रणदिवे और सोनकर ने ग्रहण किया बीजेपी नगर व जिलाध्यक्ष का पदभार

  
Last Updated:  May 14, 2020 " 11:18 am"

इंदौर : नवनियुक्त भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर ने गुरुवार को विधि विधान के साथ, पूजा पाठ कर वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया।

गोपी नेमा ने दी शुभकामनाएं।

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव रणदिवे को शुभकामनाएं देते हुए निवर्तमान अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की एक व्यवस्था है। जिसके तहत अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर कार्य करते हैं। सामूहिक निर्णय और सामूहिक नेतृत्व में कार्य करते हैं।

पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे सभी को साथ लेकर निभाउंगा।

अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि श्री नेमा हमारे वरिष्ठ नेता और अभिभावक हैं। पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य करते हुए पूरा करूंगा।

बड़ों के विरोध में भी आशीर्वाद है।

पदभार ग्रहण करने के बाद नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि वे पार्टी के बड़े नेताओं के मार्गदर्शन में सभी को साथ लेकर काम करेंगे और संगठन को मजबूती देंगे। कतिपय वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनके नाम पर विरोध जताने को लेकर गौरव का कहना था कि बड़ों के विरोध को वे आशीर्वाद के रूप में लेते हैं। उनकी हर बात मेरे लिए आशीर्वाद और कार्यकर्ता ताकत हैं। वे सभी के सहयोग से पार्टी को आगे ले जाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सोमानी, जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती, मधु वर्मा, मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, मुकेश मंगल आदि वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *