हर बूथ पर 50 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं को जोड़ें बीजेपी से, समीक्षा बैठक में बोले नेता

  
Last Updated:  August 4, 2019 " 10:19 am"

इंदौर : सभी विधानसभाओं में भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र कं.1, 3, 4 5 तथा राऊ विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की वार्डवार समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अरूणसिंह, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महापौर मालिनी गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, विधायक महेन्द्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, मधु वर्मा, सदस्यता अभियान प्रभारी कमल बाघेला, सह प्रभारी नानूराम कुमावत मुकेश सिंह राजावत, घनश्याम शेर ,अभिषेक शर्मा सहित सभी अपेक्षित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अरूणसिंह ने कहा कि संगठन पर्व पूरे देश में 6 जुलाई से चल रहा है, भाजपा का यह संगठन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जो भी लक्ष्य हमें मिला है वह आसानी से इसलिये पूरा हो जायेगा क्योंकि पिछली बार हमने देश में भाजपा के 11 करोड़ सदस्य विपरीत समय मे बनाकर कीर्तिमान बनाया था। इस बार तो परिस्थितियां हमारे अनुकूल हैं। इस सदस्यता अभियान में सभी की सहभागिता होना चाहिए। आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का ही है। आगे भी देश में व प्रदेश में भाजपा ही राज करेगी। यह जनता का भी विश्वास है।
समीक्षा बैठक में श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहा कि जिस सक्रियता के साथ आप सभी ने भारतीय जनता पार्टी के लिये नये सदस्य बनाने का काम किया है वह सराहनीय है। भाजपा ही एक ऐसी राजनैतिक पार्टी है, जो कि कार्यकर्ताओं की मजबूत नींव के कारण दृढ़ स्थापित है। हमारा कार्यकर्ता देवदुर्लभ कार्यकर्ता है। जो किसी भी राजनैतिक दल के पास नहीं है। आप सबकी मेहनत से ही नये सदस्य बनाने का यह लक्ष्य पूरा होने जा रहा है। श्रीमती महाजन ने उन सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जिन्होंने ज्यादा सदस्य बनाये हैं।
बैठक में संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन बूथों पर हमारे सदस्यों की संख्या कम है उन बूथों पर हमें संख्या बढ़ाना है, किसी भी परिवार को इससे अछूता नहीं रखना है। घर-घर जाकर परिवारों से संपर्क कर उन्हें भाजपा की सदस्यता देकर पार्टी से जोड़ना है।
वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता व नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने भी इस समीक्षा बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि हमने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसे हमारी समय सीमा से पूर्व प्राप्त करना है। हमें जिस भी बूथ की व्यवस्था दी गई है। उस पर निवासरत 50 प्रतिशत से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोडकर भाजपा का सदस्य बनाना है। आपने कहा कि विधानसभा व लोकसभा चुनाव मेंं जिन बूथों पर हमारी स्थिति कमजोर रही है उन सभी बूथों पर पहुंचकर कम से कम 100 या इससे अधिक सदस्य भाजपा के बनाना है। श्री नेमा ने कहा कि नगर सदस्यता अभियान का लक्ष्य हमारे कार्यकर्ताओं के द्वारा 7 अगस्त तक पूरा कर लिया जायेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अभिषेक बबलू शर्मा, जयंत भिसे, जयदीप जैन, कमल वर्मा, शैलजा मिश्रा, सविता अखंड, ज्योति तोमर, सुनिल वर्मा, राजेश शर्मा, विजय बिंजवा, रमाकांत गुप्ता, मनोज काला, मनोज मिश्रा, दीपक जैन टीनू, निरंजनसिंह चौहान, राजेश चौहान सहित सभी विधानसभाओं के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *