मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना।
इंदौर : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत भक्तिमय वातावरण में बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों का जत्था गुरुवार सुबह विशेष ट्रेन से अमृतसर के लिए रवाना हुआ। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रा पर जा रहे यात्रियों का माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक रमेश मेंदोला भी विशेष रूप से मौजूद थे। इस ट्रेन के माध्यम से जिले के 300 बुजुर्ग तीर्थ यात्री अमृतसर के लिए रवाना हुए। यात्रियों का सभी खर्च राज्य शासन वहन करेगा। इन यात्रियों को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर सहित अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रियों ने इस यात्रा के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।
Related Posts
November 5, 2021 केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण का साक्षी बना इंदौर, बीजेपी नेताओं ने देखा व सुना लाइव कार्यक्रम
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने आदि शंकराचार्य की […]
May 13, 2023 कर्नाटक में ढहा बीजेपी का किला, कांग्रेस को प्रचंड बहुमत
224 में से 136 पर कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम, बीजेपी के हिस्से में आई केवल 64 […]
November 16, 2020 इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा के साथ मनाया गया अन्नकूट महोत्सव
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्काॅन) मंदिर इंदौर पर दीपावली के […]
July 28, 2023 उनके विश्वास पर रखें विश्वास..
🔸राज राजेश्वरी क्षत्रिय🔸
एक दिन मैंने और मेरी दोस्त गरिमा ने ड्राइविंग सीखने का […]
July 27, 2021 कमलनाथ के नेतृत्व में ही 2023 का चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, सिंधिया की वजह से बीजेपी को होगा नुकसान- लक्ष्मण सिंह
इंदौर : प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत नहीं है। कमलनाथ के नेतृत्व में […]
February 21, 2021 केंद्र व राज्य मिलकर पेट्रोल- डीजल की दरों में कमीं लाकर जनता को दें राहत- सीतारमण
नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की बढ़ती कीमतों को लेकर वित्त मंत्री निर्मला […]
August 16, 2020 पूर्व क्रिकेटर और मंत्री चेतन चौहान का कोरोना संक्रमण से निधन लखनऊ : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मंत्री चेतन चौहान का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। वे […]