पीएम रिपोर्ट में खुलासा, फांसी पर लटकने से दम घुटने के कारण हुई अभिनेता सुशांत सिंह की मौत..

  
Last Updated:  June 15, 2020 " 10:35 am"

मुम्बई : युवा फ़िल्म अभिनेता और प्रतिभावान कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी कर लेने से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। कोई इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहा है कि कामयाब करियर होते हुए भी सुशांत ने खुदकुशी जैसा कदम क्यों उठाया। सुशांत ने रविवार को मुम्बई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि।

सुशांत सिंह के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम स्थानीय कूपर अस्पताल में किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत फांसी पर लटकने से दम घुटने के कारण होने की पुष्टि की गई है। उनका विसरा फोरेंसिक जांच के भेजा गया है ताकि पता चल सके कि उनके शरीर मे किसी तरह का जहर तो नहीं था। इसके अलावा कोरोना की जांच के लिए भी सैम्पल लिया गया है।

बीते 6 माह से डिप्रेशन में थे सुशांत।

बताया जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत बीते 6 माह से डिप्रेशन का शिकार थे। मुम्बई में ही रहने वाली उनकी बहन ने इस बात की पुष्टि की है। 4- 5 दिन पहले उनकी सुशांत से बात हुई थी। तब वह मिलने उनके घर भी गई थी।

परिजनों ने की न्यायिक जांच की मांग..!

सुशांत सिंह राजपूत का परिवार पटना में रहता है।उसके पिता, व अन्य परिजन मुम्बई पहुंच गए हैं। उन्हें भरोसा ही नहीं हो रहा कि सुशांत, खुदकुशी जैसा कदम उठा सकता है। उन्होंने मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।

आधी रात को किया था अपने मित्र को कॉल..?

बताया जाता है कि सुशांत ने आखरी कॉल आधी रात को अपने मित्र महेश शेट्टी को किया था पर वे फोन उठा नहीं पाए थे। बाद में दिन में दोपहर 12 बजे शेट्टी ने सुशांत को कॉल बैक किया तो सुशांत ने नहीं उठाया। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि तब तक सुशांत की मौत हो चुकी थी।

प्रधानमंत्री से लेकर तमाम सेलेब्स ने जताया दुःख।

बॉलीवुड के चमकते सितारे सुशांत सिंह राजपूत के असमय चले जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से लेकर अन्य राजनेताओं व बॉलीवुड के कलाकारों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, सोनू सूद सहित तमाम कलाकारों ने सुशांत के इसतरह चले जाने पर दुःख जताते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *