आर्मी इंटेलिजेंस विंग और पुलिस ने पकड़ा आरोपी को।
इंदौर : आर्मी इंटेलिजेंस विंग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेना में भर्ती होने वाले युवकों को उनका मेडिकल फिटनेस पास कराने के नाम पर ठगी और धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को धर दबोचा।
बडगोंदा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों धार में सेना की भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। कुछ युवकों को शारीरिक क्षमता में अयोग्य होने के कारण उन्हें पुनः मेडिकल जांच के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल में भेजा गया था। इसी दौरान देवास के बंटी नामक ठगोरे ने कुछ युवकों से संपर्क स्थापित किया जो मेडिकल जांच में अनफिट पाए गए थे। आरोपी बंटी ने सेना में भर्ती होने वाले युवकों से को झांसे में लेकर आश्वासन दिया कि वह उन्हें मेडिकल फिटनेस में पास करा देगा क्योंकि वह स्वयं आर्मी में वरिष्ठ अधिकारियों को जानता है और उसकी अच्छी घुसपैठ व जान पहचान है। इसके लिए वह सैन्य भर्ती अभ्यार्थियों से मेडिकल में पास कराने व भर्ती के नाम पर एक लाख रुपयों की मांग कर रहा था, जिसकी सूचना आर्मी इंटेलिजेंस विंग को लगी। आर्मी इंटेलिजेंस विंग के इंचार्ज तथा उनकी टीम ने डीएसपी दिलीप चौधरी व बडगोदा पुलिस पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद महू आर्मी इंटेलिजेंस विंग और बड़गोदा पुलिस ने जाल बिछाकर युवक को रंगे हाथ स्टिंग ऑपरेशन कर धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी बंटी से पूछताछ की जा रही है कि उसके द्वारा कितने युवकों के साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है।
Related Posts
February 7, 2023 जाति व्यवस्था के लिए ब्राह्मण समाज को जिम्मेदार ठहराना गलत – शुक्ला
ब्राह्मण समाज से माफी मांगे आरएसएस प्रमुख।
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने […]
August 12, 2021 महू- कालाकुंड सेक्शन का पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, खंडवा- महू अमान परिवर्तन की भी समीक्षा की
इंदौर : पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने रतलाम मंडल के दौरे के दूसरे दिन गुरुवार […]
August 25, 2020 संघ की विचारधारा से तालमेल बिठाने नागपुर पहुंचे सिंधिया नागपुर : कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को […]
November 28, 2021 कोरोना के नए म्यूटेंट ने बढ़ाई चिंता, सीएम शिवराज ने जरूरी व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के दिए निर्देश, 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे स्कूल
भोपाल : दक्षिण अफ़्रीका में कोरोना वायरस का नया म्यूटेंट मिलने और प्रतिबन्ध हटाने के बाद […]
August 21, 2020 इंदौर में झमाझम बारिश, सड़कें बनीं तालाब, कई बस्तियां हुई जलमग्न..! इंदौर : शुक्रवार शाम से हो रही धुआंधार बरसात ने समूचे शहर को पानी- पानी कर दिया है। […]
October 5, 2020 25 करोड़ लोगों तक पहुंचाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को संडे संवाद […]
February 25, 2021 इंदौर व भोपाल में नाइट कर्फ्यू को लेकर सरकार शुक्रवार को लेगी निर्णय
भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा […]