इंदौर : लोकसभा चुनाव – 2024 के रुझान आना शुरू हो गए हैं। रुझानों में बीजेपी नित एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल रहा है, हालांकि इंडी गठबंधन भी यूपी सहित कई राज्यों में एनडीए को कड़ी टक्कर दे रहा है। मप्र में बीजेपी क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है। सभी 29 सीटों पर वह बढ़त बनाए हुए हैं। छिंदवाड़ा सीट पर भी कांग्रेस के नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं।
ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी नित एनडीए गठबंधन को 542 सीटों के रुझान में 296 सीटों पर बढ़त मिल रही है, वहीं कांग्रेस और सहयोगी दलों के गठबंधन इंडिया 225 सीटों पर आगे है। बीजेपी को सबसे कड़ी टक्कर यूपी में समाजवादी पार्टी से मिल रही है। वहां बीजेपी केवल 36 सीटों पर आगे है जबकि सकता और कांग्रेस भी लगभग 34 सीटों पर आगे है। महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी रुझानों में बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। राजस्थान में भी 7-8 सीटों पर वह पिछड़ रही है। तमिलनाडु में डीएमके अधिकांश सीटों पर बढ़त बनाए हुए है तो कर्नाटक में बीजेपी ज्यादातर सीटों पर आगे है। आंध्रप्रदेश में भी बीजेपी – टीडीपी को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। तेलंगाना में बीजेपी को अपेक्षानुरूप सीटें मिलती नहीं दिख रही है। कुल मिलाकर 400 पार का बीजेपी एनडीए का लक्ष्य पूरा होता दिख नहीं रहा।
Related Posts
July 19, 2024 नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को 04 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : घर में घुसकर अवयस्क बालिका के साथ छेडछाड करने वाले आरोपी को अदालत ने 04 वर्ष […]
January 15, 2022 विजयवर्गीय पिता- पुत्र ने मकर संक्रांति पर खेला गिल्ली- डंडा, उड़ाई पतंग
इंदौर : सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति इंदौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया […]
September 16, 2021 कोरोना से ज्यादा खतरनाक है डेंगू- कलेक्टर
इंदौर : डेंगू को लेकर बुधवार से प्रारंभ किए गए जन जागरूकता अभियान के तहत कलेक्टर मनीष […]
February 20, 2022 छात्राओं से मोबाइल लूटकर भागने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : दो शातिर मोबाइल स्नैचर, क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना भंवरकुआ पुलिस की संयुक्त […]
July 1, 2022 वैंकटेश देवस्थान में सजाया गया मनोहारी पुष्प बंगला, दर्शनों के लिए लगा श्रद्धालुओं का तांता
देश की तीसरी सबसे बड़ी परम्परागत गौरवशाली रथयात्रा 1जुलाई को श्रीलक्ष्मी […]
September 11, 2021 खजराना गणेश मंदिर में स्थापित किया गया देश का दूसरा गणेश संग्रहालय
इंदौर : शहर के खजराना गणेश मंदिर में देश का दूसरा गणेश संग्रहालय स्थापित किया गया है। […]
March 14, 2024 लालवानी को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
मुख्यमंत्री यादव ने भी लालवानी को दी बधाई।
शंकर लालवानी ने जताया पार्टी आलाकमान का […]