इंदौर : सांवेर के उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के अलावा बीएसपी के विक्रमसिंह गेहलोद भी चुनाव मैदान में हैं। रविवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्होंने पत्रकार वार्ता के जरिए अपनी बात रखी। श्री गेहलोद ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई की मीडिया में केवल बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों को ही कवरेज दी गई।
सांवेर में नहीं हुआ कोई विकास।
बीएसपी प्रत्याशी गेहलोद के मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस ने सांवेर में कोई विकास के कार्य नहीं किए। वहां के लोग आज भी सड़क, बिजली, पानी और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
सांवेर के लोगों की सेवा के लिए लड़ रहे चुनाव।
विक्रमसिंह गेहलोद के मुताबिक वे सांवेर के ही मूल बाशिंदे हैं।उनकी स्कूली शिक्षा सांवेर में ही हुई है। वे सांवेर के विकास के साथ लोगों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं।
सभी समाजों का मिल रहा सहयोग।
गेहलोद ने दावा किया कि उन्हें सांवेर में लोगों का भारी समर्थन मिला है। बलाई समाज सहित सभी समाज उन्हें समर्थन दे रहे हैं। चुनाव में वे अवश्य विजयी होंगे।
Related Posts
July 19, 2021 गोलीकांड में घायल शराब ठेकेदार की हालत खतरे से बाहर, समर्थकों ने की सिंडिकेट दफ्तर में तोड़फोड़
इंदौर : विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित शराब सिंडिकेट के दफ्तर में हुए गोलीकांड में घायल […]
February 23, 2023 कैंपस प्लेसमेंट को बढ़ावा देने हेतु प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ने टीसीएस के साथ किया करार
इंदौर : शैक्षणिक सहयोग और कैंपस प्लेसमेंट के अवसर को बढ़ावा देने के उदेश्य से प्रेस्टीज […]
May 7, 2020 इधर- उधर न भटकें, घर बैठे ही मोबाइल पर मिलेंगे e – pass इंदौर : Epass को लेकर नोडल अधिकारी बनाए गए आईडीए सीईओ विवेक श्रोत्रिय ने राहत देने वाली […]
November 8, 2020 इंदौर प्रेस क्लब में शुरू हुई दो दिवसीय रंगोली प्रशिक्षण कार्यशाला
इंदौर : संस्कार भारती मालवा प्रांत और इंदौर प्रेस क्लब के संयुक्त बैनर तले आयोजित दो […]
September 13, 2022 इंदौर, भोपाल, जबलपुर व ग्वालियर में 12 – 12 एल्डरमैन नियुक्त होंगे
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में नियुक्त होंगे एक हजार 930 एल्डरमैन।
विधानसभा में […]
September 28, 2022 खजराना गणेश मंदिर में की गई आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की मॉकड्रिल
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर में त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम और आपातकालीन […]
January 25, 2017 पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा को मरणोपरांत पद्म विभूषण भोपाल:-मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया […]