भोपाल. व्यापमं गड़बड़ी मामले की जांच सीबीआई ने तेज कर दी है। सोमवार को सीबीआई डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने गड़बड़ी मामले की दो घंटे समीक्षा की। वे रविवार रात व्यापमं गड़बड़ी मामले की जांच की अपडेट रिपोर्ट जानने भोपाल आए थे।
सिन्हा ने इन्वेस्टिगेशन टीम के अफसरों को जांच की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जांच अधिकारियों को शुरुआती जांच में मिले सबूतों के आधार पर आरोपियों से पूछताछ कर, जल्द से जल्द जांच पूरी करने का आदेश दिया है।
गड़बड़ी सामने आने पर 112 मामले दर्ज किए
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि व्यापमं की पीएमटी, प्री-पीजी, वनरक्षक, पुलिस आरक्षक , संविदा शिक्षक वर्ग – 1, 2, 3 सहित कई अन्य प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी सामने आने पर 112 मामले दर्ज किए हैं। सभी मामलों में हो रही जांच की निगरानी सुप्रीम कोर्ट कर रहा है। इसके तहत सीबीआई अफसर हर महीने कोर्ट में मामले की स्टेटस रिपोर्ट सबमिट करते हैं। इन रिपोर्ट की समीक्षा के बाद डायरेक्टर सिन्हा ने जांच अधिकारी को जांच की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ताकि व्यापमं गड़बड़ी के सभी 112 मामलों की जांच रिपोर्ट कोर्ट में जांच एजेंसी जल्द से जल्द सबमिट कर सकें
Related Posts
July 30, 2019 कमलनाथ के भांजे रतुल के ढाई सौ करोड़ से अधिक के शेयर जब्त नई दिल्ली: अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में आरोपी बनाए गए रतुल पूरी के 254 करोड़ के शेयर आयकर […]
October 11, 2021 प्यार का पहला खत लिखने में वक्त तो लगता है…
अभिनव कला समाज़ में जगजीतसिंह को याद किया गया।
ग़ज़ल गायक संतोष अग्निहोत्री ने सुनाई […]
April 9, 2019 इंदौर प्रेस क्लब के स्थापना दिवस पर सार्थक परिसंवाद हाइलाइट्स-
_________
-इदौर प्रेस क्लब का 57वां स्थापना दिवस समारोह
-दलगत राजनीति […]
January 14, 2021 सर्व धर्म संघ के कार्यकर्ताओं ने गरीब बच्चों के साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व, पतंग और तिल के लड्डू का किया वितरण
इंदौर : हर तीज त्योहार पर खुशियां मनाने और बांटने में सर्वधर्म संघ सदैव आगे रहा है। […]
October 13, 2020 पश्चिम बंगाल में उनके सहित तमाम कार्यकर्ताओं की जान को है खतरा- विजयवर्गीय
इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि पश्चिम बंगाल में मेरी […]
July 8, 2023 सुदामा नगर स्थित कैफे में चोरी करने वाले चार बदमाश पकड़ाए
आरोपी निकले शातिर वाहन चोर, थाना राजेंद्र नगर, चंदन नगर और एरोड्रम क्षेत्र में दिया था […]
December 30, 2020 इंसाल्वेंसी प्रोफेशनल परीक्षा में अरविंद अग्रवाल को प्रदेश में मिला पहला स्थान
इंदौर : भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (इन्सालवेंसी एण्ड बैंकरप्टसी बोर्ड आॅफ […]