नागा साधु के वेश में था एक बदमाश।
सुबह की सैर पर निकले थे एएसआई।
एरोड्रम थाना क्षेत्र का मामला।
इंदौर : आम आदमी ही नहीं अब तो पुलिसवाले भी बदमाशों की लूटपाट के शिकार होने लगे हैं।शुक्रवार सुबह सैर करने निकले एएसआई को को नागा साधु के वेश में आए कार सवार बदमाशों ने पता पूछने के बहाने पास में बुलाया और उनकी चेन लूटकर भाग गए।
घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के शिक्षक नगर की है। फरियादी एएसआई गोपाल बर्डे पुलिस वायरलेस में पदस्थ हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी वे सैर करने गए थे। जैसे ही दोपहिया वाहन के शोरूम के समीप पहुंचे, सफेद रंग की एक कार उनके पास आकर रुकी। चालक के बगल में भस्म लगाकर नागा साधु के वेश में एक बदमाश बैठा हुआ था। उसने शिव मंदिर का पता पूछा और करीब बुलाया।
एएसआई से बातें की और हाथ की सफाई से रुद्राक्ष निकाल कर दिया। साधु ने घड़ी को भी अभिमंत्रित किया। एएसआई साधु के सम्मान में पैर पड़ने के लिए कार की खिड़की में झुके तो उसने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। बाद में दोपहर को एएसआई एरोड्रम थाने पहुंचे और लूट की एफआईआर दर्ज करवाई। इसके पूर्व भी अन्नपूर्णा और तिलक नगर थाना क्षेत्र में कार सवार बदमाश पता पूछने के बहाने लूट कर चुके हैं।
Related Posts
August 15, 2023 जियो ने शुरू की 5G एमएम वेव स्पेक्ट्रम आधारित सेवा
यह सेवा उद्योगों को पहले से ज़्यादा सक्षम बनाएगी।
रिलायंस जियो इंफ़ोकॉम लिमिटेड ने […]
May 16, 2022 अपराधियों को नेस्तनाबूत करें, मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कानून- व्यवस्था और जन-कल्याण सबसे […]
May 22, 2022 थाईलैंड सुपर – 500 बैडमिंटन स्पर्धा के सेमीफाइनल में हारी सिंधू
भोपाल : पूर्व विश्व विजेता भारत की पीवी सिंधु एक बार फिर सुपर-500 बैडमिंटन स्पर्धा में […]
November 4, 2022 गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने पत्रकारों के साथ देखी फिल्म रामसेतु
भोपाल : मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को भोपाल के संगीत सिनेमाघर में अक्षय […]
July 9, 2021 स्टूडेंट- पुलिस कैडेट योजना के तहत सरकारी स्कूलों में किया जा रहा पौधारोपण
इंदौर : स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत चयनित शासकीय स्कूलों के बच्चों को पुलिस व […]
May 8, 2023 इंदौर के लालबाग में 09 मई से प्रारंभ होगा मालवा उत्सव
जनजातीय नृत्य और लोक कला का अद्भुत संगम होगा यह उत्सव।
देश भर से जुटेगे लोक कलाकर व […]
January 19, 2021 कांग्रेस के कुनबे में कलह: पहले शहर अध्यक्ष पर लगाया टिकट बेचने का आरोप, बाद में लिया यू टर्न…!
इंदौर : एक कहावत है 'सूत न कपास, जुलाहों में लट्ठम- लट्ठा', कुछ ऐसी ही हालत इन दिनों […]