इंदौर : एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर 70 लाख रुपए जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि यह रूपये हवाला के हैं। एसटीएफ एसपी मनीष खत्री ने बताया कि लंबे समय से मुखबिर के जरिये सूचना मिल रही थी कि जावरा कंपाउंड क्षेत्र में हवाला का कारोबार किया जा रहा है, जिस पर एसटीएफ निगाह थी। मंगलवार को जावरा कपांउड स्थिल नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स के थर्ड फ्लोर से हवाला के 70 लाख् 10 हजार रूपए के साथ सात लोगों को धर- दबोचा गया। एसटीएफ ने जिन आरोपियो को गिरफ्तार किया है उनमें सुरेश पिता लेगुली सोलंकी, राजेंद्र पिता अंबालाल पटेल, अजय सिंह पिता भरत सिंह सोलंकी ,मेहुल पिता भानु प्रसाद,पदसिंह पिता राजेंद्र सिंह गोहिल,दशरथ और विजय पिता बच्चू भाई शामिल हैं। इन सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसपी खत्री ने बताया कि आरोपियों के पास नकदी के अलावा रूपए गिनने वाली तीन मशीन व नौ मोबाइल बरामद किए गए हैं। सभी आरोपी गुजरात के हैं। आरोपियों ने फ्लेट में चेंबर बना रखा था,जिसमें रूपये रख रखे थे।
Related Posts
- March 20, 2017 अब एक हुए आइडिया और वोडाफोन, बनेंगे देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी नई दिल्ली।टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो के आने के बाद कंपनियों के बीच ग्राहकों को […]
- February 21, 2021 केंद्र व राज्य मिलकर पेट्रोल- डीजल की दरों में कमीं लाकर जनता को दें राहत- सीतारमण
नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की बढ़ती कीमतों को लेकर वित्त मंत्री निर्मला […]
- June 28, 2022 कांग्रेस प्रत्याशी का ऐलान, महापौर बना तो खत्म करूंगा कचरा संग्रहण शुल्क
शहर की स्वच्छता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
इंदौर : कांग्रेस के महापौर पद के […]
- February 15, 2023 रेत के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए स्थापित होंगे 150 ई चेक पोस्ट
पहले चरण में 50 ई चेक पोस्ट होंगे स्थापित।
यूपी की तर्ज पर स्थापित किए जाएंगे ये चेक […]
- December 31, 2022 हीरा के लाल ने राजनीतिक सूरमाओं के लिए कायम की मिसाल
🔺करंट इश्यू/कीर्ति राणा 🔺
घर से श्मशान तक के रास्ते से लेकर मुखाग्नि देने तक जरा भी […]
- November 27, 2021 भारत में महिलाएं पहले से सशक्त रहीं हैं, महिला सशक्तिकरण है आयातित शब्द, इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल में बोली सोनल मानसिंह
इंदौर : मध्य भारत के सबसे बड़े साहित्य उत्सव तीन दिवसीय इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का […]
- October 18, 2020 बढ़ते सियासी संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण के मामलों में आई चमत्कारिक गिरावट…!
इंदौर : लगता है चुनावी संक्रमण, कोरोना संक्रमण पर भारी पड़ रहा है। जैसे- जैसे उपचुनाव की […]