बॉलीवुड अदाकारा कंगना ने मंगलनाथ मंदिर में की पूजा- अर्चना

  
Last Updated:  April 30, 2019 " 06:51 pm"

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मंगलवार को इंदौर आकर उज्जैन गई। उनकी बहन भी उनके साथ थी। दोनों बहनें मंगलनाथ मंदिर पहुंची और पूजा – अर्चना के साथ हवन भी किया।
मंगलनाथ मंदिर को मंगल ग्रह का जन्मस्थान माना जाता है। मंगलवार को यहां मंगल दोष के निवारण के लिए विशेष पूजा की जाती है। कंगना और उनकी बहन ने इसी विशेष पूजन में भाग लिया। मंदिर के पुरोहितों ने दोनों बहनों के हाथों विधि- विधान के साथ पूजा सम्पन्न कराई।

कंगना की झलक पाने उमड़ी भीड़।

अभिनेत्री कंगना के मंगलनाथ मंदिर में होने की बात जैसे ही उज्जैन में वायरल हुई, लोगों का हुजूम उनकी एक झलक पाने मंदिर के सामने जमा हो गया। सुरक्षा घेरे में उन्हें कार में बिठाकर रवाना किया गया।

बेबाक बयानों के लिए हैं चर्चित।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। रितिक रोशन और करण जौहर उनके निशाने पर रहे हैं। उनकी राजनीतिक टिप्पणियां भी चर्चा का विषय रहती आई हैं।

मतदान के बाद गांधी परिवार पर की थी परोक्ष टिप्पणी।

चौथे चरण में मुम्बई की 6 लोकसभा सीटों के लिए भी वोट डाले गए थे। दीपिका, प्रियंका, करीना,माधुरी सहित अनेक सेलिब्रिटीज ने मतदान कर अपना दायित्व निभाया था। कंगना भी अपना वोट देने पोलिंग बूथ गई थी। वोटिंग के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि ”ये बहुत महत्वपूर्ण दिन है। ये पांच साल में एक बार आता है। इसका इस्तेमाल करें। मुझे लगता है इससमय मेरा देश सही मायने में आजादी का मजा ले रहा है क्योंकि इससे पहले हम सब मुगल, ब्रिटिश और इटैलियन सरकार के गुलाम थे।” कंगना के इस बयान पर भारी बवाल मचा था।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *