कम्पलीट हेल्थ स्क्रीनिंग डिवाइस ‘अभय परिमिति’ लांच

  
Last Updated:  September 24, 2020 " 08:21 pm"

कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए उससे बचाव के नए- नए उपाय तलाशे जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर के युवा आईटी एक्सपर्ट लोकांत जैन और सानिया जसवानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए एक हेल्थ स्क्रीनिंग डिवाइस का निर्माण किया है।इसे अभय परिमिति नाम दिया गया है।
गुरुवार को पत्रकार वार्ता के जरिए लोकांत और सानिया ने इस डिवाइस का प्रेजेंटेशन देते हुए उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।

बायोमेट्रिक मशीन की तरह करती है काम।

लोकांत और सानिया ने बताया कि यह डिवाइस अस्पतालों में उपयोग किए जाने वाले मल्टी पैरामीटर मॉनिटर के आधार पर विकसित किया गया है। यह बायोमेट्रिक मशीन की तर्ज पर काम करता है। FDA सेंसर से संचालित इस डिवाइस पर उंगली रखते ही सिर्फ 10 सेकंड में सम्बंधित व्यक्ति का स्वास्थ्य पैरामीटर जैसे बीपी, पल्स रेट, टेम्प्रेचर, एसपीओ 2 और परफुशन इंडेक्स आदि बता देती है। प्राप्त जानकारी के आधार पर कोरोना संक्रमण का पता लगाया जा सकता है जिससे व्यक्ति खुद को आइसोलेट करके दूसरों में संक्रमण फैलने से रोक सकता है।

निजी और सरकारी संस्थानों व दफ्तरों के लिए उपयोगी।

लोकांत जैन और सानिया जसवानी ने बताया आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत उन्होंने यह डिवाइस विकसित की है। इसका उपयोग व्यावसायिक संस्थान, कल कारखानें, अस्पताल, निजी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और सरकारी दफ्तरों में किया जा सकता है। कई डॉक्टर्स ने भी इसे एप्रूव किया है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *