इंदौर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व समूचे इंदौर शहर में भक्तिमय उल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार सुबह से मंदिरों में शुरू हुआ बाल – गोपाल के दर्शन, पूजन, अभिषेक और झूला झुलाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। रात को ठीक बारह बजे घंटे, घड़ियाल और शंख बजाने के साथ बालकृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई गई और महाआरती की गई।
गोपाल व बांके बिहारी मंदिर में दर्शन – पूजन के लिए लगीं कतारें।
कृष्ण जन्मोत्सव पर राजवाड़ा और आसपास का परिसर कृष्ण भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बांके बिहारी और प्राचीन गोपाल मंदिर में देवकीनंदन के दर्शनॉ के लिए श्रद्धालुओं की लंबी – लंबी कतारें लगी नजर आई। गोपाल मंदिर की छठा तो देखते ही बन रही थी। बरसों की मेहनत के बाद नवश्रृंगारित गोपाल मंदिर में राधा – कृष्ण की लुभावनी छटा देखते ही बन रही थी। हाल ही में संपन्न हुए आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर के गर्भगृह के बाहरी हिस्से को तिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। बाल – गोपाल को पलने में झुलाने की भी यहां होड़ मची रही। रात को ठीक 12 बजे प्रभु के जन्म के साथ आरती की गई। देर रात तक राधा – कृष्ण के अलौकिक स्वरूप को निहारने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
यशोदा मंदिर में भी दर्शनार्थियों का लगा रहा तांता।
खजुरी बाजार स्थित प्रदेश के एकमात्र यशोदा मंदिर में भी यशोदानंदन के बाल स्वरूप का दर्शन लाभ लेने के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे। यहां भी देर रात तक मुरली मनोहर के दिव्य रूप का दर्शन करने भक्तगण पहुंचते रहे।
Related Posts
February 12, 2025 इंदौर आए नेपाल के बाराक्षेत्र के महापौर ने महापौर भार्गव से की सौजन्य भेंट
शहर सफाई के साथ निगम के अन्य कार्यों की ली जानकारी।
इंदौर शहर की स्वच्छता की प्रशंसा […]
January 14, 2021 विजयवर्गीय व लालवानी ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व, उड़ाई पतंग, खेला गिल्ली डंडा
इंदौर : मकर संक्राति के पावन पर्व पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय […]
February 26, 2022 फसल बीमा योजना की पॉलिसी किसानों के घर तक पहुंचाएंगे- शिवराज
इंदौर : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत "मेरी पॉलिसी […]
August 8, 2024 पर्यावरण पर केंद्रित स्टेट प्रेस क्लब की पोस्टर सीरीज का संभागायुक्त ने किया लोकार्पण
इंदौर : पर्यावरण संरक्षण और पौधरौपण अभियान पर केंद्रित स्टेट प्रेस क्लब, मप्र की पोस्टर […]
May 7, 2021 हालात में सुधार के मिल रहे संकेत, लगातार दूसरे दिन कम मिले नए संक्रमित मामले
इंदौर : बीते दो दिनों से नए संक्रमित मामलों में कमीं नजर आ रही है। हालांकि ग्रोथ रेट पर […]
April 21, 2022 मुम्बई में चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में खतरे में पड़ी यात्री की जिंदगी, पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
मुंबई : चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने के चक्कर में यात्री अकसर घायल हो जाते हैं या जान […]
August 14, 2020 विद्युत वितरण कम्पनी की अत्याधुनिक लैब का चेयरमैन त्रिपाठी ने किया निरीक्षण इंदौर : मप्र पक्षेविविकं के पोलोग्राउंड स्थित भंडार परिसर में ट्रांसफार्मर एवं केबल की […]