अंतरिक्ष में सैन्य महाशक्ति बना भारत

  
Last Updated:  March 27, 2019 " 10:51 am"

नई दिल्ली: भारत अंतरिक्ष में भी सैन्य महाशक्ति बन गया है। ‘ मिशन शक्ति ‘ के तहत बुधवार को भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में लाइव सैटलाइट को मार गिराने का सफल परीक्षण किया। मिशन की सफलता की जानकारी स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी। इस सफल परीक्षण के साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद अंतरिक्ष में चौथी सैन्य महाशक्ति बन गया है।

300 किलोमीटर ऊंचाई पर साधा निशाना।

मिशन शक्ति को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सुबह 11 बजकर 16 मिनट का वक़्त चुना गया। ‘ ए सैट ‘ मिसाइल के जरिये अंतरिक्ष में 300 किमी की ऊंचाई पर स्थित एक पुराने सैटलाइट पर निशाना साधा गया जो अब सेवा से हटा दिया गया है। ये मिशन मात्र 3 मिनट में पूरा हो गया। अभी तक ये टेकनीक सिर्फ तीन देशों के पास थी अब भारत भी उसमें शामिल हो गया है।

भारत ने प्राप्त की अभूतपूर्व सिद्धि।

पीएम मोदी ने मिशन शक्ति के तहत सैटलाइट किलर मिसाइल के सफल परीक्षण पर खुशी जताई। उन्होंने इसे भारत के लिए अभूतपूर्व सिद्धि बताया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने इस सफल परीक्षण के साथ दुनिया में अंतरिक्ष सैन्य महाशक्ति के बतौर अपना नाम दर्ज करा दिया है। अभी तक ये तमगा अमेरिका, रूस और चीन के ही पास था।

राजनीतिक इच्छाशक्ति से हुआ संभव ।

भारत के वैज्ञानिकों ने अग्नि- 5 मिसाइल के परीक्षण के साथ मिशन शक्ति के जरिये अंतरिक्ष सैन्य महाशक्ति बंनने की क्षमता 2012 में ही प्राप्त कर ली थी पर तत्कालीन सरकार ने मिसाइल के परीक्षण की अनुमति नहीं दी। मोदी सरकार ने अंतरिक्ष में चीन की बढ़ती हुई ताकत को देखते हुए वैज्ञानिकों को ‘ मिशन शक्ति’ को अंजाम तक पहुंचाने की पूरी छुट दी। नतीजा ये रहा कि भारत ने अंतरिक्ष में भी अपनी ताकत का अहसास करवा दिया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *