झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने वाली पार्टी है कांग्रेस- तोमर

  
Last Updated:  October 28, 2020 " 11:25 pm"

इंदौर : सांवेर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट के समर्थन में बुधवार को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने ग्राम धरमपुरी में जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन भी किया।
जनसभा में प्रमुख रूप से सांसद शंकर लालवानी, उषा ठाकुर, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट, चुनाव प्रभारी रमेश मेंदोला, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, इकबालसिंह गांधी, सावन सोनकर, बाबूसिंह रघुवंशी, गोविन्द मालू, उमेश शर्मा, सुभाष चौधरी, भारतसिंह चिमली, भगवान परमार, शैलेष गिरजे, नरेन्द्र सरपंच, कंचनसिंह चौहान, सतीश मालवीय, अजयसिंह नरूका, विनोद चंदानी, सुरेश धनखेडी, गोविन्दसिंह पंवार, और मंडल अध्यक्ष सुमेरसिंह सोलंकी उपस्थित थे।

कांग्रेस ने जनता को गुमराह किया।

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों का दो लाख का कर्ज माफ करने, बेरोजगारों को 4 हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। राहुल गांधी ने यह भी कहा था 10 दिन में कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। क्या उन्होने मुख्यमंत्री बदला..? कांग्रेस ने कन्याओं को शादी पर 51 हजार रुपए की राशि देने का वादा किया था, क्या उसे पूरा किया..? तोमर ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने वाली पार्टी है। झूठ की बैसाखी पर चल कर वह जनता को गुमराह कर रही है।

शिवराज ने जनता की सेवा और विकास किया है।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा शिवराज ने सेवा और विकास किया है। उन्होने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना लागू की। हर घर में बेटा सक्षम नहीं होता इसलिये श्रवणकुमार बनकर तीर्थ दर्शन योजना बुजुर्गों के लिये बनाई, किसानों को बोनस दिया।
केन्द्र सरकार ने कृषि सुधार बिल लोकसभा एवं राज्यसभा में पास करवाया। जो हमने किया वो कांग्रेस ने 2019 के घोषणा पत्र में कहा था, जो कहा उन्होंने था और वो काम हम कर रहे है तो उन्हें तकलीफ हो रही है। कांग्रेस अब थुकने और चाटने का काम कर रही है।

मप्र के भविष्य का है ये उपचुनाव।

यह चुनाव मध्यप्रदेश की दिशा और दशा दोनों को बदलने वाला चुनाव है। तुलसी भैया ने आपके बीच कहा कि यह मेरे अकेले का चुनाव नहीं, ये भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का चुनाव है। तुलसी भैया जीतेगे तो भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव जीतेगा। तुलसी भैया ने मध्यप्रदेश का विकास रूका का हुआ था इसलिये प्रदेश के हित में अपने पद से इस्तीफा दिया था।
साढे तीन साल विधायकी बची थी और तुलसी भैया मंत्री भी थे वो चाहते तो साढे तीन साल तक पद पर बने रहकर काम कर सकते थे लेकिन उन्हें मालूम था कि कमलनाथ के साथ विकास नहीं किया जा सका, इसलिये उन्होंने इस्तीफा दिया।
2018 में थोडी से चुक की वजह से हमारी सरकार नहीं बनी, लेकिर तुलसीराम के इस्तीफे की वजह से शिवराजसिंह मुख्यमंत्री बने। यह चुनाव शिवराज को साढे तीन साल तक मुख्यमंत्री बने रहने के लिये है। ये तब होगा जब आप तुलसी भैया को आपका आशीर्वाद कमल का बटन दबाकर देंगे।

कांग्रेस की सरकार में बिजली के लिए तरसते थे।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि 2003 में कांग्रेस की सरकार थी तब गांव तो गांव- इंदौर मेंं भी पर्याप्त बिजली नहीं मिलती थी, लेकिन आज भाजपा की सरकार में पर्याप्त बिजली मिल रही है। सन 2003 में भाजपा की सरकार बनी और गांव-गांव में सड़क बनाने का काम मुझे मिला। लगातार शिवराजसिंह चौहान ने इंदौर के विकास में चार चांद लगाए। मध्यप्रदेश को नई ऊंचाई प्रदान की, अस्पतालों की संख्या बढ़ाई।

किसानों की सम्मान निधि बढाकर 10 हजार की।

तोमर ने कहा कि शिवराज सिंह जब पहले मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देना शुरू किया, गेहूं और धान पर बोनस शुरू किया। इस बार जब वे मुख्यमंत्री बने हैं, तो कोरोना संकट के बीच उन्होंने किसान सम्मान निधि में 4 हजार रुपये जोड़कर किसानों को देने की घोषणा की है। अब मध्यप्रदेश के किसानों को 10 हजार रुपये हर साल सम्मान निधि मिलेगी।

मोदी- योगी ने राम मंदिर का निर्माण शुरू करवाया।

देश में पीएम मोदी और उप्र में सीएम योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो अयोध्या में राम मंदिर बनाने का काम शुरु हो गया। भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है, जो जाति, भाषा और क्षेत्रवाद से अलग हटकर केवल राष्ट्रवाद की भावना से काम करता है। अब उपचुनाव का समय है और यह चुनाव थोड़ा अलग है। इस बार जो वोट सिलावट को मिलेगा वो प्रदेश में शिवराज सिंह की सरकार को मजबूती देगा वहीं देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इससे ताकत मिलेगी।

सांवेर के विकास को मिलेगी गति।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि आज जो चुनाव हमारे सामने हैं, ये भारतीय जनता पार्टी के लिए तो महत्वपूर्ण हैं ही, सांवेर क्षेत्र के विकास के लिए भी बहुत महत्वूपूर्ण हैं।
श्री तोमर ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि सांवेर क्षेत्र का विकास हो, विकास की नई लहर आए, सांवेर क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदल सके। लेकिन ये तभी संभव है, जब हर सीट पर कमल खिले और ये तभी खिलेगा जब जनता अपना आशीर्वाद पार्टी के उम्मीदवारों को देगी।
सभा में पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर और बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिला महामंत्री सुखराम नजर पटेल अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *