भाजयुमो और बीजेपी महिला मोर्चा भी घरों तक पहुंचाएगा सीएए की जानकारी

  
Last Updated:  January 7, 2020 " 04:05 pm"

इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई।बैठक में संभागीय संगठनमंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने कहा कि विरोधी दल देश में झूठ और भ्रम फैलाकर अराजकता का माहौल खड़ा कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जनता से जो वादे किए थे उन वादों को पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में नागरिकता संशोधन कानून बनाकर पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से धर्म के आधार पर प्रताड़ित होकर आए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को देश की नागरिकता दी जा रही है। यह कानून नागरिकता देने के लिए बनाया गया है, किसी की भी नागरिकता लेने के लिए नहीं। श्री चावड़ा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। मोर्चा कार्यकर्ता सभी वार्डो में, बूथ के प्रत्येक घर में जाकर इस कानून की जानकारी दें और उनका भ्रम दूर करने के साथ समर्थन हासिल करें।
भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि विरोधी दल देश मे भ्रम फैलाकर वर्ग विशेष के लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं, वे इस तरह का काम करके देश में बंटवारे की दीवार खड़ी करना चाहते हैं लेकिन हम उनके मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देंगे। सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रत्येक घर में पहुंचकर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आमजन के बीच जनजागरण करने का काम करें।
बैठक में उमेश शर्मा, कमल वाघेला, गणेश गोयल, गोलू शुक्ला, संदीप दुबे, प्रदीप नायर, गौरव रणदिवे, आदित्य दीक्षित, मनस्वी पाटीदार, गोविंद पंवार, विनोद खंडेलवाल, रोहित चौधरी, मयूरेश पिंगले, सौगात मिश्रा, सन्नी टूटेजा, ऋषिसिंह खनूजा, राहुल वाधवानी, दीपेश पचौरी, विजय मूलंचदानी, धीरज ठाकुर, निक्की करोसिया सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सी.ए.ए. के समर्थन में महिला मोर्चा की बैठक।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की भी अहम बैठक भाजपा कार्यालय पर नागरिकता संशोधन कानून के संदर्भ में रखी गई। संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा एवं नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने बैठक में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी अपने घर परिवार के कार्यो से जल्दी निवृत्त होकर अपने मोहल्ले, गली एवं समाज की महिला बहनों के बीच पहुंचकर छोटी-छोटी गोष्ठियां और बैठकें लेकर इस कानून की विस्तृत जानकारी उन्हें दें।
बैठक में पदमा भोजे, डॉ. श्रद्धा दुबे, ज्योति पंडित, शैलजा मिश्रा, वीणा शर्मा, ज्योति तोमर, रानू रंजीत कौर, उमा अहिर, माया दावभट्ट, शालिनी शर्मा, रेणुका प्रताप, अनिता व्यास, सीमा वैरांगकर, आशा मंत्री, सुनीता चिमोटे, अनिता राजपूत, शारदा खण्डेलवाल, चन्दा खत्री सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थी।

सी.ए.ए. के समर्थन में युर्निवसिटी, कॉलेज व होस्टल के छात्रों से संपर्क।

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मंगलवार को भाजपा नगर मंत्री गोलू शुक्ला एवं गोविन्द पंवार ने विवि, कॉलेजों एवं होस्टल्स में पहुंचकर छात्रों से संपर्क किया। छात्रों से सी.ए.ए. का समर्थन करने का आग्रह किया। उनको बताया गया कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने का कानून है ना कि किसी की नागरिकता लेने का।

हस्ताक्षर अभियान चलाया।

राऊ विधानसभा में अन्नपूर्णा रोड़ वैशाली नगर चौराहा पर सी.ए.ए के समर्थन में मधु वर्मा, युवराज दुबे, वीणा वर्मा, प्रवीण विलायतकर के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने टेबल लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाकर हजारों लोगों से हस्ताक्षर कराए।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *