मोदी ने लगातार तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

  
Last Updated:  June 10, 2024 " 02:22 am"

71 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी शपथ ग्रहण की।

मप्र से शिवराज सिंह सहित 05 मंत्री बनाए गए।

नई दिल्ली : नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। वे नेहरूजी के बाद दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री बन गए जिन्हें लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान मंत्रिमंडल के 71 सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 05 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्री शामिल हैं।एनडीए के लगभग सभी घटक दलों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया गया है। मप्र से केंद्रीय मंत्रिमंडल में 05 सांसदों को जगह मिली है। 08 लाख से अधिक मतों से जीत का रिकॉर्ड बनाने वाले शिवराज सिंह चौहान ने 05 वे नंबर पर शपथ ली। उन्हें महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके अलावा वीरेंद्र खटीक और ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। दुर्गादास उइके, एल मुरुगन और सावित्री ठाकुर को राज्यमंत्री के बतौर मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

ये हैं केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कैबिनेट मंत्रियों के नाम :-

राजनाथ सिंह,अमित शाह,नितिन गडकरी,जेपी नड्डा,शिवराज सिंह चौहान,निर्मला सीतरमण, एस जयशंकर,मनोहर लाल खट्टर, एचडी कुमारस्वामी,पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान,जीतनारम मांझी, राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह,
सर्वानंद सोनेवाल,डॉक्टर वीरेंद्र कुमार,राम मोहन नायडू, प्रह्लाद जोशी, जुएल ओरांव,गिरिराज सिंह,अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव,गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी,किरण रिजिजू, हरदीप पुरी, मनसुख मांडविया,
जी किशन रेड्डी,चिराग पासवान और सीआर पाटिल।

राज्य मंत्री (5 स्वतंत्र प्रभार)

राव इंद्रजीत सिंह,जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, प्रतापराव गणपतराव जाधव, जयंत चौधरी।

36 राज्य मंत्री :-

जितिन प्रसाद,श्रीपद यशो नाइक, पंकज चौधरी,कृष्णपाल गुर्जर, रामदास आठवले, रामनाथ ठाकुर,नित्यानंद राय,अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना,चंद्रशेखर पेम्मासानी,एसपी सिंह बघेल, शोभा करांदलाजे, कीर्तिवर्धन सिंह,बीएल वर्मा, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी,एल मुरगन,अजय टमटा,बंडी संजय,कमलेश पासवान,भागीरथ चौधरी,सतीश दुबे,संजय सेठ,रवनीत सिंह बिट्टू,दुर्गादास उइके,रक्षा खडसे,
सुकांता मजूमदार,सावित्री ठाकुर, तोखन साहू,राजभूषण चौधरी, श्रीपति वर्मा/ श्रीनिवास वर्मा नरसापुरम,हर्ष मल्होत्रा,
नीमूबेन बमभानिया,मुरलीधर मोहोल,जॉर्ज कुरियन और
पबित्रा मार्गेरिटा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *