Category Archives: शहर

शारदीय नवरात्रि पर अन्नपूर्णा मंदिर में होंगे नियमित अनुष्ठान

Last Updated:  Thursday, October 3, 2024  8:15 pm

मां के अभिषेक, सहस्त्रार्चन और कन्या पूजन के साथ शुरू हुआ नवरात्रि महोत्सव। इंदौर : माता की आराधना के महापर्व शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में अन्नपूर्णा मंदिर पर शतचंडी महायज्ञ सहित प्रतिदिन नियमित अनुष्ठान होंगे। गुरुवार सुबह मां के अभिषेक एवं सहस्त्रार्चन तथा कन्या पूजन के साथ नवरात्रि उत्सव का शुभारंभ आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि के सान्निध्य में हुआ। आश्रम परिवार के न्यासी विनोद अग्रवाल, गोपालदास मित्तल, सत्यनारायण शर्मा एवं श्याम सिंघल ने बताया कि नवरात्रि के पहले और पढ़े

गीता भवन में घट स्थापना के साथ प्रारंभ हुआ नवरात्रि महोत्सव

Last Updated:  Thursday,   8:08 pm

इंदौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर शारदीय नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार सुबह श्रीराम दरबार मंदिर में नवान्ह पारायण पाठ के साथ घट स्थापना हुई । इस अवसर पर गीता भवन न्यासी मंडल के गोपालदास मित्तल, प्रेमचंद गोयल, मनोहर बाहेती, दिनेश मित्तल, हरीश माहेश्वरी, महेशचंद्र शास्त्री सहित सभी सदस्य एवं भक्त उपस्थित थे। गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष राम ऐरन एवं मंत्री रामविलास राठी ने बताया कि गीता भवन परिसर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में भी दुर्गा सप्तशती पाठ और पढ़े

घरों, मंदिरों में शारदीय नवरात्रि पर की गई घटस्थापना

Last Updated:  Thursday,   7:55 pm

पहले ही दिन माता मंदिरों में दर्शन – पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। गरबा पांडालों में भी भक्तिभाव के साथ की गई दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना। पूरे नौ दिन चलेगा माता की आराधना का सिलसिला। इंदौर : मां दुर्गा, जगतजननी की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र गुरुवार से प्रारंभ हो गया। घरों, मंदिरों में घटस्थापना कर विधिवत पूजा – अर्चना और आरती की गई। शहर में सजे सैकड़ों छोटे – बड़े गरबा पांडालों में मां दुर्गा की मूर्तियां और पढ़े

कलेक्टर ने छह शराब दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

Last Updated:  Thursday,   7:52 pm

कलेक्टर आशीष सिंह की नियम विरुद्ध शराब विक्रय करने वाले मदिरा दुकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। निर्धारित अधिकतम विक्रय मूल्य और न्यूनतम विक्रय मूल्य के नियमों का किया जा रहा था उल्लंघन। इंदौर : इंदौर जिले में विभिन्न वृत्तों में मदिरा दुकानों के लाइसेंसियों द्वारा निर्धारित अधिकतम और न्यूनतम विक्रय मूल्य पर मदिरा विक्रय किये जाने के नियम का उल्लंघन करने तथा अन्य अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर वृत्त प्रभारियों द्वारा लाइसेंसियों के विरुद्ध विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध किये गए थे। और पढ़े

महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Thursday,   1:11 am

केंद्रीय राज्य मंत्री, महापौर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रीगल चौराहा क्षेत्र में लगाई झाड़ू। इंदौर : राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रीगल चौराहा स्थित प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पालिका प्लाजा के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों द्वारा गांधी व शास्त्री प्रतिमा पर और पढ़े

इंदौर रीजनल डेवलपमेंट प्लान की निविदा पर आईडीए बोर्ड लेगा फैसला

Last Updated:  Thursday,   1:06 am

प्राधिकरण के संचालक मंडल की बैठक में प्लान तैयार करने की निविदा प्रस्तुत होगी। इंदौर : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुसार इंदौर के रीजनल डेवलपमेंट एवं इन्वेस्टमेंट प्लान को तैयार करने के बारे में गुरुवार को बड़ा फैसला होगा । इंदौर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल की बुलाई गई बैठक में इसकी निविदा को रखा जाएगा। इंदौर के समग्र विकास को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पिछले दिनों बैठक लेने के साथ आसपास के और पढ़े

नवरात्रि पर गरबा महोत्सवों में फुहड़ता रोकने के लिए चलाया जाएगा रोको – टोको अभियान

Last Updated:  Thursday,   1:01 am

एनजीओ प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का मत – इवेंट संचालक माता आराधना के इस पवित्र पर्व की मर्यादा का ध्यान रखें। इंदौर : शहर के कई एनजीओ प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने इस साल के नवरात्रि महोत्सव में अश्लीलता और फूहड़ डांस को रोकने के लिए “टोको और रोको अभियान” चलाने का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि शहर में गरबा महोत्सव की आड़ में इवेंट करने वाले लोग इस पावन उत्सव पर्व को लांछित कर रहे है। वे और पढ़े

बीजेपी पार्षद की पत्रकार के खिलाफ झूठी शिकायत को लेकर एसीपी से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल

Last Updated:  Thursday,   12:08 am

पार्षद के दुष्प्रचार और प्रताड़ना के बारे में एसीपी को दी जानकारी। इंदौर : बीजेपी पार्षद द्वारा एक पत्रकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत बयानबाजी करने और ब्लैकमेलिंग के झूठे आरोप लगाने के खिलाफ पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल एसीपी अमित सिंह से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। दरअसल, पिछले दिनों पुलिस द्वारा भागीरथपुरा में नशे के खिलाफ मुहिम चलाई गई थी। पत्रकार आशीष जादौन छापे की कार्रवाई का कवरेज कर रहे थे। इस दौरान भागीरथपुरा के एक मकान से और पढ़े

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर किया गया बुजुर्गों का सम्मान

Last Updated:  Wednesday, October 2, 2024  11:59 pm

वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों को किया सम्मानित। सौ वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बुजुर्गों को घर जाकर सम्मान स्वरूप भेंट किए गए शॉल – श्रीफल। अपने सम्मान से अभिभूत हुए बुजुर्ग। इंदौर : प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 01 अक्टुबर को “अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस” मनाया गया। जिला स्तरीय “अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस” कार्यक्रम “आस्था वृद्धाश्रम” समाज कल्याण परिसर परदेशीपुरा में सांसद शंकर लालवानी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।। इस कार्यक्रम में सांसद लालवानी द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत और पढ़े

अहिल्या पथ योजना से इतर जमीन पर अब टी एंड सी पी से मंजूर हो सकेंगे नक्शे

Last Updated:  Tuesday, October 1, 2024  4:55 pm

आईडीए ने टी एंड सी पी को भेजा अनापत्ति पत्र। इंदौर : इंदौर विकास प्राधिकरण की अहिल्या पथ योजना में शामिल गांव की अतिरिक्त भूमि पर अब नक्शे मंजूर हो सकेंगे। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से संचालक नगर एवं ग्राम निवेश विभाग को पत्र भेज दिया गया है। प्राधिकरण द्वारा अहिल्या पथ योजना के अंतर्गत 15 किमी लंबे एवं 75 मीटर चौड़े मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है। यह मार्ग एरोड्रम रोड को उज्जैन रोड से जोडेगा । अहिल्या पथ और पढ़े