इंदौर : पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में से गहने चुराने वाले शातिर बदमाश को थाना तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी किए सोने के गहने बरामद किए गए, जिनकी कीमत 1 लाख रूपए बताई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना तुकोगंज पर 19.07.21 को फरियादी रोहित पिता राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव निवासी 09 कंचन बाग इन्दौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरे निवास स्थान 9 कंचन बाग पर मेरी पुत्री अनुकृति का मुंडन कार्यक्रम था। मेरे माता पिता लखनरू से मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे। कार्यक्रम के दौरान अज्ञात बदमाश मेरी माताजी के गहने सोने के, कीमत करीब एक लाख रूपये चोरी कर ले गया । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना तुकोगंज इन्दौर पर अप . क्र . 352/21 धारा 380 भादवि का प्रकरण दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त की गयी जानकारी के आधार पर प्रकरण के आरोपी धनराज कीर पिता भीमा जी उम्र 26 साल निवासी जिला उदयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया, जिससे चोरी गया माल कीमत एक लाख रूपए कर आरोपी को जेल भेजा गया है ।
आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का शातिर बदमाश है, जिसके विरूद्ध पूर्व में भी अपहरण, दुष्कर्म व पास्को एक्ट का एक अपराध थाना तुकोगंज पर पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है।
Related Posts
June 16, 2019 विश्वकप में भारत- पाकिस्तान की बहुप्रतीक्षित जंग का आगाज मैनचेस्टर: आईसीसी क्रिकेट विश्वकप में भारत- पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला शुरू […]
February 8, 2025 09 फरवरी से मनाया जाएगा नव श्रृंगारित अन्नपूर्णा मंदिर का द्वितीय स्थापना महोत्सव
ध्वजा पूजन, नवचंडी पाठ, दीपोत्सव एवं आतिशबाजी के अलावा भजन संध्या सहित होंगे दिव्य […]
June 4, 2022 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते सारंगपुर नगर पालिका का सीईओ गिरफ्तार
राजगढ़ : सारंगपुर नगर पालिका के सीईओ अशोक भमोरिया को 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते […]
March 1, 2022 स्कूटी पर इमरजेंसी सायरन लगाने पर 10 हजार से अधिक जुर्माना
इंदौर : स्कूटी चालक को इमरजेंसी सायरन की तरह सायरन लगाकर बजाना महंगा पड़ा। यातायात […]
October 15, 2019 हनी ट्रैप मामला : आरती के वॉइस और श्वेता के हैंडराइटिंग सैंपल लेगी पुलिस इंदौर : सत्ता के गलियारों में हड़कम्प मचा देने वाले हनी ट्रैप मामले में अदालत ने पुलिस को […]
June 4, 2023 महाकाल लोक में हुए घोटाले की हाईकोर्ट के जज से करवाएं जांच
कांग्रेस ने की मांग।
शिवराज सरकार पर लगाया महाघोटाले में लिप्त होने का […]
September 20, 2020 कोरोना ढा रहा कहर, पांच सौ के करीब पहुंचा मौतों का आंकड़ा इंदौर : कोरोना संक्रमण पर ब्रेक लगने के कोई आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे है। हर आने वाले […]