Category Archives: शहर

नगर निगम ने चलाई अतिक्रमण विरोधी मुहिम, 07 ट्रक सामग्री जब्त

Last Updated:  Friday, July 19, 2024  1:10 pm

इंदौर : नगर निगम ने गुरुवार को राजबाडा एवं सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए फुटपाथ और सड़क पर रखी कुल 7 ट्रक सामग्री जब्त कर ली। शहर के व्यस्ततम बाजारों में फुटकर व्यापारी और दुकानदारों द्वारा फुटपाथ व सड़क पर सामान रख देने से पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी उठाना पड़ती है वहीं यातायात में भी बाधा खड़ी हो जाती है। इस बारे में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जागे निगम प्रशासन द्वारा और पढ़े

इंदौर के आसपास ड्रोन की मदद से किया जा रहा बीजारोपण

Last Updated:  Friday,   1:01 pm

सांसद लालवानी की पहल पर ड्रोन की मदद से किया जा रहा पीपल के बीजों का रोपण। इंदौर : हरियाली में भी इंदौर को अग्रणी नगर बनाने के लिए नवाचार भी किए जा रहे हैं।सांसद शंकर लालवानी जंगल व पहाड़ी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के लिए अब ड्रोन की मदद ले रहे हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन की मदद से पीपल के बीजों का रोपण किया। इंदौर के स्टार्टअप पाइज़र्व टेक्नोलॉजी ने इसके लिए अनोखा ड्रोन तैयार किया है। और पढ़े

पांच करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हाथीपाला पुल का लोकार्पण

Last Updated:  Wednesday, July 17, 2024  1:17 am

महापौर ने हाथीपाला पुल से जवाहर मार्ग और बैंक ऑफ़ बड़ौदा से गाड़ी अड्डा तक मार्ग निर्माण की भी घोषणा की। शहर में बनेंगे 21 से अधिक बड़े छोटे पुल- सांसद। पुल निर्माण से नागरिकों को मिलेगी अच्छी कनेक्टिविटी- विधायक शुक्ला। इंदौर : शहर के यातायात को बेहतर बनाने की कड़ी में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी और विधायक राकेश गोलू शुक्ला ने 5 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हाथीपाला पुल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व और पढ़े

पौधरोपण में विश्व पटल पर दर्ज हुआ इंदौर का नाम

Last Updated:  Wednesday,   1:08 am

रेवती रेंज क्षेत्र में 24 घंटे में 12 लाख 68 हजार पौधे रोपकर बनाया विश्व कीर्तिमान। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दर्ज किया यह वैश्विक कीर्तिमान। मप्र शासन के नाम मुख्यमंत्री यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सौंपा विश्व कीर्तिमान का प्रमाण पत्र। इंदौर : इंदौर के बाशिंदों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। लगातार सात वर्षों से क्लीन सिटी का तमगा हासिल करने वाले इंदौर ने अब ग्रीन सिटी के रूप में विश्व पटल पर और पढ़े

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी मां की स्मृति में पितृ पर्वत पर रोपा पौधा

Last Updated:  Monday, July 15, 2024  8:42 pm

मुख्यमंत्री मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी किया पौधरोपण। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पितरेश्वर हनुमान मंदिर में किए दर्शन-पूजन। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रारंभ किये गये एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर प्रवास के दौरान पितरेश्वर हनुमान धाम में पौधारोपण किया। इसके पूर्व उन्होंने हनुमान धाम और पढ़े

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

Last Updated:  Sunday, July 14, 2024  2:50 pm

लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर पटरी पार करते समय हुआ हादसा। इंदौर : लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात 8.30 बजे पटरी पार करते समय एक युवती इंदौर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम भानुप्रिया रिंगे (20) निवासी शिवाजी नगर है। मृतका ने बिना देखे पटरी पार करने का प्रयास किया। इस बीच इंदौर – भोपाल पैसेंजर ट्रेन उसी पटरी पर आ और पढ़े

एक पेड़ मां के नाम अभियान में रेवती रेंज पर पौधरोपण करेंगे गृहमंत्री शाह

Last Updated:  Saturday, July 13, 2024  11:45 pm

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी रहेंगे उपस्थित। मंत्रीद्वय विजयवर्गीय एवं सिलावट ने रेवती रेंज में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया, दिये आवश्यक निर्देश। इंदौर : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 14 जुलाई को इंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रेवती रेंज में पौधरोपण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की तैयरियों के संबंध में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और और पढ़े

14 जुलाई को इंदौर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Last Updated:  Saturday,   11:42 pm

विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल। इंदौर : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 जुलाई को दोपहर 12 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सबसे पहले पितृ पर्वत स्थित पितरेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। यहां से वे रेवती रेंज के लिए प्रस्थान करेंगे। रेवती रेंज में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे और पौधा भी रोपेंगे। रेवती रेंज से वे अटल बिहारी वाजपेयी और पढ़े

गृहमंत्री अमित शाह के आगमन के मद्देनजर डायवर्ट किया जाएगा ट्रैफिक

Last Updated:  Saturday,   7:55 pm

इंदौर :14 जुलाई 2024 को गृहमंत्री अमित शाह इंदौर आ रहे हैं। इंदौर में उनके कई जगह कार्यक्रम होंगे। इनमें पितृ पर्वत, रेवती रेंज, बीएसएफ कैंपस, उज्जैन रोड एवं आर्ट एंड कामर्स कॉलेज भंवरकुआं चौराहा के पास मुख्य कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। गृहमंत्री अमित शाह के आने पर 14 जुलाई को सुबह नौ बजे से सुरक्षा की दृष्टि से भारी वाहन एवं व्यावसायिक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर, यातायात डायवर्ट किया जाएगा। गृहमंत्री के काफिले का आवागमन विमानतल से सुपर और पढ़े

रेवती रेंज पर पौधरोपण महाभियान में भाग लेने वाले एक लाख लोगों के लिए होगी भोजन व नाश्ते की व्यवस्था।

Last Updated:  Saturday,   7:50 pm

आयोजन स्थल पर भोजन के लिए बनाए चार पांडाल। पूरा भोजन शुद्ध घी में होगा तैयार। पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने किया है भोजन, नाश्ते का इंतजाम। इंदौर : रविवार, 14 जुलाई को रेवती रेंज पर 11 लाख पौधरोपण का इतिहास बनने जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। पौधरोपण के लिए आने वाले नागरिकों के लिए भोजन और नाश्ते की व्यवस्था पूर्व विधायक संजय शुक्ला की ओर से की जा रही है। भोजन के और पढ़े