लेकर फैलाई गई जागरूकता। इंदौर : विश्व निद्रा दिवस के अवसर पर रविवार को वॉकेथान का आयोजन किया गया। इंदौर के चिकित्सक, एनजीओ के प्रतिनिधि और आम नागरिकों ने होटल मैरियट से मेघदूत गार्डन होते हुए वापस होटल मैरियट तक तेज कदमों से चलते हुए इस वॉकेथान में भागीदारी जताई। वॉकेथान का मुख्य उद्देश्य नींद के दौरान आने वाले खर्राटे, नींद ना आना, बार-बार नींद का टूटना अथवा और पढ़े

गरबा स्थलों पर महिला सुरक्षा के लिए इंदौर पुलिस ने शक्ति दलों का किया गठन

Last Updated:  Sunday,   1:07 am

नवरात्री पर्व के दौरान गरबा पंडालों/भक्ति स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला पुलिस के शक्ति दलों को, एडिशनल कमिश्नर ने किया हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। शहर के विभिन्न भक्ति स्थलों पर शक्ति दल, निरंतर पेट्रोलिंग कर आसामाजिक तत्वों पर करेंगे त्वरित कार्रवाई। इंदौर : नवरात्रि पर्व के दौरान गरबा पंडालों और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर इंदौर पुलिस द्वारा शहर के सभी थाना क्षेत्रों में शक्ति दलों का गठन किया गया है। और पढ़े

कन्याओं के पग पखारकर किया गया पूजन, रक्षा का दिलाया संकल्प

Last Updated:  Sunday,   12:55 am

हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउण्डेशन के दो दिवसीय आयोजन की हुई शुरूआत। रविवार को भी इन्दौर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग संगठन व संस्थाओं द्वारा आयोजित होगा कन्या वंदन व पूजन का कार्यक्रम। इंदौर : हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउण्डेशन के आह्वान पर शहर एवं ग्रामीण अंचलों में कन्या वंदन, पूजन व पाद-पक्षालन के दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान नन्हीं कन्याओं का पूजन युवाओं द्वारा किया गया। पूजन के बाद सभी युवाओं व उपस्थित नागरिकों को उनकी और पढ़े

खर्राटे गहरी नींद की निशानी नहीं, स्लीप एपनिया के हैं लक्षण

Last Updated:  Sunday,   12:48 am

इंदौर में नींद से जुड़ी समस्याओं पर हो रही दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस।पहले दिन हुई, खर्राटों, स्लीप एप्निया, अनिंद्रा पर खास चर्चा।वयस्कों में 8 तो बच्चों में 10 घंटे की नींद है बेहद जरूरी। इंदौर : तेज रफ्तार जिंदगी में नींद की समस्याएं भी आम हो गई हैं। काम, काम के दबाव, बढ़ती महत्वाकांक्षाएं, बेढंगी जीवन शैली और इन सबसे ऊपर सोशल मीडिया एवं गैजेट्स के अधिक उपयोग ने हमारी नींद की आदत को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसी समस्या और पढ़े

15 अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगी लव – कुश चौराहे पर निर्माणाधीन ब्रिज की एक भुजा

Last Updated:  Friday, October 4, 2024  9:20 pm

इस साइड पर यातायात शुरू करने के बारे में किया जाएगा विचार – अहिरवार। इंदौर : इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा लवकुश चौराहे पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर ब्रिज की लेवल 1 की एक साइड 15 अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगी । प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राम प्रकाश अहिरवार ने कहा है की इस साइड पर यातायात शुरू करने के बारे में विचार किया जाएगा ।अहिरवार लवकुश चौराहे पर चल रहे कामकाज को देखने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने और पढ़े

स्पंदन के मंच पर सुरीले सवालों के जरिए स्पंदित होंगे सुमधुर गीत

Last Updated:  Friday,   9:18 pm

13 अक्टूबर को रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित होगा यह कार्यक्रम। इंदौर : त्योहारों के शुभ अवसर पर, इंदौर के डॉक्टर्स की संगीत संस्था स्पंदन एक अनूठा कार्यक्रम लेकर आ रही है। “सुरीले सवाल” नामक इस कार्यक्रम में सभी गीत एक प्रश्न के रूप में प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसका उत्तर भी संगीत के माध्यम से दिया जाएगा। यह कार्यक्रम रविवार, 13 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे रवींद्र नाट्यगृह, इंदौर में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मलेशिया से डॉक्टर राजेन्द्र और पढ़े

05 से 12 वर्ष की एक लाख कन्याओं का होगा पूजन

Last Updated:  Friday,   1:05 am

कन्यापूजन के लिए शहर भर में 400 स्थान किए गए चिन्हित। संबंधित क्षेत्र के ही नव युवा करेंगे कन्याओं का पाद पूजन। 05 व 06 अक्टूबर को होगा कन्या पूजन। नवंबर में 11 हजार कन्याओं का होगा सामूहिक पाद प्रक्षालन। पांच दिवसीय सेवा मेले का भी होगा आयोजन। इंदौर : हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउण्डेशन द्वारा नारी शक्ति की अस्मिता, सम्मान, मर्यादा एवं गरिमा कायम रखने और उन्हें संबल प्रदान करने के उद्देश्य से दो दिवसीय कन्या वंदन, पूजन और और पढ़े