बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया प्रदेश कार्यकारिणी और मोर्चा अध्यक्षों के नामों का ऐलान

  
Last Updated:  January 13, 2021 " 08:37 pm"

भोपाल : करीब 11 माह के इंतजार के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश कार्यकारिणी और मोर्चा अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं। कार्यकारिणी में दस की बजाय 12 उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। लोकेंद्र पाराशर प्रदेश मीडिया प्रभारी बने रहेंगे जबकि रजनीश अग्रवाल और राहुल कोठारी को प्रदेश प्रवक्ता से प्रदेश मंत्री की जिम्मेदार सौंपी गई है। वैभव पवार को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि किसान मोर्चा की जिम्मेदारी दर्शन सिंह चौधरी को सौंपी गई है।

ये बने हैं प्रदेश उपाध्यक्ष।

बीजेपी की कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए नेताओं में सांसद संध्या राय, मुकेश चौधरी, कांतदेव सिंह, योगेश ताम्रकार, सुमित्रा वाल्मीक, आलोक शर्मा सीमा सिंह, जीतू जिराती, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, विधायक बहादुर सिंह सोंधिया, चिंतामणि मालवीय और पंकज जोशी शामिल हैं।

इन्हें मिली प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी।

टीम वीडी शर्मा में जिन नेताओं को प्रदेश मंत्री बनने का मौका मिला है, उनमें मदन कुशवाहा, ललिता यादव, रजनीश अग्रवाल, लता वानखेड़े, प्रभुदयाल कुशवाह, राजेश पांडेय, विधायक मनीषा सिंह, नंदिनी मरावी, आशीष दुबे, राहुल कोठारी, संगीता सोनी और जयदीप पटेल शामिल हैं। प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश जैन, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष पद पर अनिल जैन कालूहेड़ा, प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर बनाए गए हैं।

ये बने मोर्चा अध्यक्ष।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मोर्चा अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा कर दी है। भाजपा महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष माया नारोलिया होंगी। किसान मोर्चा अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पवार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष कल सिंह भाबर तथा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रफत वारसी बनाए गए हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *