छह वर्षों में रिलायंस 10 लाख करोड़ से अधिक रकम जमा करा चुकी है।
पिछले 10 वर्षों में शेयरधारकों का पैसा बढ़ा 5 गुना।
मुंबई : देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कई तरह के टैक्स, लेवी स्पेक्ट्रम चार्ज और अन्य मदों के तहत सरकार के खजाने में 2,10,269 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। जो पिछले वित्त वर्ष के 1,86,440 करोड़ रुपये से 12.8% अधिक है। यह पहली बार है जब राष्ट्रीय खजाने में रिलायंस का योगदान 2 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। इसके साथ ही, वित्त वर्ष 2020 से वित्त वर्ष 2025 तक यानी पिछले छह वर्षों में रिलायंस 10 लाख करोड़ से अधिक रकम जमा करा चुकी है। बताते चलें कि रिलायंस देश के खजाने में सबसे अधिक योगदान देने वाली कंपनी है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना रिपोर्ट में कंपनी ने पिछले 10 वर्षों का लेखा जोखा भी दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने पिछले 10 वर्षों में अपने शेयरधारकों को 5 गुना मूल्य दिया है। बाजार पूंजीकरण पिछले 10 वर्षों में 5 गुना से अधिक बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 17,25,378 करोड़ रुपये हो गया है, जो पहले 338,703 करोड़ रुपये था।
कंपनी के समेकित राजस्व में भी 3.65 गुना की वृद्धि दर्ज की गई है। वार्षिक शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2015-16 के 29,861 करोड़ रुपये से 2.72 गुना बढ़कर 81,309 करोड़ रुपये हो गया है।
Related Posts
April 9, 2021 सादगी के साथ मनाया गया इंदौर प्रेस क्लब का स्थापना दिवस, माथुर व गुप्ता को अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : मीडियाकर्मियों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर प्रेस क्लब का 59 वां स्थापना दिवस […]
December 19, 2020 राम- जानकी विवाह पंचमी पर अहिल्या माता गौशाला में बही भजन गंगा
इंदौर : केशरबाग रोड़ स्थित अहिल्या माता गौशाला जीवदया मंडल के तत्वावधान में राम जानकी […]
July 29, 2024 सावन मेले में चुनी जाएगी मिसेज सावन – 2024
सकल दिगंबर जैन समाज की मीटिंग में हुआ निर्णय, अनेक धार्मिक प्रतियोगिताओं का भी होगा […]
July 27, 2020 हँसदास मठ में श्रावण सोमवार पर झूलन लीला का आयोजन इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ में चल रहे श्रावण अनुष्ठान के तहत […]
December 12, 2023 व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए अपनाएं सकारात्मक दृष्टिकोण: डॉ. झावर
इंदौर : इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन ने 'ए पॉजिटिव आउटलुक फ्लुएल्ज कंस्ट्रक्टिव ग्रोथ' विषय […]
July 15, 2022 इंदौर की जिला और चारों जनपद पंचायतों पर बीजेपी का कब्जा
इंदौर : ग्राम सरकार पर एक बार बीजेपी का कब्जा हो गया है। इंदौर जिले की चारों जनपद और […]
June 19, 2020 निलंबित इंजीनियर हरभजन सिंह रीवा नगर निगम में अटैच, इंदौर से किया कार्यमुक्त इन्दौर : मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने अपने आदेश में संशोधन करते […]